Nivaran Seva Sansthan

Nivaran Seva Sansthan Nivaran is registered Non Profit Organization aiming to bring smiles.

खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों हेतु भोजन एवं कम्बल वितरण की कुछ झलकियां !
12/11/2020

खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों हेतु भोजन एवं कम्बल वितरण की कुछ झलकियां !

सर्दियों का आगमन होते ही संस्था की तरफ से रोड पर सोने वाले लोगों के लिए प्रतीदिन भोजन वितरण शुरू कर दिया गया है |
29/10/2020

सर्दियों का आगमन होते ही संस्था की तरफ से रोड पर सोने वाले लोगों के लिए प्रतीदिन भोजन वितरण शुरू कर दिया गया है |

नवरात्री के प्रत्येक दिन  #माता_रानी की कृपा और  #गुरुजी की इच्छा से बस्ती के बच्चों के लिए आयोजित भोज की कुछ झलकियां |ज...
20/10/2020

नवरात्री के प्रत्येक दिन #माता_रानी की कृपा और #गुरुजी की इच्छा से बस्ती के बच्चों के लिए आयोजित भोज की कुछ झलकियां |
जय माता दी जय गुरु जी शुक्राना गुरू जी

मध्यम मध्यम बारिश के बीच मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित भंडारे के कुछ झलकियां |
16/01/2020

मध्यम मध्यम बारिश के बीच मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित भंडारे के कुछ झलकियां |

 #दीपावली_2019  अपने घर खुशियों का दिया जलाने से पहले दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कराहट बिखेरने का प्रयास , संस्था सदस्यो...
28/10/2019

#दीपावली_2019
अपने घर खुशियों का दिया जलाने से पहले दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कराहट बिखेरने का प्रयास , संस्था सदस्यों द्वारा | हैदर कैनाल नाले की किनारे रहने वाले बच्चों में दीपावली वितरण जिसमे नए वस्त्र, स्कूल बैग्स , मिठाई, तथा टॉय गन बांटे गये |

क्या कोई ऐसा बच्चा हो सकता है जिसे गर्मी की छुट्टियों का इंतज़ार न होता हो ? क्या कोई बाल मन ऐसा हो सकता है जिसे ग्रीष्मा...
12/06/2019

क्या कोई ऐसा बच्चा हो सकता है जिसे गर्मी की छुट्टियों का इंतज़ार न होता हो ? क्या कोई बाल मन ऐसा हो सकता है जिसे ग्रीष्मावकाश में घूमने का दिल न होता हो इसी बाल मन को भांपते हुए संस्था के सदस्य "श्री राम औद्योगिक अनाथालय" के बच्चों को पिकनिक पर लेके गए जहाँ बच्चों ने दिल खोल कर एन्जॉय किया |

 #दिल_से_शुक्रिया स्कूल का नया सेशन हर बच्चे के लिए रोमांचकारी होता है , नया क्लास, नए क्लास टीचर, कुछ नए बच्चे आदि पर ए...
15/04/2019

#दिल_से_शुक्रिया
स्कूल का नया सेशन हर बच्चे के लिए रोमांचकारी होता है , नया क्लास, नए क्लास टीचर, कुछ नए बच्चे आदि पर एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए आज कल के स्कूल्ज का खर्चा वहन करना मुश्किल होता है | बच्चे के नए क्लास में आते ही शुरू होती है कुछ खर्चों में कटौती, कुछ काम टाले जाते है, जुगाड़ भगत की जाती है माता पिता द्वारा की बच्चे को समय से ड्रेस किताबें आदि मिल सके , है न ? सौभाग्यशाली होते है वो बच्चे जिनके माता पिता उनके लिए यह सब व्यवस्था करते है

पर जिनके सर पर साया ही न हो तो ????

आप लोगों द्वारा संस्था को दिए गये सहयोग से अब तक हम किताबें कापियां एवं स्कूल ड्रेस अलीगंज स्थित अनाथाश्रम के संवासी बच्चों तक पंहुचा चुके है ताकि उनकी पढ़ाई में कोई अड़चन न आये | जाहिर है यह बच्चे भी हमारे समाज का हिस्सा है और समाज के प्रति हम सबकी कुछ जिम्मेदारी है... है न ?

वरुण देव् गुप्ता
संस्था संस्थापक

1 अप्रैल को आपने  #अप्रैल_फूल खूब सुना भी होगा और मनाया भी होगा पर क्या आपने कभी  #अप्रैल_कूल सुना और मनाया है ?
02/04/2019

1 अप्रैल को आपने #अप्रैल_फूल खूब सुना भी होगा और मनाया भी होगा पर क्या आपने कभी #अप्रैल_कूल सुना और मनाया है ?

होली के रंग तो धुल जाने है पर सच्ची ख़ुशी के रंग लम्बे समय तक रहते है और तब ज्यादा गहराते है जब आप खुशिया दूसरों तक पंहुच...
20/03/2019

होली के रंग तो धुल जाने है पर सच्ची ख़ुशी के रंग लम्बे समय तक रहते है और तब ज्यादा गहराते है जब आप खुशिया दूसरों तक पंहुचाते हैं |
पिछले साल की ही तरह संस्था के सदस्यों ने अलीगंज स्थित अनाथालय पहुंच कर बच्चो के संग जम के होली खेली | हर त्यौहार की तरह हमारा लक्ष्य होता है उन तक पहुंचने का जिन्हे ज्यादा सहूलियतें मौजूद नहीं है | यदि हम प्रयास करे तो न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं |
संस्था से जुड़े सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद् देता हूँ
आप सब को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं...

वरुण देव गुप्ता
संस्था संस्थापक

 #पुलवामालखनऊ में आज मौसम बहुत खुशनुमा था सुबह से रिमझिम बूंदा बंदी के बीच वैलेंटाइन्स डे का दिन | परन्तु कश्मीर में जवा...
14/02/2019

#पुलवामा

लखनऊ में आज मौसम बहुत खुशनुमा था सुबह से रिमझिम बूंदा बंदी के बीच वैलेंटाइन्स डे का दिन | परन्तु कश्मीर में जवानों के हुई घटना ने रंग भरे मौसम में हमारे जवानो का लहू घोल दिया |

शेर ए हिन्द आप भी चुन सकते थे चैन की नौकरी पर भारत माँ की रक्षा का जिम्मा लिया अपने | अपने परिवार अपने बच्चो को छोड़ अपने माँ भारती की सुरक्षा का संकल्प लिया | आपका भी इन्तेजार आपके परिवार वाले वैसे ही करते होंगे जैसे हमारे लौटने तक हमारे घर के लोग |
शहीद हुए सभी जवानो को Nivaran Sewa Sansthaan का शत शत नमन 🙏🏻
जो भाई हमारे घायल है हम उनके शीघ्र स्वस्थय होने की कामना करते है |
यह देश आपके रक्त की हर बून्द का कर्ज़दार है |

#भाव_भीनी_श्रद्धांजलि

वरुण देव गुप्ता (संस्थापक)
तथा समस्त निवारण सेवा संस्थान परिवार |

मलिन बस्तियों में रहने वाले निवासियों हेतु द्वितीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम की झलकियां |वरुण देव गुप्ता संस्था संस्थापक
10/02/2019

मलिन बस्तियों में रहने वाले निवासियों हेतु द्वितीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम की झलकियां |

वरुण देव गुप्ता
संस्था संस्थापक

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nivaran Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nivaran Seva Sansthan:

Share

Category