HIM SAMAJ SEWA Samiti

HIM SAMAJ SEWA Samiti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HIM SAMAJ SEWA Samiti, Ner chowk, Mandi.

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोजाना सुबह 6:30 AM ,चाय, दूध, बिस्कुट,ब्रेड,लंगर सेवा और रोजाना शाम को 6:30 PM मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर खाने की लंगर सेवा, बीमार पशुओं का इलाज, रक्तदान शिविर, Ambulance service,
100% पारदर्शिता।

03/09/2026

🌸🙏 सेवा ही धर्म है 🙏🌸

हिम समाज सेवा समिति द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेर चौक में रोजाना प्रातः चाय, दूध, ब्रेड एवं रस्क की लंगर सेवा की जाती है।

आज की सेवा का सौभाग्य श्री के.एस. पटियाल जी एवं उनके परिवार,
निवासी सुंदरनगर की ओर से रहा। ❤️
हिम समाज सेवा समिति परिवार की ओर से आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। 🙏

Serving Humanity ❤️ | सेवा ही धर्म है

#सेवा_ही_धर्म_है #हिम_समाज_सेवा_समिति #सुंदरनगर
fans
HIM SAMAJ SEWA Samiti 072771 95000

25/08/2026
   #मीडिया
21/08/2026

#मीडिया

19/08/2026

💧 जनसेवा की दिशा में एक और कदम

आज मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बाहर टैक्सी स्टैंड के समीप शीतल पेयजल वाटर कूलर का शुभारंभ आदरणीय एसडीएम बल्ह श्रीमती सुमृतिका नेगी SDM Balh-Mandi जी द्वारा अपने करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद नेरचौक के ईओ श्री हितेश शर्मा जी, चेयरपर्सन श्रीमती मीना कुमारी जी, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती स्वाति जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अमृतपाल सिंह काका जी, नगर परिषद के समस्त पार्षदगण एवं हिम समाज सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह वाटर कूलर श्रीमती मंजुला जी द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में हिम समाज सेवा समिति को दान किया गया है। 🙏

हिम समाज सेवा समिति की ओर से इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले गोरा इलेक्ट्रिकल, नेरचौक, ईशू जी सहित सभी सहयोगी सज्जनों, दानदाताओं एवं नगरवासियों का हार्दिक आभार। 🙏

आप सभी के सहयोग से सेवा का यह कारवां निरंतर जारी रहेगा।

हिम समाज सेवा समिति
HIM SAMAJ SEWA Samiti 072771 95000
“सेवा ही धर्म है” 🙏

https://www.facebook.com/share/p/1KJZqzrZhG/
18/08/2026

https://www.facebook.com/share/p/1KJZqzrZhG/

हिम समाज सेवा समिति की सराहनीय पहल, भंगरोटू स्कूल में विद्यार्थियों को बांटीं 300 नोटबुक

नेरचौक 18 अगस्त (कमल शर्मा ) हिम समाज सेवा समिति ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भंगरोटू में विद्यार्थियों को 300 नोटबुक/कॉपियां वितरित कीं। समिति ने यह सेवा कार्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से एजुकेशन फंड के माध्यम से किया।इस अवसर पर समिति की ओर से आशीष गुप्ता, मनीष सोनी, राकेश कुमार एवं राजेंद्र पाल चौहान मौजूद रहे। समिति के सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए शिक्षा सेवा को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एजुकेशन फंड के लिए सुंदरनगर निवासी एवं वर्तमान में रामपुर में कार्यरत राहुल जी और स्मृति जी ने सहयोग राशि प्रदान की। कुलदीप सिंह ने समिति परिवार की ओर से दोनों दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह जैकब ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए सदस्यों एवं दानदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है।कुलदीप सिंह ने कहा कि भविष्य में लंगर सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए किताबें, नोटबुक और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाने की सेवा भी निरंतर जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति की सेवा गतिविधियां नगरवासियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं के सहयोग से आगे बढ़ाई जाएंगी। समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

📚 शिक्षा सेवा की एक और पहल 🙏आज हिम समाज सेवा समिति द्वारा गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भंगरोटू में विद्यार्थियों को 300 नोटबुक/क...
18/08/2026

📚 शिक्षा सेवा की एक और पहल 🙏

आज हिम समाज सेवा समिति द्वारा गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भंगरोटू में विद्यार्थियों को 300 नोटबुक/कॉपियां वितरित की गईं। यह सेवा हमारे एजुकेशन फंड के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से की गई।

इस पुनीत कार्य के लिए श्री राहुल जी एवं श्रीमती स्मृति जी का हिम समाज सेवा समिति परिवार की ओर से दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक आभार। 🙏❤️

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रंजीत सिंह जी एवं समस्त विद्यालय परिवार का भी विशेष धन्यवाद।

आने वाले समय में भी लंगर सेवा के साथ-साथ शिक्षा सेवा निरंतर जारी रहेगी। आप सभी के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों तक किताबें, नोटबुक एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

आज सेवा में पहुंचे श्री आशीष गुप्ता जी, श्री मनीष सोनी जी, श्री राकेश कुमार जी एवं श्री राजेंद्र पाल चौहान जी का हार्दिक धन्यवाद।

सेवा ही धर्म है। 🙏
हिम समाज सेवा समिति परिवार
HIM SAMAJ SEWA Samiti 072771 95000

Address

Ner Chowk
Mandi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HIM SAMAJ SEWA Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to HIM SAMAJ SEWA Samiti:

Shortcuts

Share