07/07/2026
आज हमारे परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। अत्यंत पीड़ा और भारी मन के साथ यह दुःखद समाचार साझा करना पड़ रहा है कि मेरी चाची जी का एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनका अचानक यूँ हमें छोड़कर चले जाना पूरे परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
चाची जी केवल हमारे परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि हमारे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और स्नेह के प्रतीक थी। उनका स्नेह, सरल स्वभाव, अपनापन और सभी के प्रति सम्मान का भाव हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनका जीवन हमें प्रेम, सेवा, ईमानदारी और परिवार के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
इस कठिन घड़ी में हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उन्हें मोक्ष प्रदान करें। साथ ही, शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और साहस प्रदान करें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।