07/11/2026
दिनांक 07.11.2026 को उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली एवं अयोध्या द्वारा ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अंतर्गत कचरा कम करने एवं अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को कचरे का उत्पादन कम करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने तथा वस्तुओं के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, एकल उपयोग वाली वस्तुओं से बचने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
MoEF&CC CPCB OFFICIAL Forest Department, Uttar Pradesh Government of UP BRICS India UNICEF India Directorate of Environment