Apni Janta Party

Apni Janta Party मा. स्वामी प्रसाद मौर्य जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अपनी जनता पार्टी

23/09/2026

भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को कहना चाहता हूं कि तुम अपनी बेटियों को मुस्लिम लड़कों के साथ शादी करने में हिंदू-मुसलमान का नारा भूल जाते हो क्या? जब वोट लेना होता है तब मुसलमान से नफरत हो जाती है। हिंदू-मुसलमान के नाम पर जहर घोलते हो, हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाते हो। अपने पापों को छुपाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का सहारा लेते हो, मंदिर-मस्जिद का सहारा लेते हो।
मैं सावधान करने आया हूं—यह बुद्ध की धरती है। यह बुद्ध की धरती है और भारत को बुद्ध के नाम से जाना जाता है।
Swami Prasad Maurya
Cnews Bharat

#जयबुद्ध #जयसंविधान #सामाजिकन्याय #भारतीयराजनीति

23/09/2026

आज उत्तर प्रदेश में दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हिंदू-मुसलमान के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति से आखिर किसका भला हो रहा है?
एक तरफ आम जनता को धर्म के नाम पर लड़ाया जाता है, दूसरी तरफ सत्ता और राजनीति से जुड़े लोगों के निजी जीवन में वही धार्मिक सीमाएँ दिखाई नहीं देतीं। राजनीति का आधार नफरत नहीं, बल्कि समानता, भाईचारा, संविधान और सामाजिक न्याय होना चाहिए।
Swami Prasad Maurya
Cnews Bharat
ABP News
MYogiAdityanath

#उत्तरप्रदेश #सामाजिक_न्याय #संविधान #भाईचारा #दलित #आदिवासी #पिछड़ा_समाज #अल्पसंख्यक #हिंदू_मुस्लिम_एकता ी_राजनीति #जयभीम #जयफुले #जयसंविधान

22/09/2026

कभी मौर्य साम्राज्य के दौर में भारत को समृद्धि और वैभव की धरती, ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था।
चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों के समय समृद्धि की मिसाल दी जाती थी।
लेकिन आज सवाल है—140 करोड़ की आबादी वाले देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन पर निर्भर क्यों रहना पड़ रहा है?
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से जूझते लोगों के सामने आखिर विकास का असली अर्थ क्या है?देश को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जहाँ हर नागरिक सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सके।
Swami Prasad Maurya
Cnews Bharat

#सोनेकीचिड़िया #भारत #गरीबी #बेरोजगारी #महंगाई #किसान #युवा #सामाजिकन्याय #जनताकीसवाल #संविधान #मौर्य_साम्राज्य

21/09/2026

भाजपा के नेता किसानों को अन्नदाता और भगवान का दर्जा देने की बातें करते हैं, लेकिन किसान आज भी अपनी उपज के लाभकारी दाम के लिए संघर्ष कर रहा है।
MSP में 50% लाभ का दावा A2+FL लागत के आधार पर किया गया, जबकि C2 लागत पर तस्वीर अलग है। आखिर किसान को उसकी मेहनत और लागत का न्यायपूर्ण मूल्य कब मिलेगा?
Swami Prasad Maurya
MYogiAdityanath
#किसान #किसानों_का_हक #लाभकारी_मूल्य #किसान_सम्मान #कृषि

21/09/2026

नीतियों और व्यवस्थाओं की खामियों का सबसे बड़ा बोझ आज देश का युवा उठा रहा है।
डिग्रियाँ हाथ में हैं, लेकिन रोजगार की तलाश में लाखों युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं—आखिर ऐसा कब तक चलेगा?

#युवा_रोजगार #युवाओं_की_आवाज #रोजगार #बेरोजगारी #सरकारी_नौकरी #युवा_अधिकार #रोजगार_का_अधिकार #शिक्षित_युवा #युवा_शक्ति #नौकरी_दो #युवाओं_का_भविष्य #रोजगार_के_अवसर
Swami Prasad Maurya

जनपद मैनपुरी में संविधान सम्मान  जनहित हुंकार रैली बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ Swami Prasad Maurya
20/09/2026

जनपद मैनपुरी में संविधान सम्मान जनहित हुंकार रैली बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ
Swami Prasad Maurya

20/09/2026

जनपद- मैनपुरी क्रिश्चियन मैदान, में आयोजित "संविधान सम्मान जनहित हुंकार रैली" में रोशनी जी ने अपने सुरीले आवाज से कार्यक्रम में आये हुए लोगों का दिल जीत लिया ।
Swami Prasad Maurya

20/09/2026
20/09/2026

जनपद मैनपुरी संविधान सम्मान जनहित हुंकार रैली....

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apni Janta Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share