02/09/2026
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के 'Logo' का अनावरण एवं आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा, UPCOS की वेबसाइट एवं Logo का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले आउट सोर्स कर्मियों को सम्मानित किया । जिसका Live प्रसारण जनपद स्तर पर कजली महोत्सव के कीरत सागर सांस्कृतिक मंच पर कराया गया। तदोपरान्त समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के आउटसोर्स कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को मा. जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।।
#उत्तर_प्रदेश #कजली_महोत्सव #महोबा #विकास_की_नई_राह
Government of UP सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश Chief Minister Office Uttar Pradesh