अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा U.P.

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा U.P.

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा U.P. संघे शक्ति

Permanently closed.

महासभा का संक्षिप्त इतिहास*

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 100 वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय स्तर का प्रथम स्वजातीय संगठन है
पूर्व विधायक गोरेलाल शाक्या ( इटावा/ कानपुर)
माननीय मोतीलाल शास्त्री ( बनारस)
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री *हरगोविंद सिंह कुशवाहा*( झाँसी) {वर्तमान अध्यक्ष बौद्ध संस्थान उत्तर प्रदेश सरकार}
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा [मध्य प्रदेश राज्यमंत्री] एत्यादि महत्

वपूर्ण हस्तियों ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्च पद पर समाज सेवा की. इसी क्रम में हमारी महासभा की 54 वी राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यरत है |
माननीय *राकेश कुमार महतो* (झारखंड)जी इस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद कुशवंशी (राष्ट्रीय महासचिव) एवं माननीय लोकमन कुशवाहा जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं|
उत्तर प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी माननीय *नीरज कुमार कुशवाहा* {architect} जी को दी गई है जो कि अपने वर्तमान महासचिव श्री सुरेन्द्र कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष श्री बांकेलाल मौर्य जी के साथ समाज के संगठन पुनः विस्तार का कार्य कर रहे हैं |

Kanpur29.7.26*कुशवाहों को शिक्षित, सशक्त और समृद्ध बनाएगी अभाकु महासभा*कानपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की र...
28/07/2026

Kanpur
29.7.26

*कुशवाहों को शिक्षित, सशक्त और समृद्ध बनाएगी अभाकु महासभा
*कानपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बनी समाजोत्थान की ठोस रणनीति
*देश में समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगी भाजपा विधायक श्रीमती आशा मौर्य, राष्ट्रीय संयोजक बनाया।
*कुशवाहा महासभा के नाम का इस्तेमाल करने वाले तथाकथित लोगों को सबक सिखाने की योजना भी बनाई।
*आगामी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक देश की राजधानी दिल्ली में करने का निर्णय।
झांसी/अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक और आमसभा 25/26 जुलाई को कानपुर के लाजपत भवन सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कुशवाहों का मानसम्मान बढ़ाने, उन्हें सशक्त और समृद्धशाली बनाने तथा प्रधानी से लेकर राजधानी तक राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने और देश में आधी आबादी रखने वालीं महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी से भागीदार बनाने जैसे 13 बिन्दुओं के प्रस्ताव। विचार विमर्श उपरांत लागू करने का निर्णय लिया गया है। चूंकि यह बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से राष्टीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष और महासभा के अनुषांगिक ( विंगों) के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आज यहाँ कानपुर से लौटकर झांसी आए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश्वर कुशवाहा ने प्रेस को जारी किए लिखित बयान में बताया कि कानपुर के एक तीन सितारा होटल में आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य और तथागत गौतम बुद्ध जैसे अनेक महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से स्मरण कराया। बताया भी कि यह सभी हमारे पूर्वज थे। हम सभी उनके वंशज हैं। उन्होंने अखण्ड भारत पर राज किया है। दुनिया में उनकी वीरता का आज भी लोहा माना जाता है। सवालिया अंदाज में बताया कि कौन नहीं जानता है कि दो राज्यों में, इसी कुशवाहा महासभा से निकले दो हमारे मुख्यमंत्री हैं। यूपी और राजस्थान में हमारे ही दो दो उपमुख्यमंत्री हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित हुआ कि कुछ तथाकथित, स्वार्थी जिला स्तर के लोग अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का गलत नाम उपयोग कर रहे हैं। उन्हें भी कोर्ट में ले जाकर सबक सिखाया जाए। सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि आगामी 56 वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक देश की राजधानी दिल्ली में आहूत की जाएगी।
