Railway Childline Bokaro

Railway Childline Bokaro Railway CHILDLINE Bokaro is the project of ministry of women and child development, Government of In

*बच्चों ने क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक को बांधा फ्रेंडशिप बैंड*महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित परियो...
19/11/2022

*बच्चों ने क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक को बांधा फ्रेंडशिप बैंड*
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित परियोजना चाइल्डलाइन 1098 द्वारा पूरे भारतवर्ष में चाइल्डलाइन से दोस्ती का सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अधिकारियों से दोस्ती कर रहे हैं। आज शनिवार को रेलवे चाइल्डलाइन बोकारो (कोलेब संस्थान- सामाजिक परिवर्तन संस्थान) द्वारा चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान का आयोजन स्टेशन प्रबंधक सभाकक्ष, रेलवे स्टेशन बोकारो में की गई जहां बच्चों ने क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक, स्टेशन प्रबंधक,CI,CTI,CBS,SS,SIB,RPF एवं अन्य अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती की गई। बच्चों ने निडर होकर क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक को भविष्य में वह क्या बनना चाहते हैं उसके बारे में बताया। क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को खेलकूद में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए सिरसा ग्राउंड में हो रहे टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चे को उसमें प्रतिभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ ही बच्चों को उपहार देकर अपनी दोस्ती सुनिश्चित किया गया। रेलवे चाइल्डलाइन समन्वयक प्रभाकर झा ने चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान के उद्देश्य के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों द्वारा बच्चों के हौसले बढ़ाए गए एवं उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही रेलवे चाइल्डलाइन बोकारो द्वारा स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न अधिकारी एवं यात्रीगण अपना हस्ताक्षर कर बच्चों के प्रति हो रहे हिंसा को रोकने में चाइल्डलाइन की मदद करने के लिए संकल्पित हुए। इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम सदस्य मनीष कुमार, विकास कुमार ,प्रिया कुमारी एवं अन्य शामिल होकर अपना योगदान दिया।

आज दिनांक 30 अगस्त 2021 को *रेलवे चाइल्डलाइन बोकारो* (कॉलेब- सामाजिक परिवर्तन संस्थान)द्वारा स्टेशन मास्टर श्री ए के हलध...
30/08/2021

आज दिनांक 30 अगस्त 2021 को *रेलवे चाइल्डलाइन बोकारो* (कॉलेब- सामाजिक परिवर्तन संस्थान)द्वारा स्टेशन मास्टर श्री ए के हलधर जी के अध्यक्षता में चाइल्ड हेल्प ग्रुप (CHG) मीटिंग स्टेशन मास्टर, सभाकक्ष बोकारो में संपन्न किया गया। बैठक में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामलों में होने वाले परेशानियां और सावधानियां के बारे में चर्चा की गई इस बैठक में CI,CTI,RPF Incharge,GRP Incharge, senior TTE, health Inspector, रेलवे यूनियन अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य शामिल हुए।

आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को मंडल रेलवे प्रबंधक(DRM) श्री नवीन कुमार के हाथों रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क बोकारो का उद्घाटन स...
28/07/2021

आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को मंडल रेलवे प्रबंधक(DRM) श्री नवीन कुमार के हाथों रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क बोकारो का उद्घाटन समारोह संपन्न किया गया, इस कार्यक्रम में सीनियर DCM, सीनियर DOM, सीनियर DEN,DSC,ASC,ARM,SMR,RPF Inspector,GRP Inspector, Senior TTE एवं अन्य रेलवे पदाधिकारी गण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रेलवे चाइल्डलाइन बोकारो (सामाजिक परिवर्तन संस्थान) के निदेशक श्री उमेश तिवारी ने किया।

बेसहारा और मुसीबत में फंसे बच्चों को मदद करने के लिए डायल करें राष्ट्रीय मुफ्त फोन नंबर 1098
13/05/2021

बेसहारा और मुसीबत में फंसे बच्चों को मदद करने के लिए डायल करें राष्ट्रीय मुफ्त फोन नंबर 1098

31/12/2020

Address

Majhidih
827014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Railway Childline Bokaro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Railway Childline Bokaro:

Share