Manjeet Yadav

Manjeet Yadav Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manjeet Yadav, Lucknow.
(1)

Social Worker | Youth Leader | Entrepreneur | Public Voice
President - Mahila Chetna Samiti
Director - MDN INDIA PRIVATE LIMITED
Director - MYGT Services Pvt Ltd
Director - Manjeet Jan Kalyan Foundation

जब पूरी रात जमीन पर सोए पंडित जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव! स्थान था डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनवां जसवंत नगर...
05/08/2026

जब पूरी रात जमीन पर सोए पंडित जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव!
स्थान था डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनवां जसवंत नगर, इटावा!
वर्ष 1967 में मुलायम सिंह यादव इटावा के जसवंत नगर विधानसभा सीट से 28 वर्ष की अवस्था में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे! उन्होंने अपने प्रचार के लिए चर्चित समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र से अनुरोध किया और जनेश्वर मिश्र पहुंच गए इटावा! दोनों ने दिनभर घूम-घूम कर प्रचार और जनसभाएं किया! रात को जसवंत नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआँ में जमीन पर सो गए! सोने से पहले पंडित जनेश्वर मिश्र ने अगले दिनों के चुनावी रूपरेखा पर विस्तृत नोट तैयार किया और मुलायम सिंह यादव का मार्गदर्शन किया! चुकी श्री मिश्र मुलायम सिंह यादव से लगभग 6 साल उम्र में बड़े थे और छात्र राजनीति का व्यापक अनुभव भी था!
मुलायम सिंह यादव ने उस चुनाव में अच्छे मतों से विजय हासिल किया और तभी से वे पंडित जनेश्वर मिश्र को बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका में सम्मान देने लगे! पंडित जनेश्वर मिश्र मूलत: बलिया जनपद के शुभनथही गांव के निवासी थे और जीवन परंयन्त डॉक्टर लोहिया के पद चिन्हों पर चलते रहे!
5 अगस्त 1933 को उनका जन्म हुआ था! पंडित जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच मानवता की मिसाल – अलख पांडे सरजब प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाती है, तब सबसे बड़ी पहचान इंसानियत ...
05/08/2026

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच मानवता की मिसाल – अलख पांडे सर

जब प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाती है, तब सबसे बड़ी पहचान इंसानियत की होती है। असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों का जीवन प्रभावित किया। ऐसे कठिन समय में अनेक लोग केवल संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्वयं पीड़ितों के बीच पहुँचकर उनके दर्द को महसूस करते हैं और मदद का हाथ बढ़ाते हैं।

अलख पांडे सर ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई, वह मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने केवल दूर से सहायता की अपील नहीं की, बल्कि स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना, उनकी समस्याओं को समझा और हर संभव सहायता का प्रयास किया।

किसी आपदा के समय सबसे बड़ी जरूरत केवल भोजन, कपड़े और दवाइयों की नहीं होती, बल्कि यह एहसास भी होता है कि कोई उनके साथ खड़ा है। अलख पांडे सर ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें यही भरोसा दिया कि वे अकेले नहीं हैं। उनका यह मानवीय व्यवहार हजारों लोगों के लिए उम्मीद और हौसले का स्रोत बना।

एक शिक्षक का दायित्व केवल किताबों तक सीमित नहीं होता। जब वही शिक्षक समाज की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर सेवा के लिए आगे आता है, तब वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। अलख पांडे सर ने यह दिखाया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल सफल विद्यार्थी बनाना नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

गरीबों, जरूरतमंदों और छात्रों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच हमेशा प्रेरणादायक रही है। असम बाढ़ के दौरान उनका सेवा भाव इस बात का प्रमाण है कि सच्ची महानता केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देती है।

आज समाज को ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है, जो कठिन समय में आगे बढ़कर मानवता का हाथ थामें। अलख पांडे सर का यह सेवा कार्य हमें यह संदेश देता है कि यदि हर सक्षम व्यक्ति संकट की घड़ी में एक कदम आगे बढ़ाए, तो हजारों लोगों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई जा सकती है।

मानवता, सेवा और शिक्षा—इन तीनों मूल्यों का सुंदर संगम यदि किसी व्यक्तित्व में दिखाई देता है, तो वह प्रेरणा समाज को आगे बढ़ने की शक्ति देती है। ऐसे सेवा-भाव और मानवीय सोच को हमारा सादर नमन।

04/08/2026
📢 महिला चेतना समिति के आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें! 🌿क्या आप समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं?क्या आ...
04/08/2026

📢 महिला चेतना समिति के आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें! 🌿

क्या आप समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं?
क्या आप महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वयं सहायता समूह (SHG), रोजगार, प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ना चाहते हैं?

तो आज ही महिला चेतना समिति के आधिकारिक WhatsApp Group का हिस्सा बनें और देशभर में चल रही हमारी सामाजिक मुहिम से जुड़ें।

✨ ग्रुप से जुड़कर पाएँ:
✅ संगठन की नवीनतम गतिविधियों की जानकारी
✅ रोजगार एवं स्वयंसेवक अवसर
✅ प्रशिक्षण, बैठक एवं कार्यक्रमों की सूचना
✅ SHG एवं सामाजिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
✅ समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर

+917373300737
👉 अभी जुड़ें:
https://chat.whatsapp.com/DpSdfn0kBX9JLiEiR63mJ6?s=cl&p=a&mlu=4

🌿 महिला चेतना समिति
"सभी वर्गों के लिए, सभी क्षेत्रों में कार्यरत"
🇮🇳 कार्यक्षेत्र: सम्पूर्ण भारतवर्ष

📲 अपने मित्रों, परिवार और समाज सेवा में रुचि रखने वाले लोगों के साथ भी यह पोस्ट अवश्य साझा करें।

#महिला_चेतना_समिति

03/08/2026

नेता तो रेपिस्ट भी चल जायेगा।
लेकिन प्रोटेस्टर पूरे संस्कारी चाहिए।

पहली तस्वीर हमले के वक्त की है जहां कुर्ता फट चुका है। दूसरी तस्वीर ANI पर इंटरव्यू की है जहां दूसरी शर्ट है। तीसरी तस्व...
03/08/2026

पहली तस्वीर हमले के वक्त की है जहां कुर्ता फट चुका है।
दूसरी तस्वीर ANI पर इंटरव्यू की है जहां दूसरी शर्ट है।
तीसरी तस्वीर IANS पर इंटरव्यू की है जहां सफेद टी शर्ट है।

तीनों तस्वीरें कल रात की ही हैं और देखिए कितने आराम से कपड़े बदल-बदलकर इंटरव्यू दिया और लिया जा रहा है...और उसके बाद बीजेपी के लोगों और IT सेल के द्वारा क्या माहौल बनाया जा रहा है। क्या इस खेल को अब भी नहीं समझ पा रहे हैं आप लोग❓

हाईवे पर दौड़ती कार में हैवानियत: वो चीखती रही, सात घंटे तक घुमाते रहे; 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगीयूपी के गाजिया...
03/08/2026

हाईवे पर दौड़ती कार में हैवानियत: वो चीखती रही, सात घंटे तक घुमाते रहे; 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगी

यूपी के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 10वीं की छात्रा को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी नाबालिग को सात घंटे कार में घुमाते रहे। इसके बाद एनएच-9 पर फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से अगले दिन पीड़िता घर पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

10वीं कक्षा की छात्रा को गाजियाबाद के मसूरी थाने के पास से अगवा कर दो आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को कार में लेकर आरोपी करीब सात घंटे तक शहर की सड़कों पर घूमते रहे। देर रात उसे बदहवास हालत में एनएच-9 के किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता अगले दिन घर पहुंची।

मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों मुजाहिद (45) व सलीम अख्तर (48) को गिरफ्तार कर लिया है। पिलखुवा के आजमपुर दहपा गांव निवासी दोनों आरोपी दोस्त हैं और साथ में ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं।
मुजाहिद पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर है। मसूरी की कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को बेटी (16) किसी काम से घर से निकली थी।
शाम करीब साढ़े सात बजे वह मसूरी थाने के पास एनएच-9 की सर्विस रोड के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कार सवारों ने उसे अकेला देखकर अगवा कर लिया।
डराया... मारने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया, आरोपियों ने विरोध करने पर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। कार में वह चीखती रही और छोड़ने की गुहार लगाती रही, पर आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। । कार के शीशों पर सन शेड लगी हुई थी, जिससे बाहर से अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।


पीड़िता ने बताया कि जब शिकायत करने की बात कही तो आरोपी देर रात ढाई बजे उसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास फेंककर भाग गए। 28 जुलाई की सुबह किसी राहगीर की मदद से वह घर पहुंची।
वारदात के बाद घर जाकर सो गए
एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार नंबर व मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को पिलखुवा से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने वारदात कबूल कर ली है। दोनों शादीशुदा हैं। वारदात के बाद दोनों घर जाकर आराम से सो गए। कार भी बरामद कर ली गई है।
मां बोलीं-मिले सख्त सजा
पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी को गोद लिया था। उन्होंने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।


चीखती रही बेटी...सोता रहा सिस्टम
सात घंटे, एक कार और मदद की आस में गुजरता हर पल। 27 जुलाई की रात दरिंदगी की शिकार हुई 10वीं की छात्रा को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं पुलिस दिखेगी, कोई उसकी चीख सुन लेगा और कार रुकवा देगा। कार दो बार थाने के सामने से गुजरी भी, रास्ते में पुलिस चौकियां मिलीं और पुलिसकर्मी भी दिखे, लेकिन किसी ने उसकी बेबस चीखें नहीं सुनीं।


चौंकाने वाली बात यह है कि दिन में चार पहिया वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतरवाने वाली पुलिस रात में आरोपियों की कार के शीशे पर सन शेड लगा होने के बाद भी नहीं चेती।
इतना ही नहीं, पीड़िता के पुलिस की चौखट पर पहुंचने के बाद एफआईआर दर्ज होने में भी चार दिन लग गए। इस पूरी घटना ने कानून व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में कार के शीशे पर सन शेड लगा होने के बाद भी पुलिस का नहीं चेतना और चौंकाने वाला है।


उस बोझिल रात को दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी जितनी बेबस थी, अपराधी उतने ही बेखौफ और व्यवस्था सुस्त। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पहली बार रात करीब आठ बजे और दूसरी बार करीब दो बजे उसे कार में लेकर मसूरी थाने के सामने से गुजरे। रास्ते में दो स्थानों पर पुलिस का वाहन खड़ा मिला।


मेडिकल स्टोर से खरीदीं कुछ दवाएं
पिलखुवा की ओर जाते समय सड़क किनारे चीता बाइक पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दिए। इस दौरान वह लगातार रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। रास्ते में आरोपियों ने एक मेडिकल स्टोर पर कार रोकी और कुछ दवाएं खरीदीं।


इस दौरान किशोरी ने कार से निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद वे उसे एक सुनसान रास्ते पर बने फार्म हाउस में ले गए। वहां तैनात गार्ड ने गेट खोला। कुछ देर अंदर रहने के बाद आरोपी फिर उसे लेकर निकल गए। पीड़िता का कहना है कि अगर कहीं भी किसी ने सतर्कता दिखाई होती तो शायद उसकी पीड़ा इतनी लंबी न होती।
फार्म हाउस का राज भी जांच के घेरे में
पीड़ित मां का कहना है कि पुलिस को फार्म हाउस के गार्ड और मालिक से भी पूछताछ करनी चाहिए। उनका कहना है कि गार्ड ने गेट खोला था, इसलिए उसकी भूमिका की भी जांच जरूरी है। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि आरोपी वहां किस मकसद से गए थे। हालांकि, सदमे में होने के कारण किशोरी फार्म हाउस की सही लोकेशन नहीं बता पा रही है।
चार दिन तक एफआईआर नहीं, मेडिकल में भी देरी
पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्होंने 28 जुलाई की दोपहर मसूरी थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय कई सवाल पूछकर उन्हें टाल दिया। उनका कहना है कि एक अगस्त को यानी चार दिन बाद तब एफआईआर दर्ज की गई, जब उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत करने की बात कही।
आरोप है कि पीड़िता का मेडिकल भी समय पर नहीं कराया गया और आरोपियों की पहचान बताने के बावजूद गिरफ्तारी में देरी हुई।


हालांकि, एसीपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में कुछ विरोधाभासी तथ्य सामने आए थे, इसलिए सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

 #तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो तुम्हारा  #मेडिकल बिल्कुल फिट आएगा! "अब  #दरोगा पर...
03/08/2026

#तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो तुम्हारा #मेडिकल बिल्कुल फिट आएगा! "अब #दरोगा पर #376का मुकदमा दर्ज और #सस्पेंड"

लखनऊ के आशियाना की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाए फिर उसको छोड़ दिया,, जिसकी शिकायत युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों से की जिसके बाद जांच के लिए मामला पहुंचा दरोगा धर्मवीर शाही के पास

अगले दिन दरोगा धर्मवीर शाही ने लड़की को विवेचना में शामिल होने के लिए बुलाया और उसको बताया कि तुम्हारा मामला काफी पुराना हो गया है, मेडिकल में कुछ आएगा नहीं जिसकी वजह से तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा... अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इसमें काफी मदद कर सकता हूं।

लड़की बोली बताइए सर क्या मदद कर सकते हैं? तब दरोगा जी बोले आप मुझसे संबंध बना लीजिए आपका मेडिकल एक नंबर आएगा और तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से पहले नहीं छूटने वाला

लड़की ने दरोगा जी की बातों में आकर होटल में जाकर संबंध बना लिए

अब प्रेमी का तो पता नहीं लेकिन दरोगा जी 376 की चपेट में आ गए... मुकदमा भी दर्ज हो गया और सस्पेंड भी हो गए,, हो सकता है दो-तीन दिन में जेल भी चले जाए

Saurabh Shukla

03/08/2026

वैज्ञानिकों के साथ क्या कर रही है सरकार

फोटो में दिख रहे सक्स पप्पू यादव जी है ...पुरा पढ़ें...,पप्पू यादव का जन्म मधेपुरा  के जमीदार राजा लक्ष्मी नारायण  यादव ...
02/08/2026

फोटो में दिख रहे सक्स पप्पू यादव जी है ...पुरा पढ़ें...,
पप्पू यादव का जन्म मधेपुरा के जमीदार राजा लक्ष्मी नारायण यादव के नाती रूप में हुआ था पप्पू यादव जी के पिता का नाम चन्द्र नारायण प्रसाद यादव था जब पप्पू यादव जी का जन्म हुआ था तो इनके दादा के पास 32000 भैंस, 5हाथी, 50घोड़े थे 9000हजार बीघा जमीन थी पप्पू यादव जब पढ़ने जाते थे तो एम्बेस्डर कार से जाते थेपप्पू जी 1990में पहली बार विधायक बने थे जो विरोध करने वाले कुछ लोगों का जन्म भी 1990 में नहीं हुआ होगा 4बार निर्दलीय 2बार पार्टी से कुल मिलाकर 6बार सांसद हैं जिसने अपने जीवन में 300करोड़ दान किया हो जिसके पिता आर्यसमाजी रहे हो जिसके
तीनाें घर (दिल्ली, पूर्णिया, मधेपुरा) पर सुबह शाम दोनों टाइम मिलाकर रोज 5000लोगों को खाना खिलाता होवो सनातन का विरोध कर रहा है वाह रे वाह मतलब तुम करो तो वाह वाह और हम करे तो अपमान कर दिया और हां बेगूसराय वाले गिरिराज सिंह जी जब कुछ नहीं थे तो तो रोज दही चूड़ा खाने पहुंच जाते थे पप्पू यादव जी के घर फेसबुक पर डिंग मारना अलग बात है सहरसा सुपौल मधेपुरा पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल और उत्तर बिहार में औकात नाप देंगे बिहारी जाके पता कर लेना
पप्पू यादव जी का विरोध करने वाले लोग उस दिन कहा थे जब मंगलवार को माथे पर तिलक लगा कर भगवा पहन कर बंगाल में अनुराग ठाकुर जी ने मछली खाया था तो किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा और पूरे अयोध्या में लगी होर्डिंग में प्रधानमंत्री जी जी की फोटो बड़ी और राम जी की फोटो छोटी और हां प्रधानमंत्री जी की उंगली राम जी पकड़ कर चल रहे थे तब किसी के आस्था को ठेस नहीं पहुंचा जब लखनऊ में नितिन नवीन जी के रथ के आगे हनुमान जी को नचाया जा रहा था तब किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा जब पतंग रूपी हनुमान जी को प्रधानमंत्री जी उड़ा रहे थे तब किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा ....
इसीलिए भगवान का भक्त बनिए ठीक है लेकिन पार्टी की अंधभक्ति के चक्कर में सिस्टम मत बिगाड़िए।

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manjeet Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manjeet Yadav:

Shortcuts

Share