26/09/2026
माननीय प्रधानमंत्री जी के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज पुरैनाखंडीचौरा में भाषण प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता, व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।पोस्टर प्रतियोगिता में चन्द्रप्रभा, अभिलाषा व खुशी गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में सुप्रिया कन्नौजिया,रागिनी गोंड व समर श्रीवास्तव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय परिषद व प्रदेश कार्य समिति जनार्दन प्रसाद गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई रफ्तार पकडा है ।प्रधानमंत्री ने कहा है कि सपने हमारे सोच को विस्तार देते हैं। आज भारत ने बड़ा सपना देखा है वह सपना है आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 में देश को विकसित भारत बनाने का, गरीबी को परास्त करके देश से बाहर निकालने का है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है।