समाजवादी छात्रसभा ऊ.प्र.

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • समाजवादी छात्रसभा ऊ.प्र.

समाजवादी छात्रसभा ऊ.प्र. This is the official handle of Samajwadi Chhatra Sabha Uttar Pradesh. I AM WITH SAMAJWADI CHHATRASABHA UTTAR PRADESH (SCSUP)

06/08/2026
समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान चिंतक एवं विचारक 'छोटे लोहिया' स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
05/08/2026

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान चिंतक एवं विचारक 'छोटे लोहिया' स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

सूचनार्थ
05/08/2026

सूचनार्थ

05/08/2026
04/08/2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन में दलित छात्रों पर हमला!
दिनांक: 04.08.2026
प्रयागराज।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। आज इस आंदोलन पर कुछ अराजक तत्वों की बड़ी भीड़ आती है और जबरदस्ती पिकअप वाहन धरना स्थान से ले जाने का प्रयास करते है और धरने स्थान से सबको हटाने का प्रयास करते हैं जब धरने पर बैठे छात्र इसका विरोध किए तो उन अपराधियों द्वारा हमला किया गया, जिसमें कई आंदोलनकारी छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि घायलों में बड़ी संख्या दलित छात्र हैं,जिन्हें बुरी तरह पीटा गया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि यह हमला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पवन शर्मा के संरक्षण में कराया गया। हम इन आरोपों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग करते हैं ताकि घटना की वास्तविक जिम्मेदारी तय हो सके। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करने के बजाय आंदोलन को दबाने के लिए लगातार दमनात्मक कदम उठा रहा है। पहले छात्रों का निलंबन, मुकदमे और अब आंदोलनकारियों पर हिंसक हमला—ये घटनाएँ विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक वातावरण पर गंभीर आघात हैं।
छात्र नेता आशुतोष मौर्या का कहना है कि,
हमले की न्यायिक अथवा स्वतंत्र निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सभी घायल छात्रों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
आंदोलनकारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
छात्रों की मांगों पर तत्काल वार्ता कर समाधान निकाला जाए तथा दमनात्मक कार्रवाई बंद की जाए।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी स्वर्गीय एसआरएस यादव "बाबू जी" की जयंती पर शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धां...
04/08/2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी स्वर्गीय एसआरएस यादव "बाबू जी" की जयंती पर शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

 आज समाजवादी पार्टी कार्यालय भिनगा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी  #छात्रसभा की  #मासिक बैठक आयोजित की गई....
03/08/2026


आज समाजवादी पार्टी कार्यालय भिनगा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी #छात्रसभा की #मासिक बैठक आयोजित की गई...
बैठक में समाजवादी छात्रसभा के नौजवानों को आगामी विधानसभा 2027 चुनाव के लिए कड़ी संघर्ष करने के लिए कहा गया...और सभी ने अपने-अपने बूथ को जीताने का संकल्प लिया...
#बैठक_में_आगामी 05 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई....
इस अवसर पर मुख्य रूप से
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव जी, छात्रसभा के जिला महासचिव मेवाराम यदुवंशी जी, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष श्री फिदन मियां साहब, छात्रसभा के उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर यादव जी,मोहम्मद शरीफ साहब अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष, श्री भरत लाल यादव जी जिला पंचायत सदस्य, व छात्रसभा के जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी और कार्यालय प्रभारी श्री गिरराव, एवं समाजवादी सिपाही मौजूद रहे...@

#संगठन_की_मजबूती_ही_जनता_की_असली_ताकत_है... #बीके

समाजवादी पार्टी जिंदाबाद
अखिलेश यादव जिंदाबाद
विनीत कुशवाहा जिंदाबाद
छात्र एकता जिंदाबाद

#मो_बकरीदी_बीके
#जिलाध्यक्ष
समाजवादी छात्रसभा
जनपद श्रावस्ती...

01/08/2026

वनस्पति के संबंध में कुछ लोगों को प्रायोगिक अनुभव आधारित प्रामाणिक ज्ञान होता है क्योंकि जिस चीज़ को जो लोग इस्तेमाल करते हैं, उसके संबंध में उनकी नॉलेज बहुत गहरी होती है।

01/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 31.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मर्जर और अन्य कारण बताकर बंद कर दिया। यूपी में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए नाकारा भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
श्री यादव ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की यात्रा शुरू होती है। भाजपा सरकार उन्हीं पर हमला कर रही है। भाजपा युवाओं के भविष्य पर चोट कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पा रही है। कई जगह स्कूलों के भवन जर्जर हैं, न पंखे, न बिजली का कनेक्शन, छतों के टपकने की खबरें आती रहती है।
भाजपा सरकार के एजेण्डे में कभी भी शिक्षा और रोजगार नहीं रहा। भाजपा की गलत नीतियों से शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा हो गयी है। आज पूरे देश का छात्र भाजपा की शिक्षा विरोधी नीति से आक्रोशित है। छात्र-नौजवान अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। छात्र-नौजवान अब भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की राजनीति कर रही है। इस सरकार ने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनाया नहीं, स्कूलों को बंद कर दिया भाजपा ने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया। रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को हथौड़ा लेकर तोड़ना चाहती है। इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Address

6 A Raj Bhawan Colony
Lucknow
226010

Telephone

+919454958834

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समाजवादी छात्रसभा ऊ.प्र. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share