Nagar Palika Parishad Maharajpur

Nagar Palika Parishad Maharajpur Ulb in start swachh survekshan 2025

01/08/2025

*सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ*

*सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ एवं विदाई समारोह पश्चात पार्क में हुआ वृक्षारोपण*आज कार्य...
31/07/2025

*सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ एवं विदाई समारोह पश्चात पार्क में हुआ वृक्षारोपण*

आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर, जिला-छतरपुर (म.प्र.) के सभागार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विवेक नारायण मि‍श्रा जी निकाय सेवा से आज सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिला-छतरपुर की अन्‍य निकायों पर पधारे अतिथि स्‍वरूप मुख्‍य नगर पालिका अधिकारियों, नगरपालिका अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, समस्‍त पार्षद गण/प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद महाराजपुर के समस्‍त कर्मचारियों की ओर से शाल श्रीफल तथा उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया।सीएमओ श्री विवेक नारायण मिश्रा जी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। श्री मिश्रा जी ने 27 अप्रैल 2022 को महाराजपुर में नगर पालिका सीएमओ का दायित्व लिया। तीन साल से अधिक का सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति पर आज उन्हे विदाई दी गयी। अध्यक्ष श्रीमती सपना महादेव खटीक, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमवाई राजकुमार चौरसिया सहित परियोजना अधिकारी श्रीमती साजिदा कुरैशी, छतरपुर नगर पालिका सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा, नौगांव सीएमओ श्री आरएस अवस्थी, लवकुशनगर सीएमओ श्री महादेव अवस्थी, बारीगढ़ सीएमओ श्री अजय अग्रिहोत्री, बिजावर सीएमओ श्री संतोष सैनी, हरपालपुर सीएमओ श्री शैलेंद्र चौहान सहित बड़ामलहरा सीएमओ श्री रामसजीवन पटेल ने उद्बबोधन देते हुए सेवानिवृत्त हुए विवेकनारायण मिश्रा जी की कार्यकाल की सराहना की। सेवानिवृत्‍त समारोह में श्री महेश कुमार असाटी (उपयंत्री), राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, राजस्व उप निरीक्षक जीतेंद्र नायक, सहायक लेखा अधिकारी दिलीप वर्मा, श्री अजय कुमार विश्‍वकर्मा, श्री जवाहरलाल चौरसिया, श्री सुनीलदत्‍त चौरसिया, श्री संदीप शर्मा, श्री धर्मेन्‍द्र रैकवार, श्री देवेन्‍द्र प्रजापति, श्री महेन्‍द्र चौरसिया, श्री कुसमाकर चौरसिया, श्री निकेत सोनी, श्री प्रेमचन्‍द्र चौरसिया, श्री प्रदीप चौरसिया, श्री जीतेन्‍द्र चौरसिया, श्री जीतेन्‍द्र चौरसिया (टेन्‍ट वाले), श्री सुबेन्‍द्र चौरसिया, श्री नियाज खान, श्री जीतेन्‍द्र चौरसिया, श्रीमती सरोज चौरसिया, श्रीमती जयंती चौरसिया एवं समस्‍त नगर पालिका परिषद महाराजपुर के कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। सेवानिवृत्ति समारोह पश्चात कुम्हेड़ नदी के पास स्थित पार्क में उपस्थितिजनों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने किया एवं नगर परिषद गढ़ीमलहरा के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार चौरसिया सरपंच जी द्वारा भी नगर परिषद गढ़ीमलहरा के कार्यालय में श्री विवेक नारायण मिश्रा जी का शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।

आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नगर पालिका की अध्य...
26/01/2025

आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नगर पालिका की अध्यक्ष महोदया श्रीमती सपना महादेव खटीक के द्वारा ध्वजारोहण फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विवेक नारायण मिश्रा, इंजीनियर श्री महेश कुमार असाटी, समस्त नगर पालिका कर्मचारी, समस्त पार्षद गण एवं पार्षद प्रतिनिधि, एवं नगर से पधारे हुए सभी गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

*एतद द्वारा समस्त नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण 2.0 प्रारं...
13/12/2024

*एतद द्वारा समस्त नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण 2.0 प्रारंभ हो चुका है जिसमें ऐसे समस्त हितग्राही जिनका भूमि दस्‍तावेज स्वयं के नाम से नगर पालिका के टैक्‍स रजिस्‍टर पंजी में दर्ज हो और भारत में कहीं भी उनका कोई दूसरा पक्‍का/कच्‍चा मकान या प्रॉपर्टी ना हो तथा निवासरत मकान कच्चा हो, ऐसे पात्र हितग्राही अपना आवेदन नीचे दी गई लिंक के माध्यम से, QR Code Scan करके या किसी भी ऑनलाइन की दुकान पर जाकर अपना प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन फार्म ऑनलाइन करा सकते हैं जिसमें उन्हें ऑनलाईन आवेदन करवाने में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना, बैंक खाते की केवाईसी और डीबीटी होना, डिजिटल आय प्रमाण-पत्र, डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र, भूमि संबंधी दस्तावेज इत्यादि दस्तावेज साथ में ले जाकर ही आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवेदन को ऑनलाइन कर/करा सकता है। सूचित हो-

https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx

आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर में 15 अगस्त को 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नगर...
15/08/2024

आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर में 15 अगस्त को 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नगर पालिका की अध्यक्ष महोदया श्रीमती सपना महादेव खटीक के द्वारा ध्वजारोहण फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विवेक नारायण मिश्रा, इंजीनियर श्री महेश कुमार असाटी, समस्त नगर पालिका कर्मचारी, समस्त पार्षद गण एवं पार्षद प्रतिनिधि, एवं नगर से पधारे हुए सभी गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर एक साथ नशा मुक्ति की शपथ ली।

*दिनांक 15/03/2023 को कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर के सभाकक्ष में स्वच्छता की पाठशाला एवं सफाई मित्रों की क्षमता ...
18/03/2023

*दिनांक 15/03/2023 को कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर के सभाकक्ष में स्वच्छता की पाठशाला एवं सफाई मित्रों की क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

नगर पालिका परिषद महाराजपुर में दिनांक 15/03/2023 को स्वच्छता की पाठशाला एवं सफाई मित्रों की क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मण्डल अध्यक्ष, पार्षद गण, पार्षद प्रतिनिधि निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वच्छता नोडल अधिकारी, सफाई दरोगा, एवं समस्त सफाई मित्र सम्मिलित हुए जिसमें कार्यशाला प्रभारी द्वारा स्वच्छता के समस्त पहलुओं पर चर्चा की गई एवं सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 , सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत विद्यालयों में  ड्रॉइंग ,ऑडियो वीडियो जिंगल, नुक्कड नाटक , मूवी मेकि...
15/03/2023

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 , सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत विद्यालयों में ड्रॉइंग ,ऑडियो वीडियो जिंगल, नुक्कड नाटक , मूवी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके अंतर्गत प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

मुख्य नगरपालिका के निर्देशानुसार स्वच्छता वॉर्ड रैंकिंग का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत कई व्यवस्थाओं का सर्वे किया गया ए...
24/02/2023

मुख्य नगरपालिका के निर्देशानुसार स्वच्छता वॉर्ड रैंकिंग का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत कई व्यवस्थाओं का सर्वे किया गया एवं प्रथम आने वाले संस्थानों को पुरस्कार दिया गया

नगर पालिका महाराजपुर के वार्ड क्रमांक 3 को आत्मनिर्भर वार्ड बनाया गया जिसमें वार्ड वासियों ने गीले कचरे में खाद बनाने का...
24/02/2023

नगर पालिका महाराजपुर के वार्ड क्रमांक 3 को आत्मनिर्भर वार्ड बनाया गया जिसमें वार्ड वासियों ने गीले कचरे में खाद बनाने का उपयोग किया

Address

Main Road
Maharajpur
471501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Maharajpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Maharajpur:

Share