Guru current affairs UPSC & IAS

Guru current affairs UPSC & IAS यहाँ आपको प्रत्येक दिन करंट अफेयर्स, क्विज़ तथा वन लाइनर Gk उपलब्ध कराये जायेंगे.

Upѕc,Baηĸιng, Ssc,Nтpc,Groυp-D,...eтc All Oтнer Eхaϻѕ.

_______________________________________

01/09/2024

01 September 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Senior Indian Administrative Service officer ' Dr. T.V. Somanathan' has taken charge as the new Cabinet Secretary.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी ‘डॉ. टी.वी. सोमनाथन’ ने नए कैबिनेट सचिव के रूप में पदभार संभाला है।

➼ Indian shooter ' Avani Lekhara' has won the gold medal in the 10m Air Rifle Standing SH-1.
भारतीय निशानेबाज ‘अवनी लेखरा’ ने दस मीटर एयर राइफल स्‍टेंडिंग एसएच-1 में स्‍वर्ण पदक जीता है।

➼ Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the two-day National Conference of District Level Judicial Officers in New Delhi on August 31 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त को ‘नई दिल्ली’ में जिला स्‍तरीय न्‍यायिक अधिकारियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

➼ India's 'Aarti' has won the bronze medal in the women's 10,000 meter walk event in the World Under-20 Athletics Championship.
भारत की ‘आरती’ ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है।

➼ Nepal Tourism Board has received the Gold Award of ' Pacific Asia Travel Association'. This award has been given in the category of sustainable tourism for the livelihood improvement project.
नेपाल पर्यटन बोर्ड को ‘पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन’ का स्‍वर्ण पुरस्‍कार मिला है। यह पुरस्‍कार जीविका सुधार परियोजना के लिए टिकाऊ पर्यटन श्रेणी में दिया गया है।

➼ Prime Minister Narendra Modi will visit ' Brunei' and ' Singapore' on a three-day visit on September 02 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 सितंबर को तीन दिन की यात्रा पर ‘ब्रुनेई’ और ‘सिंगापुर’ जाएंगे।

➼ India, Maldives, Mauritius and Sri Lanka have signed a Charter and a Memorandum of Understanding to establish the 'Colombo Security Conclave' Secretariat to address security and stability challenges in the Indian Ocean region.
भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता की चुनौतियों का समाधान करने के लिए ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ (Colombo Security Conclave) सचिवालय की स्थापना के लिए चार्टर और एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

➼ The Indian Army launched the first phase of ' Project Naman' . It is designed to provide dedicated support and services to defense pensioners, distinguished soldiers and their families.
भारतीय सेना ने ‘प्रोजेक्ट नमन’ का पहला चरण लॉन्च किया। बता दें कि इसे रक्षा पेंशनभोगियों, जाने-माने सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

➼ In the 56th Executive Committee meeting of the 'National Clean Ganga Mission' held in New Delhi, 9 projects worth Rs 265 crore have been approved.
‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ की नई दिल्‍ली में हुई 56वीं कार्यकारी समिति की बैठक में 265 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

➼ For the academic year 2024-25, the central government has reserved four MBBS seats exclusively for families affected by terrorism.
2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए, केंद्र सरकार ने विशेष रूप से आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के लिए चार एमबीबीएस सीटें आरक्षित की हैं।

➼ The scheme for trading and settlement of Sovereign Green Bonds (SGrB) in IFSC was launched by the Reserve Bank of India.
आईएफएससी में सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (SGrB) के व्यापार और निपटान की योजना भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू की गई।

➼ Indian Army launched Project Naman to aid ex-servicemen and their families.
भारतीय सेना ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत की।

➼ Union Finance Minister Nirmala Sitharaman recently inaugurated the GST Bhavan in Udaipur (Rajasthan) city.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में उदयपुर(राजस्थान) शहर में GST भवन का उद्घाटन किया।

31/08/2024

31 August 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ 'National Small Industries Day' is celebrated every year on 30 August in India .
भारत में हर साल 30 अगस्त को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Prime Minister Narendra Modi will address the 'Global Fintech Fest-2024' in Mumbai on August 30 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2024’ को संबोधित करेंगे।

➼ In the 'US Open Tennis', the Indian-Australian pair of ' Rohan Bopanna' and ' Matthew Ebden' won the men's doubles opening competition by defeating the Dutch pair Robin Haase and Sander Arends 6-3, 7-5.
‘अमेरिका ओपन टेनिस’ The US Open (Tennis) मे ‘रोहन बोपन्‍ना’ और ‘मेथ्‍यू एबडेन’ की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने डच जोड़ी रोबिन हासे और सेंडर एरेन्‍ड्स को 6-3, 7-5 से हराकर पुरुषों की डबल्स ओपनिंग स्‍पर्धा जीत ली है।

➼ According to Hockey India, the Women's 'Asian Champions Trophy 2024' will start from November 11 this year in Rajgir, Bihar.
हॉकी इंडिया के अनुसार महिलाओं की ‘एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी 2024’ इस वर्ष 11 नवंबर से बिहार के राजगीर में शुरू होगी।

➼ 'University of Southampton' will establish a campus in India under the National Education Policy 2020.
‘साउथम्प्टन विश्वविद्यालय’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारत में एक परिसर स्थापित करेगा।

➼ The World Health Organization has declared Dhulikhel Municipality of Kavrepalanchok District as Nepal's first 'healthy city' and Asia's second healthiest city.
‘विश्व स्‍वास्‍थय संगठन’ (World Health Organization) ने कावरेपालनचोक जिले के धुलीखेल नगर पालिका को नेपाल का पहला ‘स्वस्थ शहर’ और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है।

➼ Indian Grandmasters D. Gukesh and R. Praggnanandhaa drew their eighth consecutive game during the Sinquefield Cup 2024 in St. Louis, USA.
भारत के ग्रैंडमास्टर ‘डी. गुकेश’ और ‘आर. प्रज्ञानानंद’ ने अमेरिका के सेंट लुईस में सिंक्‍यूफील्‍ड कप-2024 के दौरान लगातार आठवीं बाजी ड्रॉ खेली है।

➼ The second Arihant class nuclear submarine 'INS Arighat' was inducted into the Indian Navy in Visakhapatnam on August 29 in the presence of Defense Minister Rajnath Singh.
अरिहंत श्रेणी की दूसरी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ (INS Arighat) 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल की गई है।

➼ India has made the first payment for ' hybrid power projects' in the northern region of Sri Lanka.
भारत ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में ‘हाइब्रिड बिजली परियो़जनाओं’ के लिए पहला भुगतान किया है।

➼ Bihar Chief Minister ' Nitish Kumar' has inaugurated a state-of-the-art sports academy, sports complex and sports university in Rajgir on the occasion of 'National Sports Day' on August 29 .
बिहार के मुख्यमंत्री ‘नीतीश कुमार’ ने 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर राजगीर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है।

➼ Dr. T.V. Somanathan has taken charge as the new Cabinet Secretary.
डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने नए कैबिनेट सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

➼ Avani Lekhara won gold medal in shooting in Paris Paralympics 2024.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में अवनी लेखरा ने निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता।

➼ PM Modi will flag off 3 new Vande Bharat trains on August 31.
पीएम मोदी 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

13/08/2024

13 August 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 12 August 'International Youth Day' is celebrated across the world.
प्रतिवर्ष 12 अगस्त को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Rwanda's President Paul Kagame has been sworn in for his fourth term.
रवांडा के राष्‍ट्रपति ‘पॉल कागामे’ (Paul Kagame) ने चौथे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली है।

➼ The International Olympic Committee has honoured India's first Olympic gold medalist 'Abhinav Bindra' with the Olympic Order.
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ‘अभिनव बिंद्रा’ (Abhinav Bindra) को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है।

➼ Sikkim's Sanjay S***a, Anita S***a and Jitendra Limbu will represent India at the 7th ' Heroes International Taekwondo Championship' in Bangkok.
सिक्किम के संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू बैंकाक में सातवीं ‘हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

➼ The first ' Global Women's Kabaddi League' will start in Haryana from the month of September.
पहली ‘वैश्विक महिला कबड्डी लीग’ सितंबर महीने से हरियाणा में शुरू होगी।

➼ Maharashtra government will deposit the installment of 'Ladki Behan' scheme for the months of July and August in the accounts of the beneficiaries on August 17.
महाराष्ट्र सरकार ‘लाड़की बहिन’ योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी।

➼ Prime Minister Narendra Modi will share his thoughts in the 'Mann Ki Baat' programme on All India Radio on August 25 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को आकाशवाणी से ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।

➼ The ' 28th Delhi World Book Fair', being held at Bharat Mandapam in the capital Delhi, concluded on Sunday.
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘28वें दिल्‍ली पुस्‍तक मेले’ (New Delhi World Book Fair) का रविवार को समापन हो गया है।

➼ 10 thousand girls have created a world record by presenting Kashmiri folk dance in the cultural festival 'Kashur Riwaj'organized in Baramulla district of Jammu and Kashmir .
जम्मू-कश्‍मीर के बारामुला जिले में आयोजित सांस्‍कृतिक उत्‍सव ‘कशूर रिवाज’ में 10 हजार युवतियों ने कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

➼ In the third and final match of the T-20 series in women's cricket, Australia defeated India by seven wickets and won the series 3-0.
महिला क्रिकेट में T-20 श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ‘भारत’ को सात विकेट से हराकर तीन-शून्य से श्रृंखला जीत ली है।

➼ Recently TV Somanathan was appointed as the Cabinet Secretary of India.
हाल ही में भारत के कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन को नियुक्त किया गया।

➼ India was ranked 71st in the medal table at Paris Olympics 2024.
पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक तालिका में भारत का स्थान 71वां था।

12/08/2024

12 August 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ President Draupadi Murmu has been awarded Timor Leste's highest civilian honour, the 'Grand Collar of the Order' .
राष्‍ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ को तिमोर लेस्‍ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया हैं।

➼ Prime Minister Narendra Modi will release 109 high-yielding crop varieties on August 11.
प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 11 अगस्त को 109 उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्में जारी करेंगे।

➼ The Central Government has appointed senior IAS officer ' TV Somanathan' as the new Cabinet Secretary for the next two years.
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘टीवी सोमनाथन’ को अगले दो वर्ष के लिए नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है।

➼ The Disabled Persons Expeditionary Force of the Ministry of Defence has hoisted the largest national flag on the Uhuru Peak of Africa's highest peak 'Mount Kilimanjaro' .
रक्षा मंत्रालय के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट किलिमंजारो’ के उहुरू शिखर पर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

➼ National Disaster Management Institute celebrated the first ' National Space Day 2024' by organizing a one-day National Workshop on Space Technology in Disaster Management.
राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान ने आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिन की राष्‍ट्रीय कार्यशाला आयोजित करके पहला ‘राष्‍ट्रीय अतरिक्ष दिवस 2024’ मनाया है।

➼ Chief Justice of the Supreme Court of Bangladesh ' Obaidul Hasan' has resigned from his post.
बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ‘ओबैदुल हसन’ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

➼ Three major petroleum projects will be constructed in Nepal with the cooperation of India .
भारत के सहयोग से ‘नेपाल’ में तीन प्रमुख पेट्रोलियम परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

➼ Former YouTube CEO ' Susan Wojcicki'has passed away at the age of 56.
यूट्यूब की पूर्व सीईओ ‘सुसान वोज्स्की’ (Susan Wojcicki) का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Veteran Congress leader and former External Affairs Minister ' Natwar Singh'has passed away at the age of 93.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री ‘नटवर सिंह’का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Indian Air Force contingent returned to India on 10 Aug 24 after successful participation in ' Exercise Udara Shakti 2024' in Malaysia.
भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया में ‘अभ्यास उदार शक्ति 2024’ में सफल भागीदारी के बाद 10 अगस्त 24 को भारत लौट आई हैं।

09/08/2024

09 August 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 8 August 'International Cat Day' is celebrated all over the world.
प्रतिवर्ष 08 अगस्त को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Indian female wrestler Vinesh Phogat has announced her retirement from the sport after being disqualified from the wrestling final at the Paris Olympics due to weight gain.
भारतीय महिला पहलवान ‘विनेश फोगाट’ (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ The 'Indian Cricket Team' has lost 2-0 in the 3-match ODI series against Sri Lanka.
‘भारतीय क्रिकेट टीम’ श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हार गई है।

➼ Nobel Prize winning Professor Muhammad Yunus will take oath as Prime Minister on 08 August in Dhaka, Bangladesh.
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर ‘मोहम्मद यूनुस’ 08 अगस्त को बांग्लादेश के ढाका में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

➼ Reserve Bank of India Governor Shaktikanta Das will announce the bi-monthly monetary policy on August 08.
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ‘शक्तिकांत दास’ 08 अगस्त को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की।

➼ Acting Chief Justice of Madras High Court D. Krishnakumar administered the oath to K. Kailashnathan as the new Lieutenant Governor of Puducherry.
मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार ने ‘के. कैलाशनाथन’ को पुडुचेरी के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई है।

➼ The 28th 'Delhi Book Fair' (New Delhi World Book Fair 2024) started from 07 August at Bharat Mandapam in the capital Delhi.
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 07 अगस्त से 28वां‘दिल्ली पुस्तक मेला’ शुरू हुआ।

➼ American sprinter, ' Noah Lyles' has won the men's 100 meters race at the Paris Olympics.
पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, ‘नोआ लायल्स’ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की है।

➼ The Indian Army recently conducted exercise 'Parvat Prahar' in Ladakh.
भारतीय सेना ने हाल ही में लद्दाख में 'पर्वत प्रहार' अभ्यास का आयोजन किया।

31/07/2024

31 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 30th July 'International Friendship Day ' is celebrated all over the world.
हर वर्ष 30 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Nicolás Maduro' has won the election of President of Venezuela again.
‘निकोलस मादुरो’ (Nicolás Maduro) ने दोबारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

➼ 'Jiya Rai' has become the world's youngest and fastest female para swimmer to swim solo across the English Channel.
‘जिया राय’ अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं।

➼ Tennis star 'Rohan Bopanna' has announced his retirement after the Paris Olympics.
टेनिस स्टार ‘रोहन बोपान्ना’ ने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ The Indian delegation has won five medals at the '54th International Physics Olympiad 2024' held in Isfahan.
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस्फ़हान में आयोजित ‘54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024’ में पांच पदक जीते हैं।

➼ The Central Government has given in-principle approval for setting up of 21 new ' Greenfield Airports' across the country.
केंद्र सरकार ने देशभर में 21 नए ‘ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों’ की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

➼ The Bureau of Indian Standards has signed MoU with ' Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology' to develop a standardized agricultural demonstration farm, the first of its kind in India .
भारतीय मानक ब्यूरो ने भारत में अपनी तरह का पहला मानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म विकसित करने के लिए ‘गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

➼ India will host the 'Men's Asia Cup' in the year 2025 .
वर्ष 2025 में भारत ‘पुरुष एशिया कप’ का आयोजन करेगा।

➼ The Ministry of Defence and the National Stock Exchange have signed a MoU for MSMEs on July 29.
रक्षा मंत्रालय और ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ ने 29 जुलाई को एमएसएमई के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

➼ The 'Tech Leaders Forum of India' has been officially launched on 29 July at the World Education Summit 2024.
विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 में 29 जुलाई को आधिकारिक तौर पर ‘टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया’का शुभारंभ किया गया है।

➼ Manu Bhaker has become the first Indian woman since independence to win two medals in the same Olympics.
मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं ।

30/07/2024

30 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 29 July, 'International Tiger Day' is celebrated all over the world.
हर वर्ष 29 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Sri Lanka' has won the title of Women's Asia Cup 2024.
‘श्रीलंका’ ने महिला एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है।

➼ The Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has been awarded the 'Global Water Tech Award 2024' for its environmental initiatives .
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है।

➼ The Ministry of Education will celebrate the 4th anniversary of the implementation of the National Education Policy, 2020 along with the All India Shiksha Samagam, 2024 on 29th July at the ' Manekshaw Centre Auditorium', New Delhi .
शिक्षा मंत्रालय 29 जुलाई को नई दिल्‍ली के ‘मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम’ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2024 के साथ ही राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कार्यान्‍वयन की चौथी वर्षगांठ मनाएगा।

➼ UNESCO has added seven new historical sites to the World Heritage List at Bharat Mandapam in New Delhi.
‘यूनेस्‍को’ ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में विश्व विरासत सूची में सात नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया है।

➼ The Supreme Court will organise a special Lok Adalat week from July 29 to August 3.
‘सर्वोच्च न्यायालय’ 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन करेगा।

➼ The South East Asian country ' Laos' has issued a postage stamp with the pictures of Lord Ram and Lord Buddha.
दक्षिण पूर्वी एशिया के ‘लाओस’ देश ने भगवान राम और भगवान बुद्ध का चित्र लगाकर डाक टिकट जारी किया है।

➼ Shooting player ' Manu Bhaker' has won the bronze medal in the final match of the women's 10 meter air pistol event at the Paris Olympics 2024 .
पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग प्लेयर ‘मनु भाकर’(Manu Bhaker) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल मैच में ब्रान्ज मेडल जीता है।

➼ Union Minister Dr. Jitendra Singh has been honoured with the prestigious 'Lifetime Achievement Award' .
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

➼ IIT Kharagpur has honoured Google CEO ' Sundar Pichai' with honorary doctorate degree.
IIT खड़गपुर ने गूगल के सीईओ ‘सुंदर पिचाई’ को मानद डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया है।

➼ Manu Bhaker has won the bronze medal in the women's 10 meter air pistol event at the Paris Olympics 2024.
पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक पदक जीता हैं ।

➼ Santosh Kumar Gangwar has been appointed as the new Governor of Jharkhand.
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ Recently Haribhau Kisanrao Bagde has been appointed the Governor of Rajasthan.
हाल ही में हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

➼ India has got the chairmanship of Asian Disaster Preparedness Center for 2024-25.
भारत को 2024-25 के लिए एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता मिली है।

30/07/2024

28 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ in India on 27 July'Central Reserve Police Force'The 85th Foundation Day of (CRPF) will be celebrated.
भारत में 27 जुलाई को ‘केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल’(CRPF) का 85वां स्थापना दिवस मनाया गया।

➼ 'Indian Women's Cricket Team'has made it to the finals by defeating Bangladesh by 10 wickets in the semi-final match of Asia Cup T-20 2024.
‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम’ ने एशिया कप T-20 2024 के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

➼ National Security Advisor (NSA) ' Ajit Doval' has addressed the BIMSTEC meeting in Naypyidaw, Myanmar.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ‘अजित डोभाल’ ने म्‍यांमार के नेपिदॅा में बिम्‍सटेक बैठक को संबोधित किया है।

➼ Prime Minister Narendra Modi will chair the 9th Governing Council meeting of NITI Aayog at the Cultural Centre, Rashtrapati Bhavan on July 27th.
प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 27 जुलाई को राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 9वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

➼ The statue of Kargil hero ' Captain Hanifuddin' has been unveiled at his school in Kerala.
कारगिल नायक ‘कैप्टन हनीफउद्दीन’ की प्रतिमा का केरल में उनके स्कूल में अनावरण किया गया है।

➼ Veteran filmmaker Shekhar Kapur has been appointed as the Festival Director for the India International Film Festival (IFFI) to be held in Goa.
दिग्गज फिल्म निर्माता ‘शेखर कपूर’ को गोवा में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( IFFI) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।

➼ 'Moidams' of Assam have been designated as the 43rd UNESCO World Heritage Site in the Cultural category.
असम के ‘मोइदम्स’ को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है।

➼ ' Hansraj College' of Delhi University celebrated its 77th foundation day.
दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के ‘हंसराज कॉलेज’ ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया है।

➼ India's first integrated agri-export service will be launched from Mumbai's ' Jawaharlal Nehru Port' .
भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा मुंबई के ‘जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह’ से शुरू की जाएगी।

➼ Recently, Union Minister Jayant Chaudhary launched the 'Model Skill Loan Scheme'.
हाल ही में केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 'मॉडल कौशल ऋण योजना' को लांच किया।

➼ The grand event of Paris Olympics 2024 is being held on the Seine River in Paris.
पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य आयोजन पेरिस में सीन नदी पर किया जा रहा है।

➼ Union Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnav inaugurated the country's 500th community radio station in Aizawl (Mizoram).
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आइजोल (मिजोरम) में देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।

Whatsapp Channel -

30/07/2024

27 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 26 July, 'Kargil Vijay Diwas' is celebrated in India .
हर वर्ष 26 जुलाई को भारत में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Darbar Hall' and 'Ashok Hall' in Rashtrapati Bhavan have been renamed as 'Ganatantra Mandap' and 'Ashoka Mandap' respectively.
राष्ट्रपति भवन में दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर क्रमश: ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ रखा गया है।

➼ The 33rd Summer Olympics will be held in the French capital ' Paris' from 26 July to 11 August 2024.
33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस की राजधानी ‘पेरिस’ में आयोजित किए जाएंगे।

➼ ' Jio Parsi Scheme' is being run by the Central Government to increase the population of Parsis .
केंद्र सरकार द्वारा पारसियों की आबादी को बढ़ाने के लिए ‘जियो पारसी योजना’ चलाई जा रही है।

➼ The Department of Design at IIT Delhi will launch a new four-year undergraduate programme ' B.Tech in Design' in the academic year 2025-26.
IIT दिल्ली का डिजाइन विभाग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में एक नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम ‘बीटेक इन डिजाइन’ की शुरुआत करेगा।

➼ Indian Army contingent left for the multinational military exercise 'Khan Quest' in Ulaanbaatar, Mongolia on 25 July.
भारतीय सेना की टुकड़ी 25 जुलाई को मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई हैं।

➼ The orientation programme of ' Centre for Independence and Partition Studies'(CIPS) was organised on 25th July at Delhi University .
दिल्ली विश्वविद्यालय में 25 जुलाई को ‘सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज’ (सीआईपीएस) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।

➼ Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship Jayant Chaudhary has launched the 'Model Skill Loan Scheme' in New Delhi.
कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नई दिल्ली में ‘मॉडल कौशल ऋण योजना’ का शुभारंभ किया है।

➼ Goa Shipyard Limited has launched the warship ' INS Triput' .
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने ‘आईएनएस त्रिपुत’ (INS Triput) युद्ध पोत लॉन्च किया है।

➼ Myanmar's Prime Minister 'Min Aung Hlaing' has been given the responsibility of acting President.
म्यांमार के प्रधानमंत्री ‘मिन आंग ह्लाइंग’ (Min Aung Hlaing) को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

➼ Eminent economist and former professor of Madras Christian College ' C.T. Kurien' has passed away at the age of 93.
प्रख्यात अर्थशास्त्री और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर ‘सी.टी कुरियन’ का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।

➼ Janata Dal (United) national spokesperson 'Rajiv Ranjan' has passed away.
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ‘राजीव रंजन’ (Rajiv Ranjan) का निधन हो गया है।

➼ The central government has set a target of opening 25,000 ‘Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Kendras’ (PMBJP) across the country by March 31, 2027.
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25,000 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने का लक्ष्य रखा है।

➼ Moidams, located in eastern Assam, has received the prestigious 43rd UNESCO World Heritage Site tag in the cultural category.
पूर्वी असम में स्थित मोइदम्स (Moidams) को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का टैग प्राप्त हुआ है।

India's first integrated agri-export facility to be set up at Jawaharlal Nehru Port, Mumbai to enhance the country's agricultural export and import capabilities.
देश की कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी।

30/07/2024

26 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ Every year on 25 July, 'World Drowning Prevention Day' is celebrated across the world.
प्रतिवर्ष 25 जुलाई को दुनियाभर में ‘विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस’ मनाया जाता है।

➼ India has been ranked ' 82nd' in the Henley Passport Index 2024 ranking.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में भारत को ‘82वां’ स्थान मिला है।

➼ Former All India Radio news editor ' P. Chandrasekaran' passed away at the age of 94 in Kozhikode, Kerala.
आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक ‘पी. चंद्रशेखरन’ का केरल के कोझिकोड में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ The 'Delhi Government' has set a target of planting and distributing more than 64 lakh saplings in the capital under the tree plantation campaign in the year 2024.
‘दिल्ली सरकार’ ने वर्ष 2024 में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत राजधानी में 64 लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरण करने का लक्ष्‍य रखा है।

➼ Reliance Foundation Chairperson Nita Ambani has been unanimously re-elected as a member of the International Olympic Committee (IOC).
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ‘नीता अंबानी’ को सर्वसम्मति से दोबारा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की सदस्य के रूप में चुना गया है।

➼ The Grevin Museum in Paris has issued a ' Golden Coin' in honour of Bollywood actor Shahrukh Khan .
पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के सम्मान में ‘गोल्डन coin’ जारी किया है।

➼ 'Kristen Michael' has been appointed the new Prime Minister of Estonia.
‘क्रिस्टन माइकल’ को एस्टोनिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

➼ Indian women's team captain 'Harmanpreet Kaur' has become the highest run-scorer for India in T20 cricket.
भारतीय महिला टीम की कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’ भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 क्रिकेट में रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।

➼ The northeastern state of Meghalaya has launched its own OTT platform ' Hello Meghalaya' .
पूर्वोत्तर के मेघालय राज्य ने अपना OTT प्लेटफॉर्म ‘’‘हेलो मेघालय’ लॉन्च किया है।

➼ Paris Olympics 2024 is starting from today i.e. 26th July 2024.
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज आज यानी 26 जुलाई 2024 से हो रहा है।

➼ The Durbar Hall located at Rashtrapati Bhavan has been named 'Ganatantra Pavilion'.
राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल का नाम 'गणतंत्र मंडप' रखा गया है।

30/07/2024

25 July 2024 Current Affairs in English & Hindi

➼ 'Income Tax Day' is celebrated every year on 24th July in India .
प्रतिवर्ष 24 जुलाई को भारत में ‘आयकर दिवस’ मनाया जाता है।

➼ On 23 July 2024, Finance Minister 'Nirmala Sitharaman' has presented the 7th budget of her consecutive tenure.
23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री ‘निर्मला सीतारामण’ ने लगातार अपने कार्यकाल का 7वां बजट पेश किया है।

➼ The Supreme Court has refused to conduct the ' NEET UG 2024' exam again.
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दोबारा ‘NEET UG 2024’ की परीक्षा आयोजित करने से इंकार किया है

➼ The Arunachal Pradesh Assembly has unanimously passed the ' Arunachal Pradesh Public Examinations Bill, 2024'.
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने ‘अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा विधेयक, 2024’ सर्वसम्मति से पारित किया है।

➼ In the Women's Asia Cup T-20 Cricket, India has qualified for the semi-finals by defeating Nepal by 82 runs.
महिला एशिया कप T-20 क्रिकेट में भारत ने ‘नेपाल’ को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

➼ Ministry of Panchayati Raj invites articles and success stories for the upcoming issue of 'Gramodaya Sankalp' magazine.
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ‘ग्रामोदय संकल्प’ पत्रिका के आगामी अंक के लिए लेख और सफलता की कहानियों को आमंत्रित किया गया है।

➼ 'KV Subramanian' has been appointed as the CEO and MD of Federal Bank.
‘केवी सुब्रमण्यम’ को फेडरल बैंक ने अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।

➼ 'Vibhuti Bhushan' has been elected as the President of the 'Institute of Cost Accountants of India' (ICMAI).
‘विभूति भूषण’ को ‘भारतीय लागत लेखाकार संस्थान’ (ICMAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

➼ Green Charcoal Plant to be set up by NTPC Vidyut Vyapar Nigam Limited in ' Haryana' .
NTPC विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड द्वारा ‘हरियाणा’ में ग्रीन चारकोल प्लांट स्थापित किया जाएगा।

➼ Azerbaijan has announced the launch of ' Climate Finance Action Fund' .
अजरबैजान ने ‘क्लाइमेट फाइनेंस एक्शन फंड’ शुरू करने की घोषणा की है।

➼ The loan limit under Mudra Scheme has been increased to ₹20 lakh.
मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा को बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गयी है।

➼ The Defense budget has been kept at Rs 6.22 lakh crore in the Union Budget 2024-25.
केंद्रीय बजट 2024-25 में रक्षा बजट 6.22 लाख करोड़ रखा गया है।

➼ Rs 900 crore has been allocated for the 'Khelo India' initiative in the Union Budget 2024-25.
केंद्रीय बजट 2024-25 में 'खेलो इंडिया' पहल के लिए 900 करोड़ रुपये आवंटित किये गए है।

Address

Agra Road Mainpuri
Mainpuri Police Line Area
205001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru current affairs UPSC & IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share