Cooperative Department UP Commissioner & Registrar

Cooperative Department UP Commissioner & Registrar Official page of the Commissioner and Registrar, Cooperative Department, Uttar Pradesh
(1)

लगभग 20 वर्षों बाद जनपद रायबरेली के बी-पैक्स निहस्था एवं बकुलिहा में किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया गया। लंबे समय से बंद...
06/08/2026

लगभग 20 वर्षों बाद जनपद रायबरेली के बी-पैक्स निहस्था एवं बकुलिहा में किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया गया। लंबे समय से बंद पड़ी समितियों के पुनः सक्रिय होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उर्वरक वितरण प्रारंभ हुआ, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो रही है।

🌾 सक्रिय बी-पैक्स, सशक्त किसान, समृद्ध रायबरेली।

📢 रायबरेली में प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभमुख्य विकास अधिकारी महोदया, रायबरेली के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से स...
30/07/2026

📢 रायबरेली में प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ

मुख्य विकास अधिकारी महोदया, रायबरेली के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सहकारिता विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रदेश के प्रथम पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौशाला के गोबर से निर्मित "गौ-शक्ति" प्राकृतिक/ऑर्गेनिक उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन बी-पैक्स उत्तरपारा, विकासखंड राही में किया गया।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, गौ-आधारित प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देना, जैविक खेती को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मृदा स्वास्थ्य सुधार, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा गौ-आधारित जैविक उत्पादों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। भविष्य में इन उत्पादों का वितरण सहकारी समितियों एवं गौशालाओं के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं गौशालाओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री विवेक विक्रम सिंह, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, NABARD, NRLM सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 🌱🐄🤝

दिनांक 16/07/26 को  जिला सहकारी बैंक पीलीभीत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण माननीय सहकारिता मंत्री श्री जे. पी. एस. राठौर ...
18/07/2026

दिनांक 16/07/26 को जिला सहकारी बैंक पीलीभीत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण माननीय सहकारिता मंत्री श्री जे. पी. एस. राठौर जी के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक पूरनपुर, बीजेपी जिलाध्यक्ष, डीसीबी पीलीभीत अध्यक्ष, बैंक अध्यक्ष डीसीबी शाहजहांपुर एवं वरिष्ठ अधिकारीगणों में अपर प्रबंध निदेशक यूपीसीबी/प्रबंध निदेशक पीसीयू श्री राजेश सिंह सर, पूर्व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक पीलीभीत व वर्तमान संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निदेशक मुरादाबाद मंडल तथा उप आयुक्त एवं उप निबंधक गोरखपुर मंडल तथा उप आयुक्त एवं उप निबंधक बरेली मंडल व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शाहजहांपुर आदि शामिल हुए।

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 🌱सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार माननीय श्री जे.पी.एस. राठौर जी क...
13/07/2026

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 🌱

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार माननीय श्री जे.पी.एस. राठौर जी के कर-कमलों द्वारा जनपद इटावा स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प लिया गया।

"एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

#वृक्षारोपण_महा_अभियान2026 #एकपेड़माँकेनाम
#सहकारिता #माननीय_जेपीएस_राठौर

सहकारिता की शक्ति, समृद्ध भारत की दिशा।सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सहकारी सप्ता...
13/07/2026

सहकारिता की शक्ति, समृद्ध भारत की दिशा।

सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सहकारी सप्ताह 2026 के राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन सहकारिता के माध्यम से समावेशी विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

#सहकारीसप्ताह2026 #सहकारिता

हर पौधा एक संकल्प, हरियाली की ओर एक कदम। 🌱वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा मेरठ, लखीमपुर खीरी...
13/07/2026

हर पौधा एक संकल्प, हरियाली की ओर एक कदम। 🌱

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा मेरठ, लखीमपुर खीरी एवं जौनपुर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया।

#वृक्षारोपण_महा_अभियान2026 #एकपेड़माँकेनाम #सहकारिता

हरित उत्तर प्रदेश – समृद्ध उत्तर प्रदेशवृक्षारोपण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा वाराणसी, सम्भल एवं सह...
13/07/2026

हरित उत्तर प्रदेश – समृद्ध उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा वाराणसी, सम्भल एवं सहारनपुर जनपदों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

🌱 एक पेड़ माँ के नाम 🌱
#वृक्षारोपण_महा_अभियान2026 #एकपेड़माँकेनाम #सहकारिता #उत्तरप्रदेश

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 🌱"एक पेड़ माँ के नाम" 🌿सहकारिता विभाग के तत्वावधान में अयोध्या, देवरिया एवं बहराइच जनपदों में...
13/07/2026

वृक्षारोपण महा-अभियान 2026 🌱
"एक पेड़ माँ के नाम" 🌿

सहकारिता विभाग के तत्वावधान में अयोध्या, देवरिया एवं बहराइच जनपदों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।

आइए, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ।

#वृक्षारोपण_महा_अभियान2026 ेड़_माँ_के_नाम #सहकारिता

सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। 🌾नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, उर्वरको...
10/07/2026

सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। 🌾
नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएँ और समय पर सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।
सशक्त सहकारिता, समृद्ध किसान और विकसित ग्रामीण भारत की ओर एक और कदम।

#सहकारिता #किसान_हित #सहकारी_समिति #कृषि_विकास #आत्मनिर्भर_किसान #ग्रामीण_विकास

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से किसानों, युवाओं एवं आमजन को सहकारी योजनाओं, सदस्यता अभिय...
03/07/2026

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से किसानों, युवाओं एवं आमजन को सहकारी योजनाओं, सदस्यता अभियान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया।

आइए, सहकारिता को अपनाएँ और विकास की इस मुहिम का हिस्सा बनें। 🌱

#सहकारिता_सप्ताह #सहकार_से_समृद्धि #सहकारिता_जागरूकता #सदस्यता_अभियान #किसान_हित #समृद्ध_भारत

Address

SAHKARITA BHAWAN, 14, VIDHAN SABHA MARG
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cooperative Department UP Commissioner & Registrar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Cooperative Department UP Commissioner & Registrar:

Shortcuts

Share