29/10/2026
लखनऊ: दुबग्गा में महिला हत्याकांड का मामला।
महिला नरगिस उर्फ आशिया उर्फ टीना की हुई थी हत्या।
सैदपुर अंडरपास के पास मिला था महिला का शव।
उन्नाव निवासी आरोपी मारूफ नईम खान गिरफ्तार।
दूसरी शादी के बाद पांच लाख रुपये मांगने पर हुआ था विवाद।
आरोपी पर साथी के साथ गला दबाकर हत्या का आरोप।
महिला की हत्या के बाद शव फेंककर फरार हुए थे आरोपी।
पुलिस ने आधार कार्ड मोबाइल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की।
SHO दुबग्गा श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी।