19/06/2026
*आम आदमी पार्टी ने मंडला - सिवनी मार्ग पर नैनपुर स्थित रेल्वे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण हेतु रेलमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।*
आज दिनांक 19 जून 2026 को आम आदमी पार्टी के द्वारा मंडला - सिवनी मार्ग पर नैनपुर स्थित रेल्वे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर रेलमंत्री और महाप्रबंधक के नाम अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर और स्टेशन मास्टर नैनपुर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि लंबे समय से अनेक समाज सेवियों और नैनपुर की जनता के द्वारा मांग की जा रही है कि ओवरब्रिज बन जाए। लेकिन हमारे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण मंडला के विकास में रोड़ा लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि 100 बिस्तरीय अस्पताल जाने के समय में भी अनेक ट्रेनों जिसमें माल गाड़ी और सवारी दोनों ट्रेनों के कारण एम्बुलेंस को रेलवे फाटक के कारण इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मरीज को देर से इलाज मिलने की स्थिति में जनहानि होने की अत्यधिक संभावना है। साथ ही भीषण ,गर्मी और बरसात के समय में भी राहगीरों को खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है,जिससे उनके समय और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
ऐसी किसी भी अप्रिय घटना अगर घटती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रिनिधियों की इक्षा शक्ति कमजोर है वे जनता के लिए कार्य करना ही नहीं चाहते हैं।
ज्ञापन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता रेस्ट हाउस से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर तक पैदल रैली के माध्यम से पहुंचे उसके पश्चात कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर से रेलवे स्टेशन तक पहुंच कर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन दिया गया।
पंकज सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के अंदर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया ,तो एक माह पश्चात सिवनी फाटक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अगर इसके बाद भी राज्य सरकार और रेलवे विभाग की आंखें नहीं खुली तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा इसकी संपूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार की होगी इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रामादेवी धुर्वे, जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी , जिला संगठन मंत्री (एस. सी. प्रकोष्ठ) नितिन झरिया, जिला मीडिया प्रभारी आशीष वैष्णव, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश महोबिया, महेंद्र हट्टेल, मनोज ठाकुर, राजा सोनी, शुभम सोनी, प्रभात झरिया, सी. एल. सरोते, जितेंद्र साहू, अभिषेक ठाकुर ,बिज्जू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।