AJP Mahila Morcha

AJP Mahila Morcha Women wing of Apni Janta Party.

04/09/2026

गुंडे - माफिया,अपराधी,अराजकतत्वों को गुंडागर्दी व अपराध करने की खुली छूट। भा.ज.पा. सरकार का भरपूर संरक्षण। जंतर-मंतर पर Gen-Zद्वारा किये जा रहे धरने में हिंसक वारदात करने वाले की सुनिए जुबानी।

03/09/2026

स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गांव पहुंचे, मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों से की मुलाकात
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में हुए गोली-बम कांड के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मृतक स्व. राम लगन मौर्य के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना पर दुख जताया।
Swami Prasad Maurya
Apni Janta Party
अपनी जनता पार्टी समर्थक
कोरी सुभाषचंद्र लहरी

स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गाँव पहुँचकर दबंगों द्वारा किए गए गोली-बम कांड में...
03/09/2026

स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गाँव पहुँचकर दबंगों द्वारा किए गए गोली-बम कांड में मृतक स्व. राम लगन मौर्य जी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने इस जघन्य घटना में शामिल शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।
Swami Prasad Maurya

#लावनन्दोर्डर

अपनी जनता पार्टी जिंदाबादस्वामी प्रसाद मौर्य जिंदाबादजनसंपर्क कार्यक्रम – जिला झांसीविधानसभा क्षेत्र: मऊरानीपुर (224)ग्र...
02/09/2026

अपनी जनता पार्टी जिंदाबाद
स्वामी प्रसाद मौर्य जिंदाबाद

जनसंपर्क कार्यक्रम – जिला झांसी

विधानसभा क्षेत्र: मऊरानीपुर (224)

ग्राम पंचायत: मदरवास, बेरबई, रेवन, कक्वारा, गढवा, बुढाई,अकसेव, घमना, चुराई, झाकरी, रूपा धमना

आज विधानसभा मऊरानीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सेक्टरों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में रमेश चंद निषाद( राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अपनी जनता पार्टी वीर फूलन देवी जन संगठन संस्थापक), महेश शंकर (जिला अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी, झांसी), सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व भगवती प्रसाद सागर जी (पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी) द्वारा किया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन एवं स्नेह प्राप्त हुआ।

अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के कंदैला गांव में दबंगों द्वारा किए गए भीषण गोली-बम कांड में स्व. राम लगन मौर्य...
01/09/2026

अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के कंदैला गांव में दबंगों द्वारा किए गए भीषण गोली-बम कांड में स्व. राम लगन मौर्य की नृशंस हत्या एवं उनकी माता श्रीमती पार्वती मौर्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
आज लखनऊ स्थित KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर डॉक्टरों की टीम के साथ श्रीमती पार्वती मौर्य जी का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं चल रहे उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हूं।
#अयोध्या #पूराकलंदर #कंदैला #रामलगनमौर्य #पार्वतीमौर्य #ट्रॉमा_सेंटर #न्याय_की_लड़ाई #पीड़ित_परिवार #कानून_व्यवस्था

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी द्वारा श्री गौतम कुमा...
31/08/2026

🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी द्वारा श्री गौतम कुमार जी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से अपनी जनता पार्टी को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
ईश्वर से कामना है कि आप निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें एवं संगठन और समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहें।
💐 बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं! 💐
#अपनीजनतापार्टी #गौतमकुमार #राष्ट्रीयसचिव #स्वामीप्रसादमौर्य #हार्दिकबधाई #शुभकामनाएं #संगठन #जनसेवा #सामाजिकन्याय

आज आगरा जिला के खैरागढ़ विधानसभा में मैनपुरी में होने जा रहे जन सैलाब रैली के समर्थन के लिए लोगों से जनसंपर्क किया साथ म...
31/08/2026

आज आगरा जिला के खैरागढ़ विधानसभा में मैनपुरी में होने जा रहे जन सैलाब रैली के समर्थन के लिए लोगों से जनसंपर्क किया साथ में प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह दिवाकर जी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बघेल जी प्रदेश महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा जी आगरा जिला के जिला अध्यक्ष हरि सिंह कुशवाहा जी जिला महासचिव मुरारी लाल प्रधान जी मंडल उपाध्यक्ष संतोष दिवाकर जी समस्त साथियों ने खैरागढ़ विधानसभा में बहुजन समाज के बीच जाकर अपनी जनता पार्टी के विचारों से बहुजन समाज को अभिभूत किया माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी की नीति रीति के बारे में लोगों को अवगत कराया और बहुजन समाज के लोगों ने भी 20 सितंबर को मैनपुरी में होने जा रही अपनी जनता पार्टी की रैली माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में उसको समर्थन देने के लिए अपने-अपने गांव से अपने-अपने साधनों के द्वारा बस व तमाम साधनों के द्वारा रैली को सफल बनाने के लिए लोगों ने संकल्प लिया और ऐसा आसन हम लोगों को दिया है अपनी जनता पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर तमाम बहुजन समाज के लोग आज अपनी जनता पार्टी को जन समर्थन देने के लिए उत्सुक है और तैयार है

*अपनी जनता पार्टी*आज दिनांक *30 अगस्त 2026* को  *कानपुर ग्रामीण* की *विधानसभा महाराजपुर* मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे प...
31/08/2026

*अपनी जनता पार्टी*

आज दिनांक *30 अगस्त 2026* को *कानपुर ग्रामीण* की *विधानसभा महाराजपुर* मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे पार्टी की नीतियों को बताया गया और आशीष बाल्मीकि को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कानपुर ग्रामीण एवं वीरेंद्र कुमार सदस्य, व नीशू बाल्मीकि को वार्ड 66 का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया!
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर *माननीय छेदी खोटे(बाल्मीकि) राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुरेश कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, हर्ष सोनकर राष्ट्रीय प्रवक्ता छात्र मोर्चा, महादेव कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष, संदीप कुशवाहा जिलाध्यक्ष उन्नाव, रामराज मौर्या जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण आदि लोग उपस्थित हुए*

30/08/2026

अपनी जनता पार्टी विधान सभा सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक.....
Swami Prasad मौर्या

📍 जनपद लखीमपुर खीरी (पलिया)आज पलिया विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी के सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्व...
30/08/2026

📍 जनपद लखीमपुर खीरी (पलिया)
आज पलिया विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी के सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया।
कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर जनता की आवाज़ को मजबूत करें और सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाएं।
अपनी जनता पार्टी — जनता के अधिकारों की मजबूत आवाज़। ✊
#अपनीजनतापार्टी #पलिया #लखीमपुरखीरी #संगठन #बूथस्तरीयबैठक #सेक्टरबैठक #कार्यकर्तासम्मेलन #सामाजिकन्याय #जनताकीआवाज #एकजुटतामजबूती

Address

6/237 E Vipul Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJP Mahila Morcha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share