06/09/2024
उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ में दिनांक 02-07 सितम्बर, 2024 तक ‘अभिलेख प्रबन्धन एवं संरक्षण’ विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 03 सितम्बर, 2024 को श्री प्रभाकर जौहरी, (सेवानिवृत्त उपनिदेशक, उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ) द्वारा उ0प्र0 अभिलेख नीति सन् 1990 एवं लोक अभिलेख अधिनियम की आवश्यकता विषय पर वक्तव्य दिया गया। इसी क्रम में श्रीमती नीरजा प्रियदर्शी एवं श्रीमती ज्योति कन्नौजिया, प्रा0सहा0 इतिहास द्वारा अभिलेख स्थानान्तरण एवं चेक लिस्ट तथा पृष्ठिकरण और श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, (सेवानिवृत्त सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट, एन0आर0एल0सी0, लखनऊ) द्वारा 'अभिलेखों में विहित किटाणु के प्रयोगात्मक निदान 'विषय पर व्याख्यान दिया गया।