Lions Club Mandsaur Dynamic

Lions Club Mandsaur Dynamic When there's a need, there's a Lion

लायंस डायनेमिक ने गुजरबर्डिया आंगनवाड़ी में पौष्टिक आहार का वितरण किया मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो ...
28/10/2023

लायंस डायनेमिक ने गुजरबर्डिया आंगनवाड़ी में पौष्टिक आहार का वितरण किया
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम गुजरबर्डिया की आंगनवाड़ी में पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चेलावत ने कहा कि इस अवसर पर बच्चों की माताओं को बच्चों के लिए पोषण आहार की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्हें पोषण आहार कराना चाहिए। फलों में व पोषक आहार में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रोटीन व विटामिन आदि पाए जाते हैं, अतः बच्चों के स्वास्थ्य व विकास के लिए उन्हें पोषक आहार देना चाहिए।
इस अवसर पर क्लब के नीलम जैसवानी, चित्रा मण्डलोई, ललिता मेहता, नीलिमा अग्रवाल, मनीषा सोनी, रीमा सैनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललिता मेहता ने किया एवं आभार रीमा सैनी ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

परिवार प्रथम पाठशाला है जहां से बच्चा अच्छे संस्कार सीखता है - पुष्पा चेलावतलायंस डायनेमिक ने ग्राम चांगली में संस्कार श...
28/10/2023

परिवार प्रथम पाठशाला है जहां से बच्चा अच्छे संस्कार सीखता है - पुष्पा चेलावत
लायंस डायनेमिक ने ग्राम चांगली में संस्कार शिविर आयोजित किया
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम चांगली स्थित विद्यालय में संस्कार शिविर का आयोजन किया।
शिविर में क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बच्चों से कहा कि नई पीढ़ी के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए उनको अच्छी शिक्षा-दीक्षा, अच्छी आदतों तथा नैतिक मूल्यों के साथ-साथ इन संस्कारों को बचपन से ही उनके अंदर डालना चाहिए, तभी युवा होकर वह एक अच्छा इंसान बनेगा और अपने देश का एक अच्छा नागरिक होगा। आपने कहा कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है वहीं से वह अच्छे संस्कार सीखता है। माँ उसकी पहली गुरु होती है। माता-पिता का यह दायित्व होता है की वह अपने बच्चे को संस्कारवान बनाये। आपने कहा कि अपने बच्चे में अच्छे संस्कार का बीजारोपण करने के लिए परिवार को भी एक अच्छा इंसान बनना होगा। जिससे आपका बच्चा आपको ही अपना मार्गदर्शक और आदर्श मान सके। आपने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर यह नैसर्गिक गुण होना चाहिए की वो सभी के साथ प्रेम से रहे। आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना के बल पर वह अपने परिवार, विद्यालय और समाज में प्रतिष्ठित स्थान पा सकता हैं।
इस अवसर पर क्लब मेम्बर चित्रा मण्डलोई, ललिता मेहता, मनीषा सोनी, नीलम जैसवानी, रीमा सैनी सहित विद्यालय स्टॉफ व बच्चे उपस्थित थे । संचालन नीलिमा जैसवानी ने किया एवं आभार रीमा सैनी ने माना।

पेपर बैग का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अनुकूल-पुष्पा चेलावतलायंस डायनेमिक ने महारानी स्कूल में 150 पेपर बेग्स वितरित किये ...
28/10/2023

पेपर बैग का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अनुकूल-पुष्पा चेलावत
लायंस डायनेमिक ने महारानी स्कूल में 150 पेपर बेग्स वितरित किये
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदसौर में पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हेतु छात्राओं को 150 पेपर बेग्स वितरित किये।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया कि प्लास्टिक की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अनुकूल है। प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक की थैलियां निर्मित करने में नाम मात्र का समय लगता है लेकिन उन्हीं थैलियों को विघटित होने में हजारों साल लग जाते हैं। आपने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाना है।
प्रारंभ में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. के.सी. सौलंकी, स्टॉफ रेणुका आचार्य, रीना माली, मुनमुन जैन आदि ने लायंस डायनेमिक मेम्बर्स का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, ललिता मेहता, नीलम अग्रवाल, नीलम जैसवानी, सपना पमनानी, दीपा बाफना आदि उपस्थित थे। संचालन चित्रा मण्डलोई ने किया एवं आभार ललिता मेहता ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

लायंस डायनेमिक द्वारा आयोजित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविर का 150 महिलाओं ने लिया लाभ मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमि...
28/10/2023

लायंस डायनेमिक द्वारा आयोजित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविर का 150 महिलाओं ने लिया लाभ
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक के तत्वावधान में श्री जैन दिवाकर गुरू गौतम सेवा संस्था कम्प्यूटर सेंटर के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कमला नेहरू बाल विद्या मंदिर मंदसौर में किया जा रहा है। 10 सितम्बर से 10 नवम्बर तक चलने वाले दो माह के इस शिविर का अभी तक 150 महिलाएं लाभ ले चुकी है।
क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया कि इस शिविर में कम्प्यूटर सिलाई, फैशन डिजाईन, सेल्स क्लास आदि का प्रशिक्षण सिद्धहस्त प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को उनके स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु मदद भी की जाती है जिससे वह आसानी से कम खर्च में व्यापार कर रोजगार से जुड़कर घर-परिवार की आर्थिक मदद कर सके।
इस शिविर में क्लब की नीलम जैसवानी, चित्रा मण्डलोई, चन्द्रकांता पुराणिक, मनीषा सोनी, रीमा सैनी द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
मनीषा मण्डवारिया

नवरात्रि सिद्धी और साधना का पर्व है- पुष्पा चेलावतलायंस डायनेमिक ने किया ‘‘गरबा प्रतियोगिता’’ का आयोजन  मन्दसौर। स्थानीय...
28/10/2023

नवरात्रि सिद्धी और साधना का पर्व है- पुष्पा चेलावत
लायंस डायनेमिक ने किया ‘‘गरबा प्रतियोगिता’’ का आयोजन
मन्दसौर। स्थानीय तिरूपति नगर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। यहां गरबा पाण्डाल में लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा ‘‘गरबा प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले 35 बच्चों को लायंस क्लब डायनेमिक ने पुरस्कृत किया। इस दौरान क्लब सदस्याओं ने भी आरती एवं गरबा नृत्य कर माता की आराधना की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि नवरात्रि सिद्धी और साधना का पर्व है। सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से शक्ति रूपी माता की उपासना करने से मनवांछित फल प्राप्त होता हैं।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, संतोष सेठी, चित्रा मण्डलोई, नंदा मेहता, नीलम जैसवानी, मनीषा मण्डवारिया, मनीषा सोनी, जसविन्द कोर साहनी, रीमा सैनी, सीमा जैन, तरंग शुक्ला, नीता सौलंकी, दुर्गेश अग्रवाल, मीना रिझवानी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन चित्रा मण्डलोई ने किया व आभार क्लब सचिव मनीषा मण्डवारिया ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

28/10/2023

गांव के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं - पुष्पा चेलावत
लायंस डायनेमिक ने डिगांवमाली में 500 विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री प्रदान की
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम डिगांवमाली स्थित स्कूल में लायन मनीषा सोनी के सहयोग से 500 विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं होती है, जरूरत है तो उसे पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की। शिक्षा किसी भी बच्चे के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हथियार है जिसके बलबूते वह दुनिया की किसी भी मुसीबत का सामना करके उस उसे आसानी से हल कर सकता है इसलिए आवश्यक है कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचे और वह देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपने ग्र्रामवासियों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजकर पढाई कराएं।
इस अवसर पर क्लब मेम्बर चित्रा मण्डलोई, मनीषा सोनी, रीमा सैनी, नीलम जैसवानी, ललिता मेहता सहित विद्यालय स्टॉफ एवं विद्याथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा मण्डलोई ने किया एवं आभार मनीषा सोनी ने माना।

गौमाता पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति है- श्रीमती चौधरीसर्वपितृ अमावस्या पर लायंस डायनेमिक ने की गौसेवा  मन्दसौर। लायंस ...
14/10/2023

गौमाता पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति है- श्रीमती चौधरी
सर्वपितृ अमावस्या पर लायंस डायनेमिक ने की गौसेवा
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने पितृ अमावस्या पर श्री गोपालकृष्ण गौशाला में गौमाता को गुड़ लाप्सी व हरे चारे का आहार कराया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयर पर्सन उषा चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का अधिक महत्व है। गौ माता केवल पशु नहीं यह भारतीय संस्कृति है, इसलिए गाय को हिंदू समाज माता कहकर बुलाता है। गायों में समस्त देवताओं का वास होता है इसलिये सर्वपितृ अमावस्या पर गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
इस अवसर पर
क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, मनीषा मण्डवारिया, पूजा गांधी, सुशीला गोधा, चित्रा मण्डलोई, ललिता मेहता, नीलम जैसवानी, रीमा सैनी, सीमा धनोतिया उपस्थित रहे। संचालन रीमा सैनी ने किया एवं आभार मनीषा मण्डवारिया ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

स्वस्थ दृष्टि एक अनमोल उपहार - डॉ. सौलंकी लायंस डायनेमिक ने ‘‘वर्ल्ड साइट डे’’ पर ग्राम डीगाँव माली में निःशुल्क नेत्र श...
12/10/2023

स्वस्थ दृष्टि एक अनमोल उपहार - डॉ. सौलंकी
लायंस डायनेमिक ने ‘‘वर्ल्ड साइट डे’’ पर ग्राम डीगाँव माली में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम डीगाँव माली में ‘‘वर्ल्ड साइट डे’’ पर लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 200 ग्रामवासियों का नेत्र प्रशिक्षण किया।
इस अवसर पर लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय के डॉ. अशोक सौलंकी ने कहा कि स्वस्थ दृष्टि एक अनमोल उपहार है जिसे हमें कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमारी बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जहां स्क्रीन और डिवाइस हमारे दैनिक जीवन पर हावी हैं। ऐसे में नेत्र स्वास्थ्य देखभाल की अति आवश्यकता है। आपने कहा कि आंखों की रोशनी में सुधार के लिए कई आसान व्यायाम किए जा सकते हैं जिससे लाभ मिलता है।
क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि वर्ल्ड साइट डे नेत्र जागरूकता के लिये मनाया जाता है। आपने कहा कि अगर आप नेत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से आंखों की जांच कराये जिससे रोग को बढ़ने से रोका जा सके।
इस अवसर पर क्लब मेम्बर नीलम जैसवानी, ललिता मेहता, रीमा सैनी, ग्राम सरपंच दशरथसिंह आंजना, डॉ. अर्जुन सेन, डॉ. जमीन कुरेशी, इरफान कुरेशी सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन चित्रा मण्डलोई ने किया एवं आभार मनीषा सोनी ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

बालिकाएं बड़ी होकर आत्मनिर्भर बने- सपना पमनानीलायंस डायनेमिक ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया मन्...
12/10/2023

बालिकाएं बड़ी होकर आत्मनिर्भर बने- सपना पमनानी
लायंस डायनेमिक ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने महारानी लक्ष्मीबाई शास. कन्या उ.मा.वि. मंदसौर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए क्लब की सपना पमनानी ने कहा कि एक बच्ची से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और कैरियर में महिलाओं के विकास में आने वाले बाधाओं को दूर करने के लिये जागरूकता फैलाना ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है। आपने कहा कि बालिकाएं बड़ी होकर आत्मनिर्भर बने ