Vaama-Saarthi

Vaama-Saarthi The aim and objects of Vaama Saarthi is Health care,Skill development,security and safety,rehabilit

सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य — वामा वेलनेस कैम्प के साथ 🩺💙वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्...
02/08/2026

सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य — वामा वेलनेस कैम्प के साथ 🩺💙

वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में “वामा वेलनेस कैम्प” के अंतर्गत सभी जनपदों में पुलिस बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविरों का आयोजन किया गया।

वामा वेलनेस कैम्प में 7,008 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही, अपोलोमेडिक्स द्वारा 01 जनपद व Tata 1mg द्वारा 09 कमिश्नरेट/जनपद/पीएसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

वामा वेलनेस कैंप पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य, मानसिक सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण को समर्पित एक संवेदनशील पहल है।


वामा लिटिल चैम्प्स: एक पेड़ माँ के नाम 🌱वामा लिटिल चैम्प्स ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस लाइनों में पौधारोपण कर पर्यावरण सं...
10/07/2026

वामा लिटिल चैम्प्स: एक पेड़ माँ के नाम 🌱

वामा लिटिल चैम्प्स ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस लाइनों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह की परिकल्पना से प्रेरित इस पहल ने बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।

वामा सारथी—ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की सशक्त पहल। 🌟📖दिनांक 04 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन सभागार, लखनऊ में आयोजित 0...
05/07/2026

वामा सारथी—ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की सशक्त पहल। 🌟📖

दिनांक 04 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन सभागार, लखनऊ में आयोजित 02 दिवसीय बुक फेयर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा किया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए हैंडराइटिंग व क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप, कोलाज मेकिंग, साहित्य एवं सामान्य ज्ञान क्विज़, पुरस्कार वितरण और संगीतमय भजन प्रस्तुति सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में वामा सारथी की पदाधिकारी डॉ. श्वेता सेंगर सहित वामा सारथी के सदस्यगण एवं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की समस्त टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।



स्वस्थ परिवार, सशक्त पुलिस बल।वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेत...
05/07/2026

स्वस्थ परिवार, सशक्त पुलिस बल।

वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में “वामा वेलनेस कैम्प” के अंतर्गत सभी जनपदों में पुलिस बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविरों का आयोजन किया गया।

वामा वेलनेस कैम्प में 7,949 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही, Tata 1mg व अपोलोमेडिक्स द्वारा 13 कमिश्नरेट/जनपद/पीएसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

यह पहल वामा सारथी की पुलिस परिवार को स्वस्थ, सशक्त और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रयास पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य, सहयोग और देखभाल पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



05/07/2026



वामा सारथी—पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास की सारथी।📚✨पुलिस लाइन लखनऊ में वामा सारथी, उत्त...
04/07/2026

वामा सारथी—पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास की सारथी।📚✨

पुलिस लाइन लखनऊ में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुस्तक मेला, रीडिंग रूम शुभारम्भ एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया।

पुलिस परिवारों के बच्चों में पठन संस्कृति, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पुस्तक मेला, लेखक संवाद, साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन, क्रिएटिव राइटिंग, हैंडराइटिंग वर्कशॉप, ओपन माइक, एक्सटेम्पोर, कोलाज मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे विविध आयाम शामिल रहे।

वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं और पुस्तकों से जुड़ाव उनके विचार, संस्कार, एकाग्रता एवं भविष्य की दिशा को मजबूत करता है।

कार्यक्रम की गरिमा को प्रख्यात दास्तानगो एवं लेखक श्री हिमांशु बाजपेयी, साहित्यिक क्यूरेटर एवं संस्थापक-निदेशक, लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल ‘मेटाफर’ सुश्री कनक रेखा चौहान, थिएटर आर्टिस्ट, अभिनेता एवं निर्माता सुश्री दिव्या भारद्वाज भट्टाचार्य, इतिहासकार, लेखक, स्तंभकार एवं हेरिटेज विशेषज्ञ डॉ. रवि भट्ट, लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री चन्द्र शेखर वर्मा, यूनिवर्सल बुक स्टोर के श्री चन्द्र प्रकाश तथा रेडियो जॉकी एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर श्री प्रतीक भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति ने और अधिक विशेष बनाया।

वामा सारथी द्वारा शिक्षा, खेल, संस्कृति, करियर मार्गदर्शन, योग, पुस्तक दान, समर कैंप एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अब तक लगभग 29,000 बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में वामा सारथी की पदाधिकारी डॉ. श्वेता सेंगर, श्रीमती चारू गाबा, सदस्यगण श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती मानिनी श्रीवास्तव, श्रीमती वीणा सिंह, निरीक्षक श्रीमती रीता श्रीवास्तव, महिला आरक्षी किरन, वामा सारथी एवं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की समस्त समर्पित टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Address

Lucknow

Telephone

+919454401508

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaama-Saarthi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share