24/06/2023
सपने कैसे साकार करें? मनुष्य के साहस से कोई बड़ा नहीं। जबर्दस्त गुरु मंत्र। अवश्य पढ़ें।
-------+-++++++(+++++++++++++++++)
12 वीं की परीक्षा के बाद अगला पड़ाव होता है, कॉलेज में एडमिशन. कॉलेज की पढ़ाई ही आपके भविष्य की नींव साबित होती है और उसके आधार पर ही आप अपना करियर बनाते हैं.
ऐसे करें अच्छे कॉलेज का चयन, ये बातें आएंगी काम!
1= 12वीं की परीक्षा के बाद अगला पड़ाव होता है कॉलेज में एडमिशन. कॉलेज की पढ़ाई ही आपके भविष्य की नींव साबित होती है और उसके आधार पर ही आप अपना करियर बनाते हैं. इसलिए किसी भी कॉलेज के चयन से पहले कई बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके. आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बता रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अच्छे कॉलेज का चयन कर सकेंगे.
2= पहले अपने इंट्रेस्ट के बारे में जानें- कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले एक बात को लेकर सुनिश्चित हो जाएं कि आपको भविष्य में आखिर करना क्या है? आप किस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और क्या बनना चाहते हैं? जब आप अपने करियर के चयन के लिए सुनिश्चित हो जाते हैं तो उसके बाद ही कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया का शुरू करें.
3= कोर्स का स्कोप जान लें- अगर आपने कोर्स के बारे में सोच लिया है तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस फील्ड में जॉब या करियर ऑप्शन क्या है. उस क्षेत्र में नौकरियां मिल रही है या नहीं. बता दें कि बदलते परिवेश की वजह से कई नौकरियां खत्म हो रही है तो कई नौकरियां बाजार में आ रही है. इसलिए मार्केट में अच्छे से रिसर्च कर लें और अपना इरादा पक्का करें.
4 =कोर्स की लें जानकारी- बता दें कि किसी भी फील्ड में एंट्री लेने के लिए अलग-अलग कोर्स की मदद ली जा सकती है. इसलिए पहले उस फील्ड से संबंधित कोर्स के बारे में पता करें और उसके ड्यूरेशन आदि के बारे में भी जान लें. इसके लिए आप सरकारी वेबसाइट या किसी करियर एक्सपर्ट से मदद ले सकते हैं.
5= कॉलेज की लिस्ट- जब आप अपने फील्ड और कोर्स को लेकर सुनिश्चित हो जाए तो उसके बाद कॉलेज ढूंढने की प्रोसेस शुरू करें. अपने कोर्स के आधार पर कोर्स की लिस्ट बनाएं और उसमें सरकारी कॉलेज और प्राइवेट लिस्ट की अलग अलग लिस्ट बनाएं. उन कॉलेज की फीस, प्लेसमेंट आदि के बारे में जानकारी लें. कॉलेज चयन के वक्त हमेशा अपने स्थान को प्राथमिकता जरूर दें. उसके बाद कम से कम 5 कॉलेज फाइनल करें। फिर उसमें से अपनी प्राथमिकता और पसंद के अनुसार कालेज का चयन करें।
6= जानकारी जुटाएं- जब आप कुछ कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना लें तो उनके एडमिशन प्रोसेस के बारे में जान लें. साथ ही ये भी जान लें कि ये कॉलेज आपके बजट में है या नहीं. अगर आपके शहर से दूर हैं तो आपको रहने और खाने का इंतजाम कैसे होगा. क्योंकि कई बार बच्चे खाने की वजह से ही कॉलेज छोड़कर अपने शहर लौट जाते हैं.
7= मान्यता के बारे में जान लें- जिस भी कॉलेज में जो भी कोर्स करना चाह रहे हैं, जान लीजिये कि क्या उसे सरकारी मान्यता प्राप्त है या नहीं. कई बार जानकारी के अभाव में धोखा होने का डर रहता है.
8= संबंधित कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय की रैंकिंग क्या है ? प्लेसमेंट कितना है? पाठ्य सहगामी क्रियाएं तथा शिक्षणेत्तर कार्यक्रम की क्या स्थिति है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा उस कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा पुरातन छात्र छात्राओं से भी जानकारी करके ही, प्रवेश का निर्णय लेना चाहिए।
9= आजकल बहुत से ,गुणवत्ता विहीन कॉलेज झूठा और भ्रामक तथा आकर्षक प्रचार प्रसार कर के विद्यार्थियों को अपने यहां प्रवेश दे रहे हैं। इतना ही नहीं गांव - गांव में, नगर - नगर में अपने एजेंट तथा दलाल फिट कर रखे हैं, जिन्हें मोटा कमीशन दे कर के एडमिशन पा लेते हैं, और फिर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं ।ऐसे एजेंट, दलाल आपके बहुत करीबी भी हो सकते हैं, तो ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
10=राजकीय पालीटेक्निक कुल पहाड़ में प्रवेश की व्यवस्था कालेज द्वारा दी जाती है ।कॉलेज में प्लेसमेंट हेतु रोजगार मेलों का आयोजन होता है । उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार ,अल्पसंख्यक विभागों द्वारा, साथ ही साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा, इस महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारी संख्या में तथा भारी मात्रा में पूर्ण शुल्क प्रतिपूर्ति तथा छात्रवृत्ति दी जाती है।ऐसी सर्वसुविधा युक्त कॉलेज में प्रवेश लेकर आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
डॉ पारस नाथ यादव
संस्थापक
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज
आर ए बी डी ग्रुप ऑफ कॉलेज मडावरा
ललितपुर
ललितपुर ,उत्तर प्रदेश