35 Bn- IR Saf Mandla

35 Bn- IR Saf Mandla 35BN (IR) SAF MANDLA

आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर्व के उपलक्ष्य में 35 वाहिनी मंडला में उप सेनानी श्री वल्लभ सैय्याम, सहायक...
31/10/2025

आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर्व के उपलक्ष्य में 35 वाहिनी मंडला में उप सेनानी श्री वल्लभ सैय्याम, सहायक सेनानी श्री बलवीर सिंह चावंड, श्रीमती रुचिता चतुर्वेदी एवं निरीक्षक श्री देवेन्द्र टेकाम के नेतृत्व में मैराथन दौड़ तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

11/07/2024

एक पेड़ मां के नाम



दिनांक 11/07/24 को "एक पेड मां के नाम पौधारोपण अभियान" के तहत 35वीं वाहिनी विसबल ग्‍वारा मण्‍डला परिसर में सेनानी श्री र...
11/07/2024

दिनांक 11/07/24 को "एक पेड मां के नाम पौधारोपण अभियान" के तहत 35वीं वाहिनी विसबल ग्‍वारा मण्‍डला परिसर में सेनानी श्री रजत सकलेचा, उप सेनानी श्री इन्‍द्र सिंह परस्‍ते, सहायक सेनानी श्री शैलेन्‍द्र सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी श्री महेन्‍द्र रायपुरिया, निरीक्षक श्री रविन्‍द्र बघेल, उनि श्री सतीश गर्ग, उनि श्री बखत सिंह, उनि श्री दिलीप नागेश एवं कर्मचारी व उनके परिवारजनों द्वारा 1000 पौधे लगाये गये।

10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 35वीं वाहिनी विसबल ग्‍वारा मण्‍उला परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोज...
21/06/2024

10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 35वीं वाहिनी विसबल ग्‍वारा मण्‍उला परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 18/01/2024 को वाहिनी परिसर, आवासीय परिसर, कंपनी/आउटपोस्ट, कार्यालय, मालखाना...
18/01/2024

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 18/01/2024 को वाहिनी परिसर, आवासीय परिसर, कंपनी/आउटपोस्ट, कार्यालय, मालखाना, स्टोर, रिकॉर्ड, यूनिट चिकित्सालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अभियान के दौरान फाइलों/ रिकार्ड का व्यवस्थित रूप से संधारण किया गया। उक्त सफाई अभियान में इकाई के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने अपनी सहभागिता निभाई।

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस 12 जनवरी को सम्पूर्ण राष्ट्र में "राष्ट्रीय युवा दिवस" के रूप में मनाया जाता है। उक्त द...
12/01/2024

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस 12 जनवरी को सम्पूर्ण राष्ट्र में "राष्ट्रीय युवा दिवस" के रूप में मनाया जाता है। उक्त दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

दिनांक 07.01.2024 को वाहिनी में साख सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।
09/01/2024

दिनांक 07.01.2024 को वाहिनी में साख सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।

नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में 07 जनवरी 2024 को सेनानी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में 35वीं वाहिनी मंडला में अनेक रंगारंग...
09/01/2024

नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में 07 जनवरी 2024 को सेनानी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में 35वीं वाहिनी मंडला में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना था ताकि वो अपनी प्रतिभा/कला को पहचान सकें। सेनानी द्वारा नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को नव वर्ष का शुभकामना संदेश दिया गया और अपने सुरों से श्री गणेश वंदना ‘‘विघ्न विनाशक गणपति वंदन‘‘ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत म्यूजिक नाईट, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य एवं फेंसी डांस प्रतियोगिता एवं महिला अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी, बच्चें एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। संगीत गायन में रूचि रखने वाले अधिकारी/कर्मचारी, बच्चे एवं परिवारजनों के द्वारा संगीत का प्रदर्शन किया गया। पुलिस मुख्यालय के तत्वाधान में संचालित ‘‘धृति’’ योजना के अंतर्गत वाहिनी परिवार की महिलाओं द्वारा सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, हैण्डक्राफ्ट इत्यादि का स्टॉल लगाया गया। साथ ही पुलिस परिवार के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यूनिट चिकित्सालय द्वारा परिवारजनों को प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेनानी महोदय द्वारा पुरूष्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में नव वर्ष की पुनः शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते, सहायक सेनानी श्री महेन्द्र राय, उनि. सतीश गर्ग, उनि. सुरभि बाला, उनि दिलीप नागेश, उनि. युगल किशोर प्रजापति एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी की महती भूमिका रहीं है।

दिनांक 07.01.2024 को वाहिनी में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
09/01/2024

दिनांक 07.01.2024 को वाहिनी में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

*पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वावलंबी एवम् आत्मनिर्भर बनाने चलायी जा रही ‘‘धृति’’ योजना* पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्स...
08/12/2023

*पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वावलंबी एवम् आत्मनिर्भर बनाने चलायी जा रही ‘‘धृति’’ योजना*
पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा दिनांक 24-11-2023 को ‘‘धृति’’ योजना के संबंध में में दिये गये निर्देशों के अनुसार दिनांक 07-12-2023 को सेनानी श्री संतोष कोरी 35वी वाहिनी वि.स.बल मण्डला के मार्गदर्शन पर वाहिनी में संचालित ‘‘लनिग सेन्टर’’ में सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाएं सम्मिलित हुई। सेनानी श्री संतोष कोरी के द्वारा ‘‘धृति’’ योजना की जानकारी दी गयी। जिसके माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, हैण्डक्राफ्ट इत्यादि के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिये सहयोग किया जाना है। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये हैण्डक्राफ्ट, बुनाई एवं कढ़ाई की सामग्री सेमीनार के दौरान प्रदर्शन में रखी गयी। प्रदर्शन में रखी सामग्री का सेनानी द्वारा अवलोकन कर प्रशंसा की गयी।

BHOPAL

शासकीय जगन्‍नाथ उत्‍कृष्‍ट विद्यालय मण्‍डला के नवमी एवं दसवी के सुरक्षा ट्रेड के छात्रों द्वारा 35वीं(भा.र.) वाहिनी विसब...
01/12/2023

शासकीय जगन्‍नाथ उत्‍कृष्‍ट विद्यालय मण्‍डला के नवमी एवं दसवी के सुरक्षा ट्रेड के छात्रों द्वारा 35वीं(भा.र.) वाहिनी विसबल ग्‍वारा का भ्रमण किया गया।

*सेनानी महोदय द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण*                 दिनांक 24.11.2023 को सेनानी श्री संतोष कोरी द्वारा मुख्य...
25/11/2023

*सेनानी महोदय द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण* दिनांक 24.11.2023 को सेनानी श्री संतोष कोरी द्वारा मुख्य समवाय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले एवम् बेहतर परेड प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया गया।

Address

Mandla
481661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 35 Bn- IR Saf Mandla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share