02/09/2026
बस्ती, 02 सितंबर। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस के जरिए माकपा कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी जुटाए जाने के खिलाफ तथा चीनी, खाद्य तेल, खाद-बीज आदि के महंगा होने के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित जन संगठनों के नेताओं ने न्याय मार्ग से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित सात सूत्रीय मांग-पत्र उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक को सौंपा गया।
मांग-पत्र में निजता के अधिकार की रक्षा, चीनी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में कृत्रिम वृद्धि पर रोक, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने, अठदमा चीनी मिल के किसानों के 50 करोड़ रुपये तथा वाल्टरगंज के 08 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान किए जाने, दसिया इथेनॉल फैक्ट्री को कृषि भूमि तथा नागरिक आबादी से हटाकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किए जाने, शुगर मिल बस्ती से करण मंदिर तक जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण तथा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिकटा और आसपास के गांवों में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने आदि की मांगें शामिल हैं।
प्रदर्शन में माकपा सहित खेएमयू, किसान सभा, एसएफआई, एडवा और नौजवान सभा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शन में शेषमणि, के.के. तिवारी, राम अचल निषाद, नरसिंह भारद्वाज, शिव चरण निषाद, सोनी, संतोष कुमार यादव, नवनीत कुमार यादव, ऋषिक द्विवेदी, सुरेश चंद्र, राम भजन चौधरी, शिवम यादव, राज मोहम्मद, हमजा खान, अब्दुल हक, आनंद शुक्ला, राम केश, प्रशांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
— के.के. तिवारी
मो.: 9451260786