05/09/2026
वाराणसी कैंट में जलभराव और सीवर चोक से जनता बेहाल, अब सड़कों पर उतरा आक्रोश!
वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और सीवर की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा अब बर्दाश्त से बाहर होता दिखाई दे रहा है। परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और “मुर्दाबाद” के नारे लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
सवाल यह है कि आखिर जनता को कब तक जलभराव, गंदगी और चोक सीवर की समस्या झेलनी पड़ेगी?
गौर करने वाली बात है कि सौरभ श्रीवास्तव स्वयं वाराणसी कैंट से दूसरी बार भाजपा विधायक हैं, जबकि उनके परिवार का भी इस क्षेत्र की राजनीति में तीन दशक से अधिक समय से प्रभाव और विधायक पद से जुड़ाव रहा है।
इतने लंबे राजनीतिक अनुभव और सत्ता में प्रभाव के बावजूद यदि जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़े, तो जवाबदेही तय होना जरूरी है।
जनता को नारे नहीं, समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।
#जलभराव #सीवर #जनताकाआक्रोश #भाजपा