11/07/2026
आज दिनांक 11 जुलाई, 2026 को सायं 4:00 बजे राज्य कर विभाग, महाराजगंज के सभागार में मांझा व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को चाइनीज मांझा के उपयोग एवं व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा इसके क्रय, विक्रय, भंडारण एवं उपयोग से पूर्णतः विरत रहने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप चाइनीज मांझा की खरीद, बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
राज्य कर विभाग, महाराजगंज
#व्यापारी_संवाद