26 जुलाई को ही कानपुर के लाजपत भवन सभागार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर और कुशवाहा महासभा उ प्र के अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई थी। बतौर मुख्य अतिथि कुशवाहा राकेश महतो ने युवा, नौजवानों और देश की आधी आबादी की हिस्सेदार महिलाओं को शिक्षित और संगठित रहकर समृद्ध और सशक्त बनने का आवाहन किया। उन्होंने अपनों को ताकत देते हुए कहा कि आपको कलम के साथ तलवार से भी प्यार करने की जरूरत है। आपका न शोषण होगा न ही कोई उत्पीड़न कर पाएगा। समाज से खुला आवाहन किया कि अब हमें अपने खोए हुए सम्मान और स्वभिमान को वापस लाना हैं। संगठन में जुड़े रहने पर जोर देते हुए श्री महतो ने केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी मंत्री, विधायक, सांसदों का नाम लिए बगैर मंच पर बैठे अतिथियों की ओर इशारा करते हुए जरूर कहा कि यदि अब भी कोई अत्याचार करता है, तो शांत बैठने की जरूरत नहीं है। फोन लगाएं। हम सब करेंगे आपकी मदद। मंच पर स्कूली बच्चों ने समाज को संदेश देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सुपुत्र योगेश मौर्य, सुप्रीम कोर्ट की लोकप्रिय अधिवक्ता श्रीमती सीमा समृद्धि कुशवाहा, लोकसेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व कुलपति डा भारत सिंह कुशवाहा, भाजपा विधायक श्रीमती आशा मौर्य, शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुलोचना कुशवाहा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव विनोद कुशवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान् कुशवाहा, बिहार सरकार के पूर्व गृहमंत्री बसावन भगत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा, विधायक राम सेवक कुशवाहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, श्रीमती राधा शाक्य, यूपी बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सर्वेश कुशवाहा, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोता राम महाजन, झारखंड प्रदेशाध्यक्ष अभय कुशवाहा, बिहार प्रदेशाध्यक्ष धीरज सिंह कुशवाहा, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष गंगासागर कुशवाहा, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गजानन सैनी, राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय नारी शक्ति से विभूषित, वियतनाम से ग्लोबल बुद्धिस्ट अम्बेस्डर और साउथ कोरिया से एरियल डेब्लेप्मेंट क्वीन एवार्ड से सम्मानित डा सौरभ सुमन, बिहार महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ललिता कुशवाहा, युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंजय मेहता, आई टी सैल के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री शिव शरण मौर्य, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेशाध्यक्ष आलोक कुशवाहा, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोज कुशवाहा "मधुर" ने भी समाज को शिक्षित होकर संगठित और सशक्त रहने पर बल दिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय कुमार कुशवाहा और जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कपिल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, कन्हैया लाल कुशवाहा मण्डल उपाध्यक्ष, श्रीमती हेमलता कुशवाहा जिलाध्यक्ष महिला सभा, श्रीमती प्रतिमा कुशवाहा जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, जिला महामंत्री महेश कुशवाहा, राठ हमीरपुर के अध्यक्ष लखन लाल कुशवाहा, बांदा जिलाध्यक्ष एडवोकेट पी पी कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, हरिश्चन्द्र कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, शिशुपाल कुशवाहा, भगवान् दास कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, हर चरन कुशवाहा, जीएस कुशवाहा आदि शामिल हुए।

Posted as Recieved!

14/07/2026
13/07/2026
12/07/ 26 दिन रविवारZhansiजिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पुष्पेंद्र कुशवाहा जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अधिवे...
13/07/2026

12/07/ 26 दिन रविवार
Zhansi
जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पुष्पेंद्र कुशवाहा जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अधिवेशन की समीक्षा एवं पदाधिकारी की नियुक्ति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जो मेहर रिसॉर्ट करगुवाजी झांसी में किया गया,
जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, व विशिष्टअतिथि ज्ञानेश्वर कुशवाहा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा प्रदेशअध्यक्ष ( किसान मोर्चा )सौरभ कुशवाहा प्रदेश मीडिया प्रभारी कानपुर रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने कहा कि 26 जुलाई को कानपुर में आयोजित की जा रही आम सभा उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के कुशवाहा , मौर्य ,शाक्य, सैनी समाज की दिशा निर्धारित करेगी। बताया कि 25 जुलाई को ही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श होने वाला है। इस बैठक में महासभा के द्वारा लिये जाने वाले प्रस्ताव से समाज की अधिक ताकत बढ़ेगी ।इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी की घोषणा हुई। जिसमें कपिल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर, कन्हैयालाल कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष ,राकेश कुशवाहा मऊरानीपुर जिला सचिव, मनीष कुशवाहा तहसील अध्यक्ष मऊरानीपुर, राहुल कुशवाह मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश कुशवाहा मोंठ तहसील अध्यक्ष, प्रकाश कुशवाहा मोंठ तहसील महासचिव, नरेश ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर,संतोष कुशवाहा तहसील अध्यक्ष झांसी, कमल कुमार झांसी अध्यक्ष पुलिया नंबर 9 ,हरिश्चंद्र कुशवाहा झांसी जिला सचिव, हरचरण कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष बड़ागांव ,तुलसीदास जिला उपाध्यक्ष (बल्ली),संजीव कुशवाहा गरौठा तहसील अध्यक्ष ,कैलाश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष , दिनेश कुशवाहा जिला सचिव,परशुराम कुशवाहा चिरगांव जिला मीडिया प्रभारी, अभिषेक कुशवाहा मोंठ तहसील महासचिव, लाखन सिंह कुशवाहा टहरौली तहसील अध्यक्ष, परशुराम कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी,अभिषेक कुशवाहा व रूपेश कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गया ।इस अवसर पर कुश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष शालिगराम कुशवाहा, महामंत्री डॉ लखन कुशवाहा जी , नवयुवक कुशवाहा समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोठारी जी, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति अध्यक्ष शिवनाथ जी, राघवेंद्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी ,राजेंद्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी , प्रमोद कुशवाहा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा निवाड़ी,डॉ बालचंद कुशवाहा रानीपुर जिला उपाध्यक्ष,कपिल कुशवाहा मऊरानीपुर कन्हैयालाल कुशवाहा, लाखन सिंह बेरवई ,हरचरण बड़ागांव, शिवम प्रधान घुघुवा ,भूपत कुशवाहा नगर अध्यक्ष बरुआ सागर, विक्की कुशवाहा बरुआ सागर ,शैलेंद्र कुशवाहा जिला प्रवक्ता, आनंद कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, विशाल कुशवाहा चिरगांव जिला उपाध्यक्ष, हर्ष कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, जगत सिंह कुशवाहा जिला सोशल मीडिया प्रभारी, छोटू जमीदार चिरगांव ,हरेंद्र कुशवाहा बंगरा जिला मीडिया प्रभारी, लखन कुशवाहा सर जी ब्लॉक अध्यक्ष बंगरा ,चंदन सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष बबीना ,मनीराम कुशवाहा संगठन मंत्री बबीना, कैलाश कुशवाहा कुमडार, प्रकाशकुशवाहा नगर अध्यक्ष कटेरा ,नरेश कुशवाहा बुखारा ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर, एड, जगदीश शरण कुशवाहा, कमल कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा झांसी, बालकिशन कुशवाहा ,संजीव कुशवाहा गुरसराय ,ब्रजकिशोर कुशवाहा व अखिलेश कुशवाहा सकरार, दिनेश कुशवाहा जरबौ,दिनेश प्रताप कुशवाहा करगुंवा ,राहुल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अमरा तथा इंद्रपाल कुशवाहा मातादीन कुशवाहा फौजी, शिवदीन फौजी जी,शिव शरण अध्यापक जी, सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेश कुशवाहा सकरार व बैठक का आभार तुलसीदास उर्फ बल्ली कुशवाहा ने प्रकट किया।Pushpendra KumarRakesh NiralaGajanand Saini SainiRajnath KushwahaAnand MauryaShiv Dhar MauryaBrajendra SinghHarendra Maurya

आदरणीय सदस्यगण,होली के पावन अवसर पर समाज के सभी आदरणीय सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।होली रंगों, सौहार्द और एकजुटता का त...
04/03/2026

आदरणीय सदस्यगण,

होली के पावन अवसर पर समाज के सभी आदरणीय सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
होली रंगों, सौहार्द और एकजुटता का त्योहार है। यह हमें स्मरण कराती है कि अच्छाई, एकता और सत्य की सदैव बुराई और विभाजन पर विजय होती है। आइए, इस पवित्र अवसर का उपयोग अपने आपसी संबंधों को और सुदृढ़ बनाने, मतभेदों से ऊपर उठने तथा अपने समाज की प्रगति और गरिमा के लिए एकजुट होकर खड़े रहने के संकल्प के रूप में करें।

होली के रंग प्रत्येक घर में सुख, आपसी सम्मान और भाईचारा भर दें। आइए, हम यह दृढ़ निश्चय करें कि कोई भी बुराई, गलतफहमी या बाहरी प्रभाव हमारे समाज की एकता को कभी भंग नहीं कर सके। हमारी शक्ति हमारी एकजुटता, सहयोग और सामूहिक बुद्धिमत्ता में निहित है।

आप एवं आपके परिवार को आनंदमय, शांतिपूर्ण और समृद्ध होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
एकता में ही हमारी शक्ति है — साथ मिलकर हम निरंतर आगे बढ़ते रहें।

इस अवसर पर मैं यह भी साझा करना चाहता हूँ कि पिछले लगभग 20 वर्षों में मुझे समाज की सेवा करने का अवसर विभिन्न स्तरों पर मिला। मेरी सामाजिक यात्रा की शुरुआत आलमबाग के एक छोटे से क्षेत्र (लगभग एक चौथाई भाग) में स्थानीय स्तर पर सेवा कार्यों से हुई। इसके बाद मुझे क्रमशः
• लखनऊ जिला अध्यक्ष,2005-2012
• उत्तर प्रदेश सह संयोजक (Akhil Bhartiya Kushwaha Mahasabha),2012- 2015
. उत्तर प्रदेश संयोजक (Akhil Bhartiya Kushwaha Mahasabha),2016- 2021

• निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, 2022- 2025
• तथा अंततः राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (Chief General Secretary)

के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मैंने सदैव यह प्रयास किया कि महासभा अनुशासन, पारदर्शिता और दीर्घकालिक सामाजिक उद्देश्यों के आधार पर कार्य करे तथा उसे राजनीति से अलग रखते हुए एक स्वच्छ और विश्वसनीय सामाजिक मंच बनाया जाए।

दुर्भाग्यवश, वर्तमान परिस्थितियों में मैं स्वयं को महासभा के एजेंडा के साथ उसी प्रकार से आगे नहीं जोड़ पा रहा हूँ, जैसा कि मैं उसके लिए आवश्यक मानता हूँ—विशेषकर अनुशासन और दीर्घकालिक सामाजिक दृष्टि के संदर्भ में।

इसी कारण, तथा व्यापक समाजहित को ध्यान में रखते हुए, मैंने पूर्व कार्यकारिणी के विरुद्ध रोहिणी न्यायालय में दायर अपनी रिट याचिका भी वापस ले ली है। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि पिछले लगभग तीन वर्षों से चले आ रहे विवाद के कारण जो ठहराव समाज में उत्पन्न हुआ है, वह समाप्त हो सके और समाज आगे बढ़ सके।

यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व कार्यकारिणी द्वारा बैंक से निकाली गई राशि, जिस पर आरोप लगाए गए थे, वह पूरी राशि अब जमा कर दी गई है।

इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, मैं महासभा की सक्रिय गतिविधियों से स्वेच्छा से विराम ले रहा हूँ।

हालाँकि, समाज और मानवता के व्यापक हित में सेवा करने की भावना मेरे लिए सदैव खुली रहेगी।

मैं इस अवसर पर उन व्यक्तित्वों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता भी व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरी सामाजिक यात्रा के दौरान निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास बनाए रखा।

सबसे पहले मैं श्री बांकेलाल मौर्य जी (सेवानिवृत्त महाप्रबंधक, बैंक) का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने लगभग 18 वर्षों तक मुझ पर अटूट विश्वास बनाए रखा और सामाजिक कार्यों में पारदर्शिता तथा ईमानदारी की भावना को बनाए रखने में सदैव मेरा साथ दिया।

इसी प्रकार मैं श्री आनंद मौर्य जी, जिला मुख्य सचिव, लखनऊ महासभा का भी धन्यवाद करता हूँ। पिछले लगभग 7 वर्षों से उन्होंने मेरे साथ रहकर सामाजिक सेवा के कार्यों में सहयोग दिया, मुझे व्यक्तिगत रूप से समझा और एक मित्र की तरह मार्गदर्शन तथा सुझाव देते रहे।

मैं श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, जिला अध्यक्ष ( कांग्रेस) उन्नाव का भी आभारी हूँ, जिन्होंने हर चरण पर मुझे राजनीति की बारीकियाँ समझाईं और सार्वजनिक जीवन में व्यवहारिक दृष्टि विकसित करने में योगदान दिए ।
अंत में मैं अपने सामाजिक गुरु स्वर्गीय आदरणीय श्री लखपति कुशवाहा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने ही मुझे 35 वर्ष की आयु में पहली बार समाज की सेवा का अवसर दिया, जो मेरे सामाजिक जीवन की वास्तविक शुरुआत थी।

इन सभी महानुभावों के सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन के बिना मेरी यह यात्रा संभव नहीं होती।

सादर,

नीरज कुशवाहा
Architect & Urban Planner
Ex-State President, ABKMS U.P.
Ex-National Chief General Secretary, ABKMS

कानपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह समुदाय की एकता और उत्साह का प्रतीक रहा। नवनिर्वाचित प्...
23/02/2026

कानपुर में

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा

द्वारा आयोजित सम्मान समारोह समुदाय की एकता और उत्साह का प्रतीक रहा। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा के जोरदार स्वागत से संगठन के प्रति मजबूत समर्थन और विश्वास दिखाई दिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा पर बल, युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक पहचान को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के समग्र विकास का मार्ग सुझाया ! झाँसी सें पुष्पेंद्र कुशवाहा जी को चौथी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
झांसी से पधारे श्री विजय सिंह कुशवाहा जी प्रदेश महासचिव पर मनोनीत किया गया !
समारोह के दौरान उन्हें प्रमाण पत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया!

महत्वपूर्ण सूचनाअखिल भारतीय कुशवाहा महासभा(रजिस्ट्रेशन संख्या– 2708)अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (रजि. नं. 2708) के अंतर्ग...
16/02/2026

महत्वपूर्ण सूचना
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा
(रजिस्ट्रेशन संख्या– 2708)

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (रजि. नं. 2708) के अंतर्गत मैंने, प्रधान महासचिव की हैसियत से, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश महतो जी के विरुद्ध रोहिणी न्यायालय में जो वाद (रिट) दायर किया था, वह विगत तीन वर्षों से लंबित था।

समाज के व्यापक हित, संगठन की एकता एवं आपसी सहमति के आधार पर, तथा माननीय श्री राकेश महतो जी एवं उनकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को यथावत कार्य करने देने के निर्णय के अनुसार, मैंने उक्त रिट को वापस (Withdraw) ले लिया है।

अतः—
1. दिनांक 03.09.2023 को लखनऊ में आयोजित बैठक में गठित समिति एवं उससे संबंधित सभी निर्णय,
2. दिनांक 23 मार्च 2025 को पटना अधिवेशन में अध्यक्ष, प्रधान महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों की घोषित निर्वाचन प्रक्रिया तथा उससे संबंधित समस्त कार्यवाही

पूर्णतः शून्य एवं निरस्त मानी जाएगी।

उक्त तथाकथित पदाधिकारियों द्वारा की गई अथवा भविष्य में की जाने वाली किसी भी प्रकार की नियुक्ति या प्रशासनिक निर्णय का कोई वैधानिक औचित्य नहीं होगा।

यह सूचना समाज के समस्त सदस्यों को वास्तविक एवं विधिसम्मत महासभा की स्थिति स्पष्ट करने हेतु जारी की जाती है।

नीरज कुशवाहा
अध्यक्ष
संरक्षक समिति
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (रजि. नं. 2708)

आज दिनांक 28/01/2026 को माननीय अरुण कुमार कुशवाहा (जेल प्रभारी अधीक्षक गोरखपुर) को पंचशील पट्टिका पहनाकर सम्मानित करते ह...
29/01/2026

आज दिनांक 28/01/2026 को माननीय अरुण कुमार कुशवाहा (जेल प्रभारी अधीक्षक गोरखपुर) को पंचशील पट्टिका पहनाकर सम्मानित करते हुए कृपाराम मौर्य (अध्यक्ष सम्राट अशोक राहुल बुद्ध विहार प्रबंधन ट्रस्ट चंदेला कला शिवपुर बहराइच एवं संयोजक अवध क्षेत्र अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा)

नीरज कुशवाहा
राष्र्ट्रीय प्रधान महासचिव

आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, जिला झांसी के तत्वावधान में श्री ध्रुव सिंह कुशवाहा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष झांसी, के नेतृत...
27/01/2026

आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, जिला झांसी के तत्वावधान में श्री ध्रुव सिंह कुशवाहा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष झांसी, के नेतृत्व में चिरगाँव स्थित दिवंगत स्वर्गीय सुनील कुशवाहा जी के निवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में स्वर्गीय सुनील कुशवाहा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर शोकसभा में उपस्थित सभी समाजजनों के सहयोग से तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, जिला झांसी द्वारा स्वर्गीय सुनील कुशवाहा जी की दोनों पुत्रियों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह पहल समाज की संवेदनशीलता, एकजुटता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

शोकसभा में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुशवाहा (एडवोकेट, उरई), बुद्ध सिंह कुशवाहा (मंडल संयोजक), ध्रुव सिंह कुशवाहा (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष), पवन कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा), जमुना कुशवाहा (रेलवे ड्राइवर), संदीप कुशवाहा (रेलवे, चिरगाँव), कमलेश कुशवाहा ‘पिंकू भैया’ (रेलवे), विजय कुशवाहा (प्रत्याशी, जिला पंचायत सेमरी), ब्रजेन्द्र कुशवाहा (पत्रकार), अमरनाथ कुशवाहा (करकोस), राकेश कुशवाहा (एडवोकेट, चिरगाँव) सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह मानवीय कार्य महासभा की मूल भावना—संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़े होने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने—को साकार करता है।

— नीरज कुशवाहा
प्रधान महासचिव
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा

Address

259 Hind Nagar
Lucknow
226012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा U.P.:

Shortcuts

Share