District Employment Exchange Mandi HP

District Employment Exchange Mandi HP Acts:
CNV Act -1959
Social Security Code -2020
Minimum Wages Act -1948
Child & Adolescent Labour
Act -1986

27/05/2026

Weather Alert...

23/05/2026
State Eligibility Test (H.P) 2026 Examination.
21/05/2026

State Eligibility Test (H.P) 2026 Examination.

20/05/2026

*अगर आपको भी है किताबों से प्यार, तो लाइब्रेरी साइंस में बनाएं शानदार करियर*

अगर आपकी रूचि किताबों में है, तो आप लाइब्रेरी साइंस में एक शानदार करियर बना सकते हैं। ये क्षेत्र उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है, जो किताबों, शोध और सूचना प्रबंधन के प्रति रूचि रखते हैं। लाइब्रेरी साइंस का क्षेत्र पुस्तकों, डिजिटल मीडिया और अन्य संसाधनों सहित विभिन्न स्वरूपों में सूचना के संगठन, संरक्षण और प्रसार पर केंद्रित है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आमतौर पर एक मान्यता प्राप्त कार्यक्रम से पुस्तकालय और सूचना विज्ञान (एमएलआईएस) में मास्टर डिग्री प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। एमएलआईएस कार्यक्रम पूरा करने के बाद व्यक्ति पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न करियर ऑप्शन को अपना सकते हैं…

आमतौर पर लाइब्रेरी सभी संस्थानों में होते हैं, चाहे वह रिसर्च इंस्टीट्यूट हो, सरकारी संस्थान, कालेज, यूनिवर्सिटी या स्कूल। आजकल कॉरपोरेट ऑफिस में भी इसकी व्यवस्था होती है। इसके अलावा पब्लिक लाइब्रेरी भी हैं, जहां कोई भी जा सकता है। लाइब्रेरी ज्ञान और सूचनाओं का संगम है, जो लोगों को जोड़ता है। आज की दुनिया में सूचना सबसे महत्त्वपूर्ण चीज है, लेकिन अब सटीक सूचनाओं की तलाश करने और उसे यूजर्स तक पहुंचाने के तरीकों में भारी बदलाव आया है। यही कारण है कि लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग होने लगा है। ऐसे स्टूडेंट्स जो दूसरों से नॉलेज शेयर करना पसंद करते हैं, उन्हें लाइब्रेरी में काम करने का आइडिया पसंद आ सकता है, क्योंकि यह एक ऐसी जगह है, जहां आगंतुक अकसर सवालों के जवाब ढूंढते हैं। यदि आप अपने आसपास की दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं, किताबें पसंद हैं और पढऩे में रूचि है, तो लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन हो सकता है। यह फील्ड नौकरी के अवसर देने के साथ संतोषजनक करियर की गारंटी देता है। लाइब्रेरी साइंस: लाइब्रेरी साइंस डाटा या वस्तुओं को क्लासिफाई और उपयोग करने के तरीके पर फोकस करता है।

यह ज्ञान को संरक्षित करने और साक्षरता को बढ़ावा देने के महत्त्व पर जोर देता है। दरअसल यह कार्ड कैटलॉग और धूल भरी किताबों के बारे में नहीं है, यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो लगातार बदल रहा है और विकसित हो रहा है, क्योंकि सूचनाओं को साझा करने, मैनेज करने और व्यवस्थित करने के लिए टेक्नोलॉजी हमेशा बदलती रहती है। लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के तहत मुख्य रूप से किताबों, संदर्भ ग्रंथों, पत्रिकाओं और अखबारों को व्यवस्थित ढंग से रखने और लंबे अरसे तक सुरक्षित ढंग से सहेजने के बारे में जानकारी दी जाती है। यह एक दिलचस्प क्षेत्र है, जो किताबें पढऩे के शौकीन लोगों के लिए खास है।

योग्यता

अगर छात्र लाइब्रेरी साइंस में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स का किसी भी स्ट्रीम (आट्र्स, कॉमर्स, साइंस) से 12वीं पास होना आवश्यक है। बी लिब जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी इन्फॉर्मेशन साइंस जैसे बैचलर कोर्स के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक स्तर की डिग्री होनी चाहिए। मास्टर कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को लाइब्रेरी साइंस या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। एमफिल और पीएचडी कोर्स के लिए लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री आवश्यक है। कुछ कॉलेजों और संस्थानों ने एडमिशन के लिए आयु सीमा तय की है। देश के कई विश्वविद्यालय एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं और प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन देते हैं।

ऐसे चुनें उज्ज्वल भविष्य की राह

लाइब्रेरियन बनने के लिए इन्फॉर्मेशन साइंस की जानकारी, लोगों को गाइड और मैनेज की स्किल के साथ इस फील्ड में बैचलर या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है। देश में ऐसे कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं जो इस लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर और मास्टर डिग्री कोर्स ऑफर करते हैं। इस फील्ड में करियर शुरू करने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं…

सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी साइंस
सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड नेटवर्किंग
बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
पीएचडी इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
एम फिल इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस

करियर स्कोप

लाइब्रेरी साइंस करियर के कई रास्ते प्रदान करता है। डिजिटल युग में इस फील्ड के छात्रों के लिए कई करियर विकल्प विकसित हो रहे हैं। इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट की वजह से लाइब्रेरी साइंस सबसे रोमांचक करियर ऑप्शन है। इसमें आप अपनी रुचि के आधार पर किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। आजकल लाइब्रेरियन की मांग सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में है। वे संदर्भ सूची सूची और कैटलॉग तैयार करने में अध्यापकों या पब्लिकेशन कंपनियों के साथ रिसर्च असिस्टेंट के रूप में भी काम कर सकते हैं। लाइब्रेरी साइंस में रोजगार की बिलकुल भी कमी नहीं है। कोई भी छात्र यह कोर्स करने के बाद सरकार एवं प्राइवेट नौकरी में रोजगार पा सकता है। देश में यूनिवर्सिटी और स्कूलों का निर्माण कार्य आय दिन चलता रहता है और भविष्य में जितने विश्वविद्यालय बनेंगे उतने ही छात्रों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा मीडिया क्षेत्र में भी लाइब्रेरी साइंस की काफी डिमांड है, जिसके चलते छात्रों को एक अच्छी सैलरी और पैकेज मिलता हैं।

सैलरी पैकेज शानदार

करियर की शुरुआत में सरकारी लाइब्रेरी या शिक्षण संस्थानों में उम्मीदवारों को करीब 20 हजार रुपए प्रतिमाह मिल जाता है। कुछ वर्ष के अनुभव के बाद सालाना पैकेज 4.5 लाख रुपए से 5.5 लाख रुपए तक ऑफर किए जाते हैं। आमतौर पर उम्मीदवारों की सैलरी संस्थान और योग्यता के आधार तय किए जाते हैं। इस फील्ड में लाइब्रेरियन या इन्फॉर्मेशन मैनेजर के तौर पर काम करने वालों को ज्यादा सैलरी पैकेज दिए जाते हैं। विदेशी संस्थाओं में हाई पैकेज दिए जाते हैं।

यह रहेगा रोल

आमतौर पर नए प्रोफेशनल्स के लिए सभी स्कूल और कालेज शानदार अवसर प्रदान करते हैं। अगर उम्मीदवार चाहें तो इस फील्ड में आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी साइंस करने के बाद आपको कई सारे पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। इसमें विश्वविद्यालय और स्कूलों से जुड़े रोल भी शामिल है। लाइब्रेरी साइंस कोर्स के बाद लाइब्रेरी अटेंडेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरियन, लाइब्रेरियन और इन्फॉर्मेशन आर्किटेक्ट बन सकते हैं। इसके अलावा आप आर्काइव एंड स्पेशल कलेक्शन लाइब्रेरियन, कॉम्पिटिटिव इंटेंलीजेंस एनालिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्स लाइब्रेरियन, इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, रेयर बुक्स क्यूरेटर और यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी डायरेक्टर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

प्रमुख जॉब अवसर

1. लाइब्रेरियन
– सरकारी और प्राइवेट स्कूल
– कॉलेज और यूनिवर्सिटी
– पब्लिक लाइब्रेरी
– रिसर्च इंस्टीट्यूट
यह सबसे ज्यादा डिमांड वाला पद है, जहां छात्रों और रिसर्चर्स को सही जानकारी और किताबें मिलती है।

2. असिस्टेंट लाइब्रेरियन
– कॉलेज और यूनिवर्सिटी में
– सरकारी विभागों की लाइब्रेरी
– टेक्निकल संस्थानों में
यह जॉब शुरुआती करियर में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस छात्रों के लिए सबसे बेहतर अवसर होता है।

3. आर्किविस्ट
– ऐतिहासिक दस्तावेजों और पांडुलिपियों का संरक्षण
– म्यूजियम और नेशनल आर्काइव्स में काम
इसमें पुराने और दुर्लभ डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखना और डिजिटल आर्काइव बनाना शामिल है।

4. इन्फॉर्मेशन ऑफिसर
– कारपोरेट कंपनियां
– पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट
– रिसर्च एजेंसियां
यहां आपकी जिम्मेदारी होती
है सही जानकारी को इक_ा
करना और जरूरत के अनुसार उसे प्रस्तुत करना।

5. डिजिटल लाइब्रेरियन
– ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन डाटाबेस का प्रबंधन
– ई-बुक्स और डिजिटल संसाधनों का संचालन
आज के डिजिटल युग में यह सबसे तेजी से बढ़ता हुआ करियर है।

6. कैटलॉगर और क्लासिफायर
– किताबों और डॉक्यूमेंट्स को सही तरीके से वर्गीकृत करना
– ऑटोमेटेड लाइब्रेरी सिस्टम्स में डाटा एंट्री करना यह कार्य तकनीकी स्किल्स वाले छात्रों के लिए उपयुक्त है।

जरूरी कौशल

अगर आप एक लाइब्रेरियन बनना चाहते हैं, तो आपको किताबों से प्यार तो होना ही चाहिए, साथ ही साथ आपको अलग-अलग विषयों की किताबें, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स, आयोजन क्षमता, व्यापक सामान्य ज्ञान और लंबे समय तक काम करने की क्षमता होनी चाहिए। चूंकि टेक्नोलॉजी के इस युग में लाइब्रेरी को बेहतर तरीके से आर्गेनाइज करने के लिए कम्प्यूटर की मदद ली जाने लगी है, तो आपको कम्प्यूटर का भी अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

Address

District Employment Exchange Khaliyar
Mandi
175001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Employment Exchange Mandi HP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share