मंडला पुलिस

मंडला पुलिस Commitment to security

16/08/2026
30/07/2026

नशे से दूरी है जरूरी!

​मंडला पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय अभियान की प्रमुख झलकियां:
​1️⃣ शैक्षणिक शिविर: कार्यशालाएं व शपथ ग्रहण
2️⃣ जन-जागरूकता: रैलियां, मैराथन व प्रतियोगिताएं
3️⃣ सांस्कृतिक मंच: नुक्कड़ नाटक व संदेश
4️⃣ डिजिटल कैंपेन: सोशल मीडिया पर जागरूकता

​आइए, इस मुहिम को हर घर तक पहुंचाएं! 💪✨

नशा नहीं, पढ़ाई और खेलों का हो जुनूनः मंत्री श्रीमती उइकेसमापन नहीं, नशामुक्त मंडला के नए संकल्प की शुरुआतः डीएम नशामुक्...
30/07/2026

नशा नहीं, पढ़ाई और खेलों का हो जुनूनः मंत्री श्रीमती उइके

समापन नहीं, नशामुक्त मंडला के नए संकल्प की शुरुआतः डीएम नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: एसपी नशामुक्ति पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित

पुलिस विभाग द्वारा संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी' नशामुक्ति जागरूकता पखवाड़े का समापन समारोह इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पुलिस विभाग द्वारा नशामुक्ति अभियान को जिले के दूरस्थ एवं आंतरिक क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अभियान के दौरान खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने वाले बच्चों और युवाओं की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मंडला जिले ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यहां की प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि नशा व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं दिलाता, बल्कि उसे अपमानित महसूस कराता है। यदि किसी चीज़ का नशा होना चाहिए तो वह शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों का होना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने उपस्थित सभी लोगों को स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं तथा कम से कम दस लोगों को नशा त्यागने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल अभियान का समापन नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एक नए संकल्प की शुरुआत है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि खेल व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। इसी उद्देश्य से नशामुक्ति अभियान के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों तो शामिल किया गया।

30/07/2026
30/07/2026

नशा मुक्ति की शपथ और संकल्प लिया एक नशा-मुक्त समाज के निर्माण का।
​आइए, हम सब मिलकर हाथ मिलाएँ और नशा मुक्त भारत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएँ।

30/07/2026

थाना महाराजपुर टीआई ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ।

आइए, हम सब मिलकर इस पहल का हिस्सा बनें और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

​नशे को कहें "ना", ज़िंदगी को कहें "हाँ"!

#नशे_से_दूरी_है_जरूरी2_0

30/07/2026

टूटते सपने, बिखरती उम्मीदें और खोता हुआ भविष्य—नशा कभी सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

आइए, अपने सपनों को टूटने न दें। मिलकर कहें—नशे से दूरी है ज़रूरी।

Chief Minister, MP Kailash Makwana Jansampark Madhya Pradesh Home Department, MP

30/07/2026

ज़िंदगी की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी सादगी, सच्चाई और अपनेपन में है।

नशा इस खूबसूरती को धीरे-धीरे छीन लेता है। इसलिए ऐसा चुनाव कीजिए जो आपके सपनों, अपनों और भविष्य को सुरक्षित रखे।

पंकज त्रिपाठी जी का संदेश—“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0”

Chief Minister, MP Dr Mohan Yadav Kailash Makwana Jansampark Madhya Pradesh Home Department, MP Pankaj Tripathi

Address

Mandla
481661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मंडला पुलिस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share