26/07/2026
🌟 गौरव का क्षण | ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल 🌟
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि गत दिनों दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में शहर के 42 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को लुधियाना की माननीय मेयर श्रीमती इंद्रजीत कौर जी के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। साथ ही यह हमारे समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का भी परिणाम है।
हम अपने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ देते हैं।
ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐
Regards
Dr. Deepu Kumar Singh
Principal
Gyan Niketan Public School