15/05/2022
#ओडीएफ #प्लस और माडल गांव बनाने हेतु अवलोकन
कल दिनांक 14/05/2022 जनपद -बस्ती, के विकास खण्ड बनकटी मे ग्राम पंचायत कडसरी को ओडीएफ प्लस के अन्तर्गत *SLWM संतृप्त कर माडल ग्राम पंचायत* बनाने हेतु डीपीसी विश्नुदेव तिवारी सर ,डीपीएम सर हरिकेश सिंह,सचिव ,खण्ड प्रेरक बनकटी,पंचायत सहायक, सफाई कर्मियोंएव ग्राम पंचायत के सभी जिम्मेदार सदस्यों के साथ के द्वारा पूरे ग्राम पंचायत का स्थलीय अवलोकन किया गया।
अवलोकन मे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के निम्न स्रोतों, निर्मित भवनो आदि का निरीक्षण किया गया....
*1*- मनरेगा के अन्तर्गत गांव मे बने हुए अमृत सरोवर योजना मे तालाब को देखा गया जिसमें आवश्यक रूप ग्रे(बरसात का पानी) वाटर होना चाहिए लेकिन देखने मे ब्लैक वाटर (मानव मल मिश्रित)मिला होने पर यह निश्चित न हो पाया की इस तलाब मे योजना के उदे्श्यो की पूर्ति हो रही है की नही ?इसके लिए ग्राम प्रधान एव सचिव को विस्तृत रूप से योजना के अच्छे ढंग से निष्पादन एव लाभ को बताया गया।
*2*-ग्राम पंचायत के बाहर कई जगहों पर एक साथ मिले प्लास्टिक कचरे कुड़ो के ढेर एव पशुओं के गोबर ढेर(घूर) आदि देखने को मिले उसके प्रबंधन एव निपटासन हेतु *प्लास्टिक कलेक्शन सेन्टर,सामुदायिक स्तर पर खाद गढ्ढों* के एडवांस तकनीक से निर्माण करने के लिए सचिव व प्रधान को माडल एव उसके लाभ के बारे मे बताया गया।
*3*-गांव मे ग्रे वाटर का प्रबंधन बडे अच्छे ढंग से *इन्टरलाकिग के निचे ह्यूमपाईप,चेम्बर,सोख्ता गढ्ढों* आदि से किया गया था ,जिसके परिणामस्वरूप गांव मे पानी जल जमाव,ग्रेवाटर का दुरूपयोग आदि कहीं देखने को नहीं मिला,कहीं कहीं नालीयों के जाम ,साफ सफाई न होने के कारण पानी इधर उधर फैले हुए मिले ।
सही प्रबधन के लिए ग्रामीणों को उसके हानिकारक परिणाम को बताते हुए उसे ठीक करने के लिए कहा गया।
*4-* सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर व उसके दायित्व,उपस्थिति रजिस्टर, सुझाव पंजिका/विजिट रजिस्टर आदि देखा गया ,जिसमें सबसे अच्छी बात रह रही की सूबह मे सामुदायिक शौचालय के प्रयोग के लिए भीड़ सी लगी रहतीं है,जो निर्माण के सही उद्देश्य व उपयोग को दर्शा रहा था।
*5*-मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत स्कुल के बाउंड्री वाल,टाईल्स,शौचालय आदि का अवलोकन करते हुए स्कूल से निकलने ग्रे वाटर( पेय जल संसाधनों से निकलने वाला पानी) को उचित प्रबंधन प्रणाली के बारे मे बताया गया।
*6-* पंचायत भवन पर पंचायत सहायक उपस्थित मिली,उनके मूल कार्यों सहित प्रतिदिन पंचायत भवन पर उपस्थिति आदि को बताया गया।
पंचायत भवन मे सबसे आकर्षक बिन्दु *जीपीडीपी कार्ययोजनाओं की वाल पेन्टिंग व लेखन* आदि रही।
इस प्रकार *ग्राम प्रधान -कडसरी जितेन्द्र कुमार व सचिव रामप्रकाश सिंह* गांव को माडल बनाने के लिए किये गए कार्यो को लिए सराहा गया।
"कुल मिलाकर कडसरी ग्राम पंचायत विकास से परिपूर्ण, सरकारी सुविधाओं का सही ढंग से जमीन स्तर पर उतारने के लिए यह ग्राम पंचायत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के लिए एक बडा उदाहरण है"
संयोजन व रिपोर्टिंग
RAJU PANDEY
BC-BANKAT(SBMG)
DISTRICT-BASTI