पार्षद आशीष कुमार हितैशी

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • पार्षद आशीष कुमार हितैशी

पार्षद आशीष कुमार हितैशी बाबू बनारसी दास वार्ड न.57

जनसेवा की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम 🚰​आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को हमारे बाबू नरसीदास वार्ड संख्या 57 अंतर्गत 'शेर वाली कोठ...
23/09/2026

जनसेवा की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम 🚰
​आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को हमारे बाबू नरसीदास वार्ड संख्या 57 अंतर्गत 'शेर वाली कोठी' के समीप नए सबमर्सिबल बोरिंग के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
​क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल संकट से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बोरिंग के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
​विकास और जनसुविधाओं के प्रति हमारा यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

#विकास_कार्य
#पेयजल_सुविधा
#जनसेवा #बाबू_नरसीदास_वार्ड_संख्या_57

जनहित में त्वरित कदम!पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका के मुख्य एवं पिछले गेट के समीप नाली न होने से बारिश में जलभराव की स...
22/09/2026

जनहित में त्वरित कदम!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका के मुख्य एवं पिछले गेट के समीप नाली न होने से बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। नागरिकों की इस असुविधा को दूर करने के लिए नाली निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
कार्य पूरा होते ही क्षेत्रवासियों व आगंतुकों को जलभराव से राहत मिलेगी।

#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय_स्मृतिका #बाबू_बनारसी_दास_वार्ड_संख्या_57_लखनऊ

"कथनी नहीं, सिर्फ धरातल पर काम!"बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 के छत्ते वाले पुल क्षेत्र में आज विशेष सफाई अभियान के तह...
21/09/2026

"कथनी नहीं, सिर्फ धरातल पर काम!"
बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 के छत्ते वाले पुल क्षेत्र में आज विशेष सफाई अभियान के तहत नालियों की 'डीप डिसिल्टिंग' (तलीझाड़ सफाई) संपन्न कराई गई।
क्षेत्र को सुगम, स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अनवरत जारी है।
स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और सम्मान का संकल्प है!

#स्वच्छ_वार्ड #जनसेवा_ही_धर्म #बाबू_बनारसी_दास_वार्ड_57

20/09/2026

कानून की गहरी समझ, सिद्धांतों के प्रति अडिग निष्ठा और हर दिल में अपनत्व की जगह बनाने वाले हमारे अग्रज,पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ बार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आदरणीय श्री प्रसून शुक्ला जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभेच्छा!

​प्रसून भैया का व्यक्तित्व केवल वकालत के पेशे और अदालतों तक ही सीमित नहीं है,वे सही मायनों में जन-जन के साथी हैं! अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की बात हो या समाज के किसी भी व्यक्ति के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का जज्बा—उनकी सहज उपलब्धता और आत्मीयता हर किसी को संबल देती है।
न्याय के प्रति उनका समर्पण और अपनों के प्रति उनका निस्वार्थ स्नेह उन्हें अलग और अनुकरणीय बनाता है!

सरल स्वभाव और बेमिसाल व्यक्तित्व,
सबके सुख-दुख में हमेशा जो रखें सबका ख्याल!

प्रभु श्री सियाराम जी से प्रार्थना है कि असीम यश, कीर्ति और खुशियां हर कदम पर आपको सफलता प्रदान करें,
आपका मार्गदर्शन और स्नेह सभी पर सदैव यूं ही बना रहे!




भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष परम आदरणीय परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय डॉ॰ नीरज सिंह भैया को रायबरेली ...
19/09/2026

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष परम आदरणीय परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय डॉ॰ नीरज सिंह भैया को रायबरेली जनपद का भाजपा प्रभारी बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ!!


वृंदावनेश्वरी राधा, कृष्णो वृंदावनेश्वरः॥जीवनेन धने नित्यं, राधाकृष्ण गतिर्ममः॥बृज की अधिष्ठात्री देवी, राज राजेश्वरी जग...
19/09/2026

वृंदावनेश्वरी राधा, कृष्णो वृंदावनेश्वरः॥
जीवनेन धने नित्यं, राधाकृष्ण गतिर्ममः॥

बृज की अधिष्ठात्री देवी, राज राजेश्वरी जगत जननी “लाड़ली जू” श्री राधा रानी जी के प्राकट्य दिवस “राधाष्टमी” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ,
बोल राधा रानी जी जय।

वृंदावनेश्वरी राधारानी जी का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे।
राधे राधे! 🌸🪈✨




आज दिनांक 19/9/2026 को अपने वार्ड बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देशा...
19/09/2026

आज दिनांक 19/9/2026 को अपने वार्ड बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देशानुक्रम में भुईयां देवी माता मंदिर के बगल में विशेष जन भागीदारी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जन भागीदारी को सुनिश्चित किया गया एवं जन-जन को जागरूक किया गया!!

"हाथ से हाथ मिलाएंगे, हर गली-चौराहा स्वच्छ बनाएंगे;
जन-जन की जब होगी भागीदारी, तभी मिटेगी गंदगी सारी।"

​"अकेले हम झाड़ू उठा सकते हैं, लेकिन मिलकर ही बदलाव ला सकते हैं। स्वच्छता में अपना योगदान दें!"

#महापौर_श्रीमती_सुषमा_खर्कवाल_जी #बाबू_बनारसी_दास_वार्ड_संख्या_57
#भुइयां_देवी_माता_मंदिर

आज दिनांक 19/9/2026 को अपने वार्ड बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देशा...
19/09/2026

आज दिनांक 19/9/2026 को अपने वार्ड बाबू बनारसी दास वार्ड संख्या 57 में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देशानुसार पुराना किला स्थित वाशिंग लाइन के बगल में भारतीय जनता पार्टी के अति वरिष्ठ नेता श्री बाबू तिवारी जी एवं वरिष्ठ नेता श्री चेतन सिंह बिष्ट जी की उपस्थिति में नाली की साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया!!

#महापौर_श्रीमती_सुषमा_खर्कवाल_जी #बाबू_बनारसी_दास_वार्ड_संख्या_57
#पुराना_किला

"श्रद्धा का दीप, शतायु का आशीष"​राष्ट्र-निर्माण की राह पर जो दिन-रात निरंतर चलते हैं,जिनके अथक परिश्रम से भारत के नए सपन...
17/09/2026

"श्रद्धा का दीप, शतायु का आशीष"
​राष्ट्र-निर्माण की राह पर जो दिन-रात निरंतर चलते हैं,
जिनके अथक परिश्रम से भारत के नए सपने संवरते हैं।
​आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने भक्ति, निष्ठा और प्रार्थना से ओतप्रोत
'आशीर्वाद का दीया' जलाकर उनके शतायु एवं निरोगी जीवन की मंगलकामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका मार्गदर्शन देश को सदैव प्रगति के शिखर पर ले जाता रहे।

#आशीर्वाद_का_दीया #दीर्घायु_भवः

17/09/2026

"श्रद्धा का दीप, शतायु का आशीष"
​राष्ट्र-निर्माण की राह पर जो दिन-रात निरंतर चलते हैं,
जिनके अथक परिश्रम से भारत के नए सपने संवरते हैं।
​आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने भक्ति, निष्ठा और प्रार्थना से ओतप्रोत
'आशीर्वाद का दीया'
जलाकर उनके शतायु एवं निरोगी जीवन की मंगलकामना प्रभु श्री सियाराम जी से प्रार्थना है कि आपका मार्गदर्शन देश को सदैव प्रगति के शिखर पर ले जाता रहे!!

#आशीर्वाद_का_दीया
#दीर्घायु_भवः

Address

58/236 तिलपुरवा हुसैनगंज
Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पार्षद आशीष कुमार हितैशी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category