17/08/2026
यूपी रेरा मुख्यालय के फर्नीचर के लिए EOI आमंत्रित
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) द्वारा लखनऊ स्थित मुख्यालय भवन में कार्यालय फर्नीचर की डिजाइन, निर्माण एवं स्थापना के लिए अनुभवी फर्नीचर निर्माताओं/अधिकृत डीलरों से Expression of Interest (EOI) आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक संस्थाएं मुख्यालय भवन का निरीक्षण कर अपनी कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप फर्नीचर डिजाइन, लेआउट, तकनीकी एवं सामग्री संबंधी विवरण, कैटलॉग तथा पूर्व कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर सकती हैं।
📅 EOI जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
⏰ समय: शाम 5:00 बजे तक
प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर यूपी रेरा द्वारा आगामी खुली निविदा के लिए अंतिम तकनीकी विनिर्देश एवं डिजाइन आवश्यकताएं निर्धारित की जाएंगी।