Avalamb Foundation

Avalamb Foundation AVALAMB FOUNDATION
Always Beside You....

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 02/08/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शि...
05/08/2026

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 02/08/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ देव वर्मा एवं डॉ उदिता सिंह द्वारा ग्रामीण लोगों को स्तनपान का महत्व बताते हुए कई भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डॉ विजय सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ उदिता सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) एवम डॉ शीतल वर्मा (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ देव वर्मा, डॉ शीतल वर्मा, श्री सुशील कुमार, एवम समस्त फॉउंडेशन टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार।

30/07/2026
अवलंब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 25/07/2026 को कंपोजिट स्कूल परवरभारी, वि.ख. निन्दूरा, जिला बाराबंकी पर संस्था द्वारा संचालि...
28/07/2026

अवलंब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 25/07/2026 को कंपोजिट स्कूल परवरभारी, वि.ख. निन्दूरा, जिला बाराबंकी पर संस्था द्वारा संचालित 'प्रोत्साहन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान करते हुए उनको एवं उनके माता पिता को गुरु शंकर चिकित्सालय पर 01 वर्ष तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। कार्य्रकम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को प्रेरित/प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ देव वर्मा, श्री सुशील कुमार, श्री मंदीप वर्मा एवम समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार।

दिनांक 19/07/2026 को अवलंब फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य/दंत परीक्षण एवम दवा वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ विजय सिंह (ब...
19/07/2026

दिनांक 19/07/2026 को अवलंब फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य/दंत परीक्षण एवम दवा वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ विजय सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ उदिता सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) एवम गुरु शंकर चिकित्सालय के सहयोग से जनता बाल विद्या मंदिर, बकहुवाँ बाजार, सदरपुर, तहसील महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उ.प्र. में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य/दंत परीक्षण किया गया। कैम्प में आये लोगों को निःशुल्क दवाईयों के साथ वृक्ष भी वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री सुशील वर्मा, डॉ देव वर्मा, श्री उमा शंकर वर्मा, श्री महेंद्र प्रताप वर्मा (विद्यालय प्रबंधक), श्री अश्वनी वर्मा (प्रधानाचार्य), श्री जय नरायन वर्मा (मां फार्मेसी) एवम अन्य सहयोगियों को विशेष आभार एवम बधाई।

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 05/07/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शि...
10/07/2026

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 05/07/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम क्लेफ्ट / क्रेनियोफेशियल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ विजय सिंह एवं डॉ उदिता सिंह द्वारा ग्रामीण लोगों को क्लेफ्ट / क्रेनियोफेशियल के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डॉ विजय सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ उदिता सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) एवम डॉ शीतल वर्मा (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ देव वर्मा, डॉ शीतल वर्मा, श्री सुशील कुमार, एवम समस्त फॉउंडेशन टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार।

04/07/2026

गुरु शंकर चिकित्सालय, प्रेमपुर, निकट बद्दुपुर/बाबा कुटी, कुर्सी रोड, बाराबंकी।

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 07/06/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शि...
08/06/2026

अवलम्ब फाउंडेशन द्वारा दिनांक 07/06/2026 को गुरु शंकर चिकित्सालय , प्रेमपुर, कुर्सी रोड बाराबंकी पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ देव वर्मा एवं डॉ उदिता सिंह द्वारा ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और। साथ ही डॉ विजय सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ उदिता सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) एवम डॉ शीतल वर्मा (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये लोगों को वृक्षवितरण करते हुए हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ उदिता सिंह, श्री सुशील कुमार, डॉ देव वर्मा, डॉ शीतल वर्मा एवम समस्त फॉउंडेशन टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार।

Address

Shop No 2, Rama Market, , Kanchana Bihari Marg, , Kalyanpur
Lucknow
226022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Avalamb Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category