महिला समन्वय ज़िला महोबा

  • Home
  • India
  • Mahoba
  • महिला समन्वय ज़िला महोबा

महिला समन्वय ज़िला महोबा महिला समन्वय से तात्पर्य है महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके विकास के लिए काम करना,

10/07/2025

*गुरु पूर्णिमा के महापर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई*

🚩 संघ का गुरु पूजन "भगवा ध्वज को समर्पित श्रद्धा" 💐राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में "गुरु पूजन" का विशेष महत्व हैं,संघ ...
01/07/2025

🚩 संघ का गुरु पूजन "भगवा ध्वज को समर्पित श्रद्धा" 💐

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में "गुरु पूजन" का विशेष महत्व हैं,संघ में किसी व्यक्ति को गुरु मानने के बजाय "भगवा ध्वज" को गुरु के रूप में पूजने की परंपरा है। यह ध्वज त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जाता है।

🕉️ संघ में गुरु पूजन का उद्देश्य...
गुरु पूजन संघ के स्वयंसेवकों को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ता है। भगवा ध्वज को गुरु मानने का अर्थ है कि संघ किसी एक व्यक्ति के विचारों तक सीमित नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है।

🕉️ गुरु पूजन की विधि
⚜️भगवा ध्वज के समक्ष श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया जाता है।
⚜️ स्वयंसेवक ध्वज को प्रणाम कर गुरु दक्षिणा अर्पित करते हैं।
⚜️ संघ के संस्थापक और विचारधारा को स्मरण किया जाता है।
⚜️ राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण का संकल्प लिया जाता है।

🚩भगवा ध्वज का महत्व...
भगवा ध्वज त्याग, बलिदान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। यह हमें संघर्ष, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।

गुरु पूजन संघ के स्वयंसेवकों के लिए "संस्कार" और "प्रेरणा" का पर्व है, जो उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित रहने की सीख देता है।

⚔️ जय मां भारती ⚔️

आज दिनांक २१/०६/२०२५ को ११ वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला समन्वय महोबा एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वा...
21/06/2025

आज दिनांक २१/०६/२०२५ को ११ वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला समन्वय महोबा एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में किया गया जिसमें महिला समन्वय जिला संयोजक डॉ नेहा परमार, नगर सहसंयोजक नेहा सोनी एवं आशी सिंह ने सहभागिता की
पतंजलि योगपीठ से श्रीमती माध्वी पुरवार जी, विभावरी गुप्ता जी ने सहभागिता की तथा नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया
डॉ नेहा परमार जी ने विभिन्न रोगों को दूर करने में नियमित योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया की नियमित योग से हम स्वस्थ रह सकते हैं तथा स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है
इस कार्यक्रम में सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष श्री मती कल्पना सोनी जी, महिला समन्वय संस्कार प्रमुख श्रीमती मिथिला गुप्ता जी, महिला समन्वय मीडिया प्रभारी निधि अनुरागी, तरुणी प्रमुख शिवी, प्रियंका, आयुषी, आशा संस्थान से श्रीमती अंजना, डॉ रचना , श्रीमती गीता गुप्ता जी,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की शिक्षिकाओं, छात्राओं सहित बहुत सी महिलाओं ने सहयोग प्रदान किया ‎

https://youtu.be/01aQHKmaom0?si=1GYgjbtl7YmjHn-E
19/06/2025

https://youtu.be/01aQHKmaom0?si=1GYgjbtl7YmjHn-E

राष्ट्रीय कवि मोहित शौर्य द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर लिखी एक ऐतिहासिक कविता... follow us onf...

*विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान जागरूकता का महत्व*कल, 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की...
15/06/2025

*विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान जागरूकता का महत्व*

कल, 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय इकाई द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम डॉ नेहा परमार द्वारा आयोजित किया गया।

- *स्थान:* परमार मेडिकेयर, महोबा

इस कार्यक्रम में महिलाओ को रक्तदान के महत्व और इसके लाभों के बारे में बताया गया और महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया ।

*विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान जागरूकता का महत्व*कल, 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की...
13/06/2025

*विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान जागरूकता का महत्व*

कल, 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय इकाई द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

*कार्यक्रम की जानकारी:*

- *स्थान:* परमार मेडिकेयर सेंटर, महोबा
- *समय:* शाम 5 बजे

इस कार्यक्रम में हम रक्तदान के महत्व और इसके लाभों के बारे में चर्चा करेंगे। हमारा उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

*आइए, रक्तदान करें और दूसरों की जिंदगी बचाएं*

आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को समझें और दूसरों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।

* #विश्वरक्तदातादिवस #रक्तदानजागरूकताशिविर #महिलासमन्वय*

Address

महोबा
Mahoba
210427

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महिला समन्वय ज़िला महोबा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category