भाग्योदय फाउंडेशन

भाग्योदय फाउंडेशन भारत भाग्योदय, वैश्विक अभ्युदय, प्रकृति एवं मानवता को समर्पित एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन।

https://youtu.be/h4sAoXViY9U?si=8b1ssTuRAA-KJA4Gभाग्योदय फाउंडेशन की 'चरैवेति चरैवेति श्रृंखला' की 1315वीं कड़ी में आज 07...
07/08/2026

https://youtu.be/h4sAoXViY9U?si=8b1ssTuRAA-KJA4G

भाग्योदय फाउंडेशन की 'चरैवेति चरैवेति श्रृंखला' की 1315वीं कड़ी में आज 07.08.2026 की विनम्र टिप्पणी:-

*सोनीपत के वृद्धाश्रम में मरे पिता की अंत्येष्टि में 3 शिक्षिका बेटियों का न आना वस्तुतः भारत में पारिवारिक संबंधों की अंत्येष्टि है।*

*हमारा लक्ष्य:-*
भारत भाग्योदय।
वैश्विक अभ्युदय।।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

पण्डित, ठाकुर और मायावती जी-ठाकुर उमा शंकर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करती भावुक मायावती जी की तस्वीर वि...
07/08/2026

पण्डित, ठाकुर और मायावती जी-

ठाकुर उमा शंकर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करती भावुक मायावती जी की तस्वीर विगत दिनों खूब फैली। ....बलिया (उ.प्र.) की रसड़ा सीट से विधायक थे श्री उमा शंकर सिंह...। मौजूदा यूपी विधानसभा में बीएसपी के इकलौते विधायक....। लेकिन यहां बात सिर्फ इकलौते विधायक की नहीं हो रही..., बल्कि उस भाई की बात कर रहे हैं, जो बुरे से बुरे दौर में भी बहिन के साथ खड़ा रहा...। नसीमुद्दीन सिद्दीकी से लेकर राम अचल राजभर तक तमाम नेता जब तक सत्ता की मलाई मिलती रही, तब तक मायावती के साथ खड़े रहे...। मायावती जैसे ही कमज़ोर हुईं तो सब साथ छोड़ गए...। लेकिन ठाकुर उमा शंकर जी साथ निभाते रहे, अन्तिम सांस तक...। सारी सरकारी मशीनरी उनके खिलाफ छोड़ दी गई, फिर भी वह डिगे नहीं, मजबूती से जवाब देते रहे...। सैंकड़ों करोड़ का व्यापार था...। चाहते तो सत्ता के साथ चले जाते और सैकड़ों करोड़ के व्यापार को हज़ारों करोड़ का कर लेते...। विधानसभा में बीएसपी के इकलौते विधायक होने के नाते पार्टी व्हिप भी उन पर लागू नहीं होता...। लेकिन, ठाकुर उमा शंकर सिंह ने बहिन मायावती को ज़ुबान दी थी..., अन्तिम सांस तक बहिन की सुरक्षा का वायदा निभाया...। पिछले कुछ बरस से तो वे लगातार बीमार थे..., फिर भी डिगे नहीं, डटे रहे...।

याद करिए, किस तरह पश्चिम बंगाल वाली ममता बनर्जी के हारते ही 30 में से 20 सांसदों और 80 में से 64 विधायकों ने उन्हें त्याग कर बीजेपी से हाथ मिला लिया...। ठाकुर उमा शंकर सिंह जी अलग थे...। वह धमकियों से डरे नहीं...।

बात इकलौते ठाकुर उमा शंकर सिंह की नहीं है..., 2 जून 1995 के लखनऊ मीराबाई गेस्ट हाउस कांड को याद करिए.…उस समय कुछ राजनीतिक भेड़िये मायावती का रेप और मर्डर करना चाहते थे..., तभी फर्रुखाबादी-कान्यकुब्जी पहलवान विधायक पण्डित ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी वहां पहुंचे और लठ्ठ लेकर अड़कर खड़े हो गए तथा अकेले ही बड़े समूह का मुकाबला किया...। द्विवेदी जी ने मायावती की इज्ज़त और जान दोनों बचाई...। मायावती जी भी ताउम्र उन्हें अपना भाई मानती रहीं...। जब उनकी राजनीतिक हत्या हुई, तब उनकी पत्नी श्रीमती प्रभा द्विवेदी को भाभी मानते हुए उनको काबीना मन्त्री बनाया। मायावती जी दलित समाज से हैं..., ब्रह्मदत्त द्विवेदी विशुद्ध ब्राह्मण थे..., उमा शंकर सिंह खालिस ठाकुर थे...। दोनों ने जाति नहीं देखी..., वर्ग नहीं देखा। दलित वर्ग की एक महिला के सम्मान की रक्षा के लिए सशक्त राजसत्ता से मोर्चा लिया...। जो लोग जात-पात की बातें करते हैं, उनके मुंह पर मारिए ये पोस्ट...। और, संकल्प लीजिए कि हम सब देशवासी मिलकर रहेंगे, इस ऋषि राष्ट्र को सशक्त बनाएंगे, यही भाग्योदय फाउंडेशन की कामना है और ईश्वर से प्रार्थना भी। 👍

07/08/2026

*विदेशी गलत धन हमारे देश में आए और उससे यहां उत्पात मचे, उससे हमारे देश में धर्म परिवर्तन हो, उसे रोकने का भारत सरकार का प्रयास ईसाइयों पर हमला कैसे हो गया भई?*

07/08/2026

*विद्यार्थी बने रहना सदा हितकर होता है। किसी के अनुभव से यदि हम सीख सकें तो यह न केवल हमारे हित में होता है, बल्कि देश के हित में होता है। आइए! राष्ट्रीय समझ का विकास करें।*

07/08/2026

*किसी भी राष्ट्र के प्रमुख की दृढ़ता और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार समर्पण उस देश को बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है। फलतः अनेक राष्ट्रीय समस्याएं निर्मूल हो जाती हैं। ऐसे प्रयास पूर्वजों की गलतियों का भी परिमार्जन कर देते हैं।*

07/08/2026

*भारत की अद्भुत राजनेता पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाग्योदय फाउंडेशन ने उन्हें आदरपूर्वक याद किया।*

07/08/2026

*सोनीपत के वृद्धाश्रम में मरे पिता की अंत्येष्टि में 3 शिक्षिका बेटियों का न आना वस्तुतः भारत में पारिवारिक संबंधों की अंत्येष्टि है।*

07/08/2026

भाग्योदय फाउंडेशन की 'चरैवेति चरैवेति श्रृंखला' की 1315वीं कड़ी में आज 07.08.2026 की विनम्र टिप्पणी:-

*सोनीपत के वृद्धाश्रम में मरे पिता की अंत्येष्टि में 3 शिक्षिका बेटियों का न आना वस्तुतः भारत में पारिवारिक संबंधों की अंत्येष्टि है।*

*हमारा लक्ष्य:-*
भारत भाग्योदय।
वैश्विक अभ्युदय।।

https://youtu.be/h3p7QoHD-eM?si=V1SsKrKkGqbjh88V*नमस्तेस्तु। 07 अगस्त 2026*।। आज शुक्रवार का भाग्योदय विचार।।*उद्धृत पुस...
07/08/2026

https://youtu.be/h3p7QoHD-eM?si=V1SsKrKkGqbjh88V

*नमस्तेस्तु। 07 अगस्त 2026
*।। आज शुक्रवार का भाग्योदय विचार।।*

उद्धृत पुस्तक:-
*महाकाल और युग प्रत्यावर्तन प्रक्रिया*
लेखक : पं.श्रीराम शर्मा आचार्य।

लोकहित में 2046वीं कड़ी।
सवा 2 मिनट सन्देश सुनें।
इसे शेयर कर ज्ञानयज्ञ करें।

प्रस्तुति : भाग्योदय परिवार।
प्रस्तोता : राम महेश मिश्र।

*Please Like, Share and Subscribe it in the interest of our Country & World Society.*

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

07/08/2026

*अनैतिक चतुरता स्वयं को ही नष्ट कर देती है* विषय पर युगऋषि विचार श्रृंखला की 2046वीं भाग्योदय प्रस्तुति।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भाग्योदय फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category