AIMIM MaharajGanj

AIMIM MaharajGanj This is official Page Of AIMIM MaharajGanj district

आज एआईएमआईएम महराजगंज की ओर से जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में माननीय राज्यपाल महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, महराजग...
21/07/2026

आज एआईएमआईएम महराजगंज की ओर से जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में माननीय राज्यपाल महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, महराजगंज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

हमने मांग की कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय,रामपुर के विरुद्ध प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा के संस्थानों से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए।




#टीमसरवरखान

आज एआईएमआईएम महराजगंज के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया प...
15/07/2026

आज एआईएमआईएम महराजगंज के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर पैग़म्बरे आज़म हज़रत मोहम्मद ﷺ एवं मुक़द्दस किताब कुरआन शरीफ़ के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजन राज के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित एवं सख़्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
हमारा उद्देश्य कानून के दायरे में रहते हुए धार्मिक सौहार्द, आपसी सम्मान और जनपद की शांति बनाए रखना है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।


#टीमसरवरखान

आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर सम्मानित कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान ...
07/07/2026

आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर सम्मानित कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों को और अधिक गति देने, संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने तथा Asaduddin Owaisi साहब के नेतृत्व में Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen को मज़बूत बनाने का आह्वान किया।
जनता का स्नेह, विश्वास और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि बदलाव की आवाज़ अब और बुलंद होगी।

संगठन मज़बूत होगा — जन-जन जुड़ेगा, कारवाँ आगे बढ़ेगा।




#टीमसरवरखान

आज महराजगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पैग़म्बरे आज़म हज़र...
27/06/2026

आज महराजगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पैग़म्बरे आज़म हज़रत मोहम्मद ﷺ के संबंध में नाजिया इलाही द्वारा कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


#टीमसरवरखान

शिक्षा, सत्ता और रोजगार, सबमें हो समान अधिकार!!       #टीमसरवरखान
29/05/2026

शिक्षा, सत्ता और रोजगार, सबमें हो समान अधिकार!!




#टीमसरवरखान

आज एआईएमआईएम महराजगंज यूनिट द्वारा जिलाध्यक्ष सरवर खान जी के नेतृत्व में पवित्र पर्व ईदुल अजहा के अवसर पर बेहतर बिजली सप...
25/05/2026

आज एआईएमआईएम महराजगंज यूनिट द्वारा जिलाध्यक्ष सरवर खान जी के नेतृत्व में पवित्र पर्व ईदुल अजहा के अवसर पर बेहतर बिजली सप्लाई एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपा गया।
जनहित और त्योहारों में आम जनता की सुविधाओं के लिए मजलिस हमेशा आवाज़ उठाती रहेगी।




#टीमसरवरखान

महराजगंज की मजलिस ईदुल अजहा के मौके पर बिजली सप्लाई व साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर दिनांक 25 मई 2026, सुबह 10 बजे जिलाधिकार...
23/05/2026

महराजगंज की मजलिस

ईदुल अजहा के मौके पर बिजली सप्लाई व साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर दिनांक 25 मई 2026, सुबह 10 बजे जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की गुज़ारिश है।

सरवर खान
जिलाध्यक्ष
AIMIM महराजगंज

10 मई की रात लक्ष्मीपुर देऊरवां निवासी हेकामुद्दीन घर से निकले थे, लेकिन 11 मई की सुबह उनकी लाश गांव के पास पुलिया के नी...
19/05/2026

10 मई की रात लक्ष्मीपुर देऊरवां निवासी हेकामुद्दीन घर से निकले थे, लेकिन 11 मई की सुबह उनकी लाश गांव के पास पुलिया के नीचे मिली। यह घटना बेहद दर्दनाक और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
इतने दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी न होना बेहद चिंताजनक है। आज एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज को FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ दिलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।



#इंसाफ

ना डरेंगे, ना झुकेंगे,पनियरा के हक़ के लिए लड़ेंगे!AIMIM का मिशन—विकास, सम्मान और हिस्सेदारी!!
07/05/2026

ना डरेंगे, ना झुकेंगे,
पनियरा के हक़ के लिए लड़ेंगे!
AIMIM का मिशन—विकास, सम्मान और हिस्सेदारी!!

बिना दल के दम नहीं, बिना संगठन के विजय नहीं!
01/05/2026

बिना दल के दम नहीं, बिना संगठन के विजय नहीं!

Address

Maharajganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIMIM MaharajGanj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AIMIM MaharajGanj:

Shortcuts

Share