Sandiksha Parivar 46 Bn SSB, Malbazar

Sandiksha Parivar 46 Bn SSB, Malbazar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sandiksha Parivar 46 Bn SSB, Malbazar, Government Organization, 46 Bn SSB, Malbazar.

आज दिनांक 13.07.2026 को डॉ. आकांक्षा उपाध्याय संदीक्षा अध्यक्ष, 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार की अध्यक्षता में वाह...
13/07/2026

आज दिनांक 13.07.2026 को डॉ. आकांक्षा उपाध्याय संदीक्षा अध्यक्ष, 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार की अध्यक्षता में वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में संदीक्षा महिलाओं के लिए एक दिवसीय ब्यूटीशियन क्लास आयोजन किया गया ।
जिसमें ब्यूटीशियन से संबंधित स्किन केयर, हेड मसाज, मेकअप, फेशियल, थ्रेडिंग तथा अन्य सौंदर्य से संबंधित साज-सज्जा से जुड़ी विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की साथ ही कुछ संदीक्षा महिलाओं का मेकअप करके उसकी विधि एवं सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में विस्तार से बताया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित कौशल प्रदान कर संदीक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना है ।
उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित छायाचित्र संलग्न हैं।





आज दिनांक 06 जून 2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार के प्रांगण में डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्राकृतिक चिकित्सक (SEAGE...
07/06/2026

आज दिनांक 06 जून 2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार के प्रांगण में डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्राकृतिक चिकित्सक (SEAGET सामाजिक संस्था) द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy Treatment) के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया ।
जिसमें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, जल चिकित्सा, तनाव प्रबंधन तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने तथा प्राकृतिक उपायों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया ।
अंत में श्री अमित कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार द्वारा डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्राकृतिक चिकित्सक (SEAGET सामाजिक संस्था) को धन्यवाद अर्पण कर के कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्राकृतिक चिकित्सक (SEAGET सामाजिक संस्था), कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात Adhoc 737/सशस्त्र सीमा बल के 36 कार्मिक और 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 32 कार्मिक एवं 26 संदीक्षा महिलाएं उपस्थित रहीं ।






10/05/2026
आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में एक स्वास्थ्य शिविर ...
07/04/2026

आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में एक स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।
यह कार्यक्रम श्री संतोष कुमार, कमांडेंट के मार्गदर्शन एवं संदीक्षा अध्यक्षा डॉ. आकांक्षा उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम के अंतर्गत Govt Desun Hospital, सिलीगुड़ी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों — डॉ. रूपक दत्ता (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. मानस पंडित (बालरोग विशेषज्ञ) द्वारा 62 संदीक्षा सदस्याओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । साथ ही विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बारे में जांगरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा टीम को प्रशंसा पत्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इसके अतिरिक्त, बल मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग आश्रितों हेतु आवंटित व्हीलचेयर का वितरण भी संदीक्षा अध्यक्षा महोदया द्वारा किया गया ।
इसी अवसर पर परिवारजनों के बच्चों के लिए शिशुगृह कक्ष का उद्घाटन भी उनके करकमलों द्वारा किया गया, जो परिवार कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।
यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा ।






दिनांक 08/03/2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में  डॉ. आकांक्षा उपाध्याय, संदीक्षा अध्यक्षा के  उपस्थिती में ...
08/03/2026

दिनांक 08/03/2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में डॉ. आकांक्षा उपाध्याय, संदीक्षा अध्यक्षा के उपस्थिती में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संदीक्षा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण से संबन्धित विषय पर चर्चा कि गई एवं महिला कार्मिकों के द्वारा वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिस में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया ।





आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल( ), मालबाजार के सभी कार्मिकों के लिए 05 किलोमीटर   दौड़ का आयोजन कि...
13/02/2026

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल( ), मालबाजार के सभी कार्मिकों के लिए 05 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य "कार्मिकों में शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, टीमवर्क, अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता को विकसित करना है।"




दिनांक 13 फरवरी 2026 को बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल ( ), नई दिल्ली द्वारा 25वीं वाहिनी, घिटोरनी में एक दिवसीय  #कौशलविक...
13/02/2026

दिनांक 13 फरवरी 2026 को बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल ( ), नई दिल्ली द्वारा 25वीं वाहिनी, घिटोरनी में एक दिवसीय #कौशलविकासप्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा सदस्याओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोज़गार संबंधी अवसरों से अवगत कराना था ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार की 39 संदीक्षा सदस्याएँ आभासी माध्यम (वर्चुअल प्लेटफॉर्म) के द्वारा जुड़ीं । कार्यक्रम के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं संभावनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान बेकिंग, सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला, ब्यूटी पार्लर प्रबंधन, ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण, मसाला निर्माण सहित 126 से अधिक प्रकार के घरेलू एवं लघु उद्योग आधारित रोजगारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । साथ ही इन व्यवसायों को प्रारंभ करने की प्रक्रिया, आवश्यक पूंजी, संसाधन प्रबंधन, विपणन रणनीतियाँ तथा आय सृजन के विभिन्न माध्यमों पर भी प्रकाश डाला गया ।






🩸रक्तदान महादान🩸आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को श्री संतोष कुमार, कमांडेंट 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल( ), मालबाजार के कुशल ने...
25/12/2025

🩸रक्तदान महादान🩸
आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को श्री संतोष कुमार, कमांडेंट 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल( ), मालबाजार के कुशल नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल एवं लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी, मैत्री जिला–322F के संयुक्त तत्वावधान में वाहिनी प्रांगण में #रक्तदानशिविर का सफल आयोजन किया गया ।
इस #रक्तदानशिविर का शुभारंभ आदरणीय श्री संतोष कुमार, कमांडेंट 46 वाहिनी द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया ।
इस अवसर पर #सशस्त्रसीमाबल के 23 कार्मिकों व 01 #संदीक्षासदस्य ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों और आम जनता में जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंद लोगों की मदद का संदेश देना है ताकि लोगों में सेवा और सहयोग की भावना पैदा हो सके । ये प्रयास किसी जरूरतमंद के काम आएगा और इससे एक दूसरे के लिए सदभावना पैदा होगी । रक्तदान महादान के इस आयोजन से सशस्त्र सीमा बल ने "सेवा सुरक्षा और बंधुत्व " के नए मानक स्थापित किए ।🩸🙏
इस दौरान कार्यक्रम में 46 वाहिनी के श्री मनीराम रॉय, उप-कमांडेंट, डॉ. योगिता मगार्डे (उप-कमांडेंट/चिकित्सा), श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सहायक-कमांडेंट (संचार), श्री आशुतोष गुप्ता, सहायक कमांडेंट, डॉ. आकांक्षा उपाध्याय, संदीक्षा अध्यक्षा, 46 वाहिनी तथा श्री विश्वनाथ पोड़र, लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी व 10 अन्य सदस्य लायंस क्लब एवं 30 #सशस्त्रसीमाबल के कार्मिक उपस्थित रहे ।






आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में वाहिनी के ओल्ड लोकेशन के कलाकेंद्र में विश्व एड्स दि...
02/12/2025

आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मालबाजार में वाहिनी के ओल्ड लोकेशन के कलाकेंद्र में विश्व एड्स दिवस (01 दिसंबर 2025) के अवसर पर संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एड्स जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया ।
इस दौरान डॉ. योगिता मागार्डे, सहायक-कमांडेंट (चिकित्सा) द्वारा सभी संदीक्षा महिलाओं एवं कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सहायक उपनिरीक्षक (संचार) मृत्युंजय कुमार द्वारा संदीक्षा महिलाओं एवं बल कार्मिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारीयाँ प्रदान की गई ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में श्री एनजि. सुनील कुमार सिंह, उप-कमांडेंट, श्री मनी राम रॉय, उप-कमांडेंट, डॉ. योगिता मागार्डे, सहायक-कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ आकांक्षा उपाध्याय, संदीक्षा अध्यक्षा, 46 वाहिनी एवं 60 संदीक्षा महिलाएं व 40 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।







Address

46 Bn SSB
Malbazar
735221

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandiksha Parivar 46 Bn SSB, Malbazar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share