06/08/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹23,731 करोड़ की लागत से 'गोबरधन' (GOBARdhan) योजना को मंजूरी दी गई है।
यह दूरगामी निर्णय देश में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के उत्पादन को 10 गुना तक ले जाने, भारत की हरित ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने तथा कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया सामर्थ्य प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
CBG इकोसिस्टम चैलेंज फंड, पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार, निश्चित खरीद सुरक्षा, मूल्य स्थिरता और क्रेडिट गारंटी जैसे सशक्त प्रावधान इस पूरे सेक्टर को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।
ग्रामीण समृद्धि, वेस्ट-टू-वेल्थ और सतत विकास को नई ऊंचाई देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।🙏