Integrated Child Development Services - ICDS

Integrated Child Development Services - ICDS Leena Johri, IAS | Director: Smt. Harsh*ta Mathur, IAS

Official Page of Integrated Child Development Services (ICDS) | Government of Uttar Pradesh
For Every Child & Mother I Strengthening Anganwadis • Improving Nutrition
ACS: Smt.

🇮🇳🤝🇯🇵 India–Japan Event Meet 2026आज लखनऊ में माननीय मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश , श्रीमती बेबी रानी ...
21/08/2026

🇮🇳🤝🇯🇵 India–Japan Event Meet 2026

आज लखनऊ में माननीय मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश , श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में जापान से पधारे विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास श्रीमती लीना जौहरी तथा निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, श्रीमती हर्षिता माथुर जी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, नवाचारों एवं उत्कृष्ट पहलों पर सार्थक चर्चा हुई।

भारत-जापान सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में साझा अनुभवों एवं संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद हुआ।

ICDS BabyRaniMaurya

नवीन रेसिपी, पोषण का स्वाद और सेहत का ख्याल! 🌱🍲पुष्टाहार से स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की पहल को आगे बढ़ाते हुए, ...
13/08/2026

नवीन रेसिपी, पोषण का स्वाद और सेहत का ख्याल! 🌱🍲

पुष्टाहार से स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की पहल को आगे बढ़ाते हुए, लोकप्रिय शेफ रणवीर बरार के साथ तैयार की गईं खास रेसिपीज़—
🥣 सहजन की दाल
🌯 मूंग सोया चीला
🥗 चुकंदर की टिक्की

इन रेसिपीज़ के माध्यम से पुष्टाहार को स्वादिष्ट, पौष्टिक और परिवार के लिए उपयोगी बनाने का संदेश दिया जा रहा है। 💚

आइए, पोषण को स्वाद से जोड़ें और स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। Video ke liye vibhageey youtube channel ko dekhen

https://youtu.be/HaXiuyN-SuU

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
ICDS | पोषण से समृद्ध, स्वस्थ उत्तर प्रदेश

#पुष्टाहार #पोषण #आंगनवाड़ी #पोषणअभियान पोषणसेसमृद्ध सहजनकीदाल मूंगसोयाचीला चुकंदरकीटिक्की PoshanAbhiyaan Nutrition Anganwadi UttarPradesh

🌿🥣 पुष्टाहार से नई रेसिपी — स्वाद भी, सेहत भी! 💚बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पुष्टाहार सामग्र...
13/08/2026

🌿🥣 पुष्टाहार से नई रेसिपी — स्वाद भी, सेहत भी! 💚
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पुष्टाहार सामग्री को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों के रूप में तैयार करने की नई रेसिपी श्रृंखला में प्रस्तुत हैं कुछ खास रेसिपी—
🥣 लौकी का हलवा
🍮 कलाकंद
🍘 मुरमुरा के लड्डू
इन आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़ के माध्यम से पुष्टाहार को बच्चों और परिवारों के लिए और भी रुचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
👩‍🍳 इन रेसिपीज़ को शेफ पूजा ढींगरा द्वारा तैयार किया गया है।
🎥 पूरी रेसिपी वीडियो विभाग के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखें।
👇 वीडियो देखने का लिंक नीचे दिया गया है:
🔗 [https://youtu.be/psSqqTuG20M
]https://youtu.be/YJHVB7PVi_w
पोषण से भरपूर • बच्चों की पसंद • पूरे परिवार के लिए 🌱
#पुष्टाहार #पोषण #बालविकाससेवा #उत्तरप्रदेश नईरेसिपी लौकीकाहलवा कलाकंद मुरमुराकेलड्डू पौष्टिकआहार पोषणअभियान स्वस्थबचपन पोषणसेभरपूर PoshanAbhiyaan Nutrition UttarPradeshGovernment

🥥🍚 पोषण भी, स्वाद भी — पुष्टाहार से नई रेसिपी! 👩‍🍳✨बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पुष्टाहार साम...
13/08/2026

🥥🍚 पोषण भी, स्वाद भी — पुष्टाहार से नई रेसिपी! 👩‍🍳✨
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पुष्टाहार सामग्री से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों की नई रेसिपी श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है।
इस श्रृंखला में शेफ विक्की रत्नानी द्वारा पुष्टाहार सामग्री से तैयार की गईं स्वादिष्ट रेसिपी—
🥥 नारियल की मिठाई
🍚 मुरमुरा खीर
🍪 आटा-बेसन-सोया बर्फी
जैसी नई और आसान रेसिपी शामिल हैं।
पुष्टाहार को स्वादिष्ट व्यंजनों के रूप में परिवार तक पहुँचाने की एक नई पहल। 🌾💚
🎥 पूरी रेसिपी वीडियो बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के विभागीय YouTube चैनल पर देखें।
👇 वीडियो देखने का लिंक नीचे दिया गया है:
🔗 [] https://youtu.be/iesk_2aYgMA

https://youtu.be/doIKW4_HdZg

#पुष्टाहार #पोषणअभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह : अपर मुख्य सचिव श्रीमती लीना जौहरी ने पोषण पाठशाला वेबकास्ट के माध्यम से 3 लाख से अधिक प्रतिभागियो...
06/08/2026

विश्व स्तनपान सप्ताह : अपर मुख्य सचिव श्रीमती लीना जौहरी ने पोषण पाठशाला वेबकास्ट के माध्यम से 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों को स्तनपान के महत्व एवं प्रोत्साहन की शपथ दिलाई

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पोषण पाठशाला वेबकास्ट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास, उत्तर प्रदेश, श्रीमती लीना जौहरी ने प्रदेशभर से जुड़े 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों को स्तनपान संरक्षण एवं प्रोत्साहन की शपथ दिलाते हुए प्रत्येक नवजात शिशु को जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में निदेशक, आईसीडीएस, उत्तर प्रदेश, श्रीमती हर्षिता माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास का सबसे प्रभावी आधार है तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

वेबकास्ट के दौरान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की जानकारी भी साझा की गई, जिससे पात्र परिवारों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कैशलेस उपचार की सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं उससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

इस राज्यव्यापी वेबकास्ट से प्रदेश के डीपीओ, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, गर्भवती एवं धात्री महिलाएँ, 0–6 वर्ष के बच्चों के अभिभावक तथा अन्य लाभार्थी बड़ी संख्या में जुड़े और लगभग 5 लाख प्रतिभागियों ने एक साथ स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

"माँ का पहला दूध, शिशु का पहला अधिकार — स्वस्थ बचपन और सशक्त उत्तर प्रदेश का आधार।"

"खेल-खेल में सीख, संपूर्ण विकास की ओर विकसित उत्तर प्रदेश का सशक्त संकल्पजुलाई माह में प्रदेशभर के लगभग 60 हजार आंगनवाड़...
30/07/2026

"खेल-खेल में सीख, संपूर्ण विकास की ओर विकसित उत्तर प्रदेश का सशक्त संकल्प

जुलाई माह में प्रदेशभर के लगभग 60 हजार आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अभिभावक–आंगनवाड़ी बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 6 लाख अभिभावकों ने सहभागिता की। इस माह की चर्चा का विषय रहा — ""खेल-खेल में संपूर्ण विकास""।

बैठकों के माध्यम से अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने, उनकी जिज्ञासा बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।

अभिभावकों से आह्वान किया गया कि वे घर पर भी बच्चों के साथ खेल आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

परिवार और आंगनवाड़ी की साझेदारी ही बच्चों के बेहतर कल और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। .rocket

#अभिभावकआंगनवाड़ीबैठक "

लाभार्थियों के मन को भा रहा नवीन पोषाहार का स्वाद। 🍲जनपद गाजियाबाद में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, लाभार्थियों का गृ...
26/07/2026

लाभार्थियों के मन को भा रहा नवीन पोषाहार का स्वाद। 🍲

जनपद गाजियाबाद में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, लाभार्थियों का गृह भ्रमण तथा नवीन पोषाहार के वितरण, उपयोग एवं गुणवत्ता का सत्यापन किया गया। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए, जिससे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन सुनिश्चित किया जा सके।

वाराणसी में मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने जनपद भ्रमण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बच्च...
26/07/2026

वाराणसी में मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने जनपद भ्रमण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं नई पुष्टाहार रेसिपी का वितरण कर मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जनपद बहराइचमाननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 🌸...
21/07/2026

जनपद बहराइच

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में

🌸 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।
🍚 2 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
💙 2 किशोरी बालिकाओं को एनीमिया किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश दिया।
🧸 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 5 बच्चों द्वारा निर्मित मिट्टी के खिलौनों का अवलोकन कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

सशक्त मातृत्व • स्वस्थ बचपन • सुपोषित उत्तर प्रदेश

#बहराइच #गोदभराई #अन्नप्राशन #एनीमियामुक्तभारत

जनपद बाराबंकी में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित सामुदायि...
20/07/2026

जनपद बाराबंकी में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित सामुदायिक गतिविधि कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लाभार्थियों से संवाद किया तथा पुष्टाहार एवं मातृ-शिशु पोषण संबंधी गतिविधियों की सराहना की।
# PoshanAbhiyaan

Address

3rd Floor Indira Bhawan Hazaratgarj
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Integrated Child Development Services - ICDS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share