Shiv Sharan Prasad

Shiv Sharan Prasad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shiv Sharan Prasad, Political Party, 5/200, सेक्टर/एच, जानकीपुरम, Lucknow.

PASI पार्टी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों व जाति,धर्म,लिंग,वर्ग के भेदभाव को समाप्त कर एक समतावादी समाज की रचना के लिए संघर्षरत है। पार्टी नेतृत्व विहीन जातियों,धर्म व वर्ग को राजनीतिक भागीदारी व नेतृत्व देने के लिए संकल्पित है।

20/09/2026
18/09/2026

सीतापुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थायी समाधान जरूरी
सीतापुर के रेउसा, रामपुर मथुरा और बेहटा क्षेत्र के अनेक गांवों में बाढ़ और जलभराव से ग्रामीण जीवन प्रभावित हुआ है। संपर्क मार्ग टूटने या आवागमन बाधित होने से किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने वाले परिवारों को कठिनाई होती है। *पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी*
( PASI PARTY )उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि प्रभावित गांवों में राहत, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों, पुलियों और जलनिकासी व्यवस्था का स्थायी समाधान प्राथमिकता से कराया जाए। किसानों की फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। आगामी वर्षा और बाढ़ को देखते हुए ग्राम स्तर पर पूर्व चेतावनी, सुरक्षित आश्रय और आपदा-प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत की जाए। पार्टी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से जनता की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी। हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, समाधान और जनकल्याण है।
जय हिन्द
जय संविधान
जय अधिकार

16/09/2026

आज दिनाँक 16 सितंबर 2026 को सीतापुर की बिधान सभा के ग्राम बिहारीपुर में पासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लोगों का छलका दर्द कहा आजादी से आज तक पासी समाज ने प्रदेश व देश में सभी पार्टियों को वोट देकर सरकारें वनवाई हैं लेकिन आज तक किसी पार्टी में सम्मान नहीं मिला और न ही कोई पार्टी पासी समाज को अपनी पार्टी में गिनती है इसलिए अब पासी समाज ने तय किया है की पासी पार्टी की बूथ कमेटी से लेकर जिलेवार कमेटी गठित कर आने वाले बिधान सभा चुनाव में पासी पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर सरकार बनायेंगे। किसी पार्टी की गुलामी अब नहीं करेंगें । जय छीता पासी ,जय भीम,

Address

5/200, सेक्टर/एच, जानकीपुरम
Lucknow
226021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv Sharan Prasad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share