Sudhir S Halwasiya

Sudhir S Halwasiya प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ/निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, उ.प्र.
प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन-उत्तर प्रदेश

मेरे पिता स्व. बेणी प्रसाद हलवासिया जी लखनऊ के महापौर रहे। इससे पूर्व मेरे दादा स्व. नवल किशोर हलवासिया जी लखनऊ म्यूनिसपल बोर्ड के चेयरमैन रहे। मेरे चाचा स्व. ओमनारायण बन्सल भी लखनऊ के महापौर रह चुके हैं। इन तीनों महानुभावों के नाम से लखनऊ में रोड / पार्क नामित किये गये तथा विभिन्न सामाजिक संस्थानों, स्कूलों एवं अस्पतालों में भवन बनाये गए। मेरे छोटे दादा स्व. पुरूषोत्तमदास हलवासिया जी जनसंघ टिकट पर बड़ा बाजार कोलकाता से चुनाव लड़ते थे। इस पृष्ठभूमि के चलते मैं शुरू से ही समाज सेवा से जुड़ा रहा एवं विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संस्थानों, व्यापार मंडल एवं वैश्य समाज में मुख्य रूप से सक्रिय रूप से योगदान दे रहा हूँ। अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रान्तीय अध्यक्ष के रूप में मैंने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश भ्रमण कर वैश्य समाज को जोड़ने का कार्य किया जिसमें मुझे बड़े पैमाने पर सफलता मिली। भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय सदस्य के रूप में मैंने पार्टी के दिशा-निर्देश पर कार्य किया। पार्टी ने मुझे 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जिसे मैंने 2020 तक निष्ठापूर्वक निभाया एवं 2021 से प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ के रूप में पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूँ। मुझे आशा ही नहीं, विश्वास है कि पार्टी द्वारा दी गयी हर जिम्मेदारी को मैं भलि-भाँति निभा सकूॅंगा।

आज श्रीमती सुषमा खरकवाल माननीय महापौर लखनऊ से शिष्टाचार भेट की।
14/09/2026

आज श्रीमती सुषमा खरकवाल माननीय महापौर लखनऊ से शिष्टाचार भेट की।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामकिशोर गुप्ता जी के पूज्य पिताजी जी के निधन की ख़बर अत्यंत दुःखद...
12/09/2026

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामकिशोर गुप्ता जी के पूज्य पिताजी जी के निधन की ख़बर अत्यंत दुःखद है।

इस कठिन घड़ी में आज उनके आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!🙏

आज हलवासिया कोर्ट हज़रतगंज लखनऊ पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सेवा और समर्पण के 25 सेवा संकल्प संकल्प अभिया...
07/09/2026

आज हलवासिया कोर्ट हज़रतगंज लखनऊ पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सेवा और समर्पण के 25 सेवा संकल्प संकल्प अभियान कार्यशाला कार्यक्रम में।

भारत लोक शिक्षा परिषद, ऐकल अभियान से सम्बंधित कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
06/09/2026

भारत लोक शिक्षा परिषद, ऐकल अभियान से सम्बंधित कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

शिक्षक दिवस कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर लखनऊ।
05/09/2026

शिक्षक दिवस कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर लखनऊ।

04/09/2026
रक्षाबंधन।
28/08/2026

रक्षाबंधन।

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 नीरज सिंह जी के जन्मदिन पर सुन्दर काण्ड तथा भजन संध्या का आयोजन प्रसिद्ध ह...
27/08/2026

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 नीरज सिंह जी के जन्मदिन पर सुन्दर काण्ड तथा भजन संध्या का आयोजन प्रसिद्ध हजरतगंज हनुमान मन्दिर पर किया गया। भारी संख्या में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदरणीय नीरज भैया के दीर्घायु होने की प्रार्थना की तथा जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारें में प्रसाद ग्रहण किया।

Address

24, M. G. Marg, Halwasiya Court, Hazratganj
Lucknow
226001

Telephone

+919415012000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sudhir S Halwasiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sudhir S Halwasiya:

Shortcuts

Share

Category