19/08/2026
🇮🇳🤝🇯🇵 यूपी-जापान साझेदारी को लेकर CM योगी का बड़ा विजन
दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर जोर दिया।
CM योगी ने कहा कि जापान ‘उगते सूरज की भूमि’ है, जबकि उत्तर प्रदेश ‘सूर्यवंश’ की भूमि है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को भगवान श्री राम, श्री कृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती बताते हुए राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। 🙏🇮🇳
उन्होंने कहा कि जापान के पास सटीकता, गुणवत्ता, अत्याधुनिक तकनीक, रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और ‘काइज़ेन’ (Kaizen) जैसी कार्य संस्कृति है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास कुशल कार्यबल, बड़ा बाजार, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश-अनुकूल नीतियां, कानून-व्यवस्था और बेहतर कारोबारी माहौल है।
CM योगी के मुताबिक, दोनों की क्षमताओं का यह मेल उत्तर प्रदेश के मैन्युफैक्चरिंग, MSME, स्किल डेवलपमेंट, R&D और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में ‘जापान सिटी’ विकसित की जा रही है, जहां जापानी निवेशकों और कंपनियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम हो रहा है। 🚀
👉 क्या जापान की तकनीक और उत्तर प्रदेश के विशाल बाजार व वर्कफोर्स का मेल राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है? अपनी राय कमेंट में बताएं और पोस्ट शेयर करें।
Gram Pradhan Sanghthan UP