28/07/2026
सेवा में,
श्रीमान नगर पालिका अधिकारी / ब्लॉक विकास अधिकारी,
महोबा ।
विषय: बंदरों के आतंक एवं उन्हें पकड़वाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि हम आल्हा चौक का निवासी है। पिछले कुछ समय से हमारे क्षेत्र में बंदरों का आतंक बहुत अधिक बढ़ गया है।
बंदरों के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना और छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं, सामान नुकसान पहुँचा रहे हैं और खाद्य सामग्री छीन कर भाग जाते हैं। कई बार बंदरों के काटने से लोग घायल भी हो चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का संज्ञान लें और वन विभाग की मदद से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने के लिए उचित कदम उठाने की कृपा करें।
आपकी इस कृपा के लिए समस्त क्षेत्रवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय,
पता। आल्हा चौक गांधी नगर महोबा
Narendra Mishra Mahoba DM Mahoba Forest officers Mahoba news Mahoba Police Mahoba - महोबा, Bundelkhand, India Jitendra Singh Sengar Mlc Rakesh Goswami