Shekhar Dixit

Shekhar Dixit National President, Rashtriya Kisan Manch | Social Activist
Working for farmers’ rights, rural development, environmental conservation, and social justice.

यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है की देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है ।देश में लोकतंत्र नामक कोई भी तंत्र नहीं बचा है यह सत...
21/07/2026

यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है की देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है ।
देश में लोकतंत्र नामक कोई भी तंत्र नहीं बचा है यह सत्ता के दुरुपयोग की चरमसीमा है
और आज यह बात भी जान ले की मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू

दूरदर्शी नेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्रीशीला दीक्षित जीकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹"जनसेवा, सादगी और विकास के...
20/07/2026

दूरदर्शी नेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री
शीला दीक्षित जी
की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹
"जनसेवा, सादगी और विकास के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आपकी स्मृतियों को शत्-शत् नमन।" 🙏

19/07/2026

🌾 किसान एकता ज़िंदाबाद! 🌾

आज किसान पी.जी. कॉलेज, तमकुही रोड, कुशीनगर में आयोजित किसान महापंचायत में उपस्थित होकर अन्नदाता के सम्मान, अधिकार और हितों की आवाज़ को मज़बूती देने का अवसर मिला।

किसानों की ज़मीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

किसानों की ज़मीन पर आखिर किसका हक़ है?

जब तक वोट जाति और धर्म के नाम पर पड़ते रहेंगे, तब तक किसानों की स्थिति में वास्तविक बदलाव मुश्किल रहेगा।

सवाल यह है कि किसानों की ज़मीन किसके लिए अधिग्रहित की जा रही है? क्या किसानों की आय बढ़ाने के बजाय उन्हें अपनी ही ज़मीन पर मज़दूर बनने की ओर धकेला जा रहा है?

अब समय है कि वोट जाति और धर्म पर नहीं, बल्कि खेती, MSP, सिंचाई, रोज़गार और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पड़े।

#किसान_महापंचायत #किसान_एकता_जिंदाबाद #किसान #किसान_हित #कृषि #कुशीनगर #उत्तरप्रदेश

जनपद-सीतापुर के विधानसभा बिसवाँ में (रोजगार और सामाजिक अधिकार संवाद) कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शे...
08/07/2026

जनपद-सीतापुर के विधानसभा बिसवाँ में (रोजगार और सामाजिक अधिकार संवाद) कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित जी ने अपने विचार रखे ।

साथ ही कार्यक्रम में सीतापुर सांसद श्री राकेश राठौर जी ,अखिलेन्द्र प्रताप सिंह जी व बहुत से वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे ।

कार्यकम का आयोजन डॉ ब्रिज बिहारी जी व शुश्री सुनीला रावत जी ने किया ,सफल कार्यकम के लिए समस्त आयोजक मंडल को राष्ट्रीय किसान मंच की टीम की तरफ से बधाई ।



Shekhar Dixit

जननायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी. सिंह) जी की जयंती आज हरदोई में राष्ट्रीय किसान मंच द्वार...
25/06/2026

जननायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी. सिंह) जी की जयंती आज हरदोई में राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की जिस मजबूती और निर्भीकता से जननायक वी.पी. सिंह जी ने देश की संसद और शासन व्यवस्था में आवाज़ उठाई, वैसा नेतृत्व आज भी दुर्लभ है। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सम्मान के लिए उनका योगदान भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। आने वाले समय में देश उन्हें एक महान जननायक और महामानव के रूप में और अधिक सम्मान के साथ याद करेगा।

विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏

#जननायक_वीपीसिंह #राष्ट्रीय_किसान_मंच #सामाजिक_न्याय #किसान #मजदूर #पिछड़ा_वर्ग #हरदोई

सीतापुर के पावन नैमिषारण्य धाम स्थित नारदानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सं...
13/06/2026

सीतापुर के पावन नैमिषारण्य धाम स्थित नारदानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संत-महात्माओं का आशीर्वाद मिला तथा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य लीला में सम्मिलित होकर मन भाव-विभोर हो गया।

भगवान श्री राधा-कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

🌺 राधे-राधे। जय श्रीकृष्ण। 🌺

#नैमिषारण्य #श्रीमद्भागवतकथा #कृष्णजन्मोत्सव #राधेकृष्ण #सनातनसंस्कृति

खाद की गंभीर समस्या से किसान परेशान हैं। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो देश खाद्यान्न संकट की ओर बढ़ सकता है।...
07/06/2026

खाद की गंभीर समस्या से किसान परेशान हैं। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो देश खाद्यान्न संकट की ओर बढ़ सकता है।

आज सीतापुर के किसान साथियों के साथ इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारी शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं प्रमुख सचिव से वार्ता करेंगे और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

यदि आवश्यक हुआ तो किसानों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर भी संघर्ष किया जाएगा।

किसान है तो देश है।
सरकार को यह समझना होगा कि किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और उचित सुविधाएँ उपलब्ध कराना केवल किसानों का नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा का प्रश्न है।

#राष्ट्रीय_किसान_मंच #किसान_है_तो_देश_है #खाद_संकट #किसान_हित #सीतापुर िसान

पुराने चाय के ग्लास और पुराने रिश्ते
31/05/2026

पुराने चाय के ग्लास और पुराने रिश्ते

बदलापुर के पूर्व विधायक बाबा दुबे जी के साथ वर्तमान राजनीती और युआओं के भविष्य को कैसे अच्छा किया जा सके इस पर विस्तार प...
13/05/2026

बदलापुर के पूर्व विधायक बाबा दुबे जी के साथ वर्तमान राजनीती और युआओं के भविष्य को कैसे अच्छा किया जा सके इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई l

PowerTalk-ICCMRT देश को केवल नौकरी करने वाले युवाओं की नहीं,बल्कि जिम्मेदारी उठाने वाले, निर्णय लेने वाले और परिवर्तन का...
27/04/2026

PowerTalk-ICCMRT

देश को केवल नौकरी करने वाले युवाओं की नहीं,
बल्कि जिम्मेदारी उठाने वाले, निर्णय लेने वाले और परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले युवाओं की आवश्यकता है।

आज MBA विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद में यही विश्वास और मजबूत हुआ कि नई पीढ़ी केवल करियर नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संकल्प भी रखती है।

आभार कॉलेज प्रशासन का सभी विद्यार्थियों का, जिन्होंने इस संवाद को सार्थक, ऊर्जावान और प्रेरणादायक बनाया।

साथ जी Innovation Infratel संदीप पांडेय जी का

Iccmrt

Address

1 Private Paper Mil Colony Nishatganj Valmik Nagar
Lucknow
226007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shekhar Dixit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shekhar Dixit:

Shortcuts

Share