27/11/2021
किसानों के साथ अन्याय हो रहा है 1200 का डी ए पी 1800 तक में भी नहीं मिल रहा है। खाद बेचने वाले दुकानदार खाद माफिया बन चुके हैं। ज्ञात हो डी ए पी के एक बोरी जो की 50 kg का होता है , का कीमत सरकार ने 50 % सब्सिडी के बाद 1200 रुपए घोषित किया है।
दो महीने पहले से यह कालाबाजारी चल रही है पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि सरकार किसानों के आय डबल करने पर फोकस किए हुए हैं इससे फुर्सत मिले तब तो सरकार किसानों के हित के बारे में कुछ सोचेंगे।