13/08/2026
Govt.ITI कोटली में अब एडमिशन लेने के लिए कोई भी अभ्यर्थी लगातार 21, अगस्त 2026 तक आवेदन करके प्रवेश ले सकते हैं। अब आई टी आई में प्रवेश लेने के लिए निदेशालय ने आदेश ज़ारी करके इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया को आज से लगातार 21,अगस्त-2026 तक बढ़ा दिया है । तो आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज और नक़द फीस साथ लेकर आएं और आई टी कोटली में प्रवेश पाएं।
आई टी आई में प्रवेश पाने के लिए लड़कों के एक वर्षीय प्लंबर ट्रेड की फीस 5570/- लड़कियों की फीस 4370/- रुपए है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में एक सीट अनाथ बच्चों के लिए और एक सीट विधवा महिला के लिए आरक्षित है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं वे संस्थान में आज से आवेदन कर सकते हैं। सारी प्रक्रिया हर रोज मैरिट आधार पर होगी।
आप अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे कि:
1. आधार कार्ड,
2. मैट्रिक सर्टिफिकेट,
3. हिमाचली बोनाफाइड,
4. जाति प्रमाण पत्र
5. करेक्टर सर्टिफिकेट,
6. बैंक की पासबुक,
7. दो पासपोर्ट साइज फोटो,
8. मेडिकल सर्टिफिकेट
9. E-MAIL ID और
10. आधार से लिंक मोबाईल नंबर।
इन सभी दस्तावेजों की एक- एक फोटो कॉपी और ऑरिजिनल सर्टिफिकेट भी साथ लेकर और फीस के पैसे नक़द लेकर आएं ।
゚