राष्ट्रवादी नौजवान सभा

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • राष्ट्रवादी नौजवान सभा

राष्ट्रवादी नौजवान सभा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राष्ट्रवादी नौजवान सभा, Social service, Lucknow.

देश के युवाओं को अंधविश्वास, सांप्रदायिकता,जातिवाद,क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, अपसंस्कृति आदि सामाजिक बुराइयों व अत्याचारों से लड़ने के लिए एकजुट करना है।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे.....।धर्म, करुणा व असीम प्रेम के शाश्वत संदेशवाहक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के ...
04/09/2026

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे.....।

धर्म, करुणा व असीम प्रेम के शाश्वत संदेशवाहक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व ज़माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें व बधाई...!

लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से समस्त जनमानस के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

#जयश्रीकृष्ण #जयराधारानी #जन्माष्टमी #जयमाधव
राष्ट्रवादी नौजवान सभा

विकासखण्ड सिकरारा क्षेत्र के ग्रामसभा बढ़ौली निवासी श्री मुन्ना चौहान जी के अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक में राष्...
03/09/2026

विकासखण्ड सिकरारा क्षेत्र के ग्रामसभा बढ़ौली निवासी श्री मुन्ना चौहान जी के अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी उपस्थित रहे।

#राष्ट्रवादी
#जौनपुर

समस्त जनमानस को शक्ति, पराक्रम एवं कृषि के प्रतीक प्रभु श्रीकृष्ण जी के ज्येष्ठ भ्राता भगवान  #श्रीबलराम जी की जयंती एवं...
02/09/2026

समस्त जनमानस को शक्ति, पराक्रम एवं कृषि के प्रतीक प्रभु श्रीकृष्ण जी के ज्येष्ठ भ्राता भगवान #श्रीबलराम जी की जयंती एवं पावन #हलछठ पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
प्रभु की कृपा से सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा अन्नदाता किसानों के खेत सदैव लहलहाते रहे।

भारत के महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले स्व मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनके सम्मान मे राष्ट्रीय खेल दिवस भी ...
29/08/2026

भारत के महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले स्व मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनके सम्मान मे राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जाता है।महान आत्मा जिसने विपरीत परिस्थितियों मे भी देश का नाम रोशन किया उनको #राष्ट्रवादी_नौजवान_सभा की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि व बारम्बार नमन 🙏💐🙏

समस्त छेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को बहनों के स्नेह मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना के पर...
28/08/2026

समस्त छेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को बहनों के स्नेह मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना के पर्व 'रक्षाबंधन' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें 🙏

धन्यवाद,
राष्ट्रवादी नौजवान सभा
#रक्षाबंधन

अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ए दिल ज़माने के लिए......!कभी कभी वक़्त और हालात ऐसी स्थिति पैदा कर देते है कि समाज व आम जन...
28/08/2026

अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ए दिल ज़माने के लिए......!

कभी कभी वक़्त और हालात ऐसी स्थिति पैदा कर देते है कि समाज व आम जनमानस को एक दूसरे के आर्थिक व मानसिक रूप से सहारे व सहयोग की आवश्यकता पडती है।
जैसे उदाहरण के तौर पर नेपाल मे हुए त्रासदी को देखकर दिल व दिमाग़ सिहर जाता है कि ऐसी प्राकृतिक आपदा का शिकार कोई भी परिवार न हो पर कभी कभी प्रकृति के आगे किसी का ज़ोर नहीं चलाता और देखते ही देखते सब आँखों के सामने ख़त्म और तबाह हो जाता है और पीछे छोड़ जाता है तबाही, इस भयावह स्थिति मे भगवान न करें किसी को जरुरत पड़े और अगर आवश्यकता पडती है तो आप सभी के निरंतर सहयोग से हमारी संस्था *राष्ट्रवादी नौजवान सभा* लगातार लोगोँ तक मदद पहुँचाने का हर संभव प्रयास करती आ रही है और आगे भी करते रहेंगे।

आप सभी नीचे दिए गए QR कोड पर अपनी स्वेक्षा से जो सहयोग राशि जन कल्याण के लिए दे सकते है जरूर दीजिए, संस्था आप का सहयोग के लिए कोटि कोटि आभारी रहेगी 🙏

आभार,
राष्ट्रवादी नौजवान सभा

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा ब्रह्मदेवा निवासी सुधीर सिंह "विद्रोही जी" की पूज्य माता जी के देहावसान पर जिला प...
27/08/2026

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा ब्रह्मदेवा निवासी सुधीर सिंह "विद्रोही जी" की पूज्य माता जी के देहावसान पर जिला प्रभारी श्री पुष्पेंद्र सिंह "पिंकू जी", जिलाध्यक्ष श्री रतनदीप शर्मा जी एवं ठाकुर राना सिंह जी ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#राष्ट्रवादी
#मड़ियाहूं

भारी बारिश का कहर जौनपुर के पांडेपुर में टूटा गरीब का आशियाना। जौनपुर के सिकरारा ब्लॉक अंतर्गत पांडेपुर ग्राम सभा में भा...
27/08/2026

भारी बारिश का कहर जौनपुर के पांडेपुर में टूटा गरीब का आशियाना।

जौनपुर के सिकरारा ब्लॉक अंतर्गत पांडेपुर ग्राम सभा में भारी बारिश के कारण ग्रामीण रमेश सरोज का मकान गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष श्री साजन शर्मा जी व सचिव ठाकुर राना सिंह जी और सिकरारा सचिव प्रशांत जी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

#राष्ट्रवादी
#जौनपुर

"Kindness is a mark of faith, and whoever is not kind has no faith."ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद 🙏
26/08/2026

"Kindness is a mark of faith, and whoever is not kind has no faith."

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद 🙏

माँ भारती की वीरांगना बीना दास को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳भारत के स्वतंत्रता संग्राम की साहसी क्रांतिकारी बीना दास को उनकी ...
24/08/2026

माँ भारती की वीरांगना बीना दास को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳
भारत के स्वतंत्रता संग्राम की साहसी क्रांतिकारी बीना दास को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन🙏

1932 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बंगाल के गवर्नर स्टेनली जैक्सन पर प्राणघातक हमला करने का प्रयास कर उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई, उनका साहस, त्याग, संघर्ष और देशप्रेम आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि....
🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिन्द 🇮🇳

Address

Lucknow
226002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रवादी नौजवान सभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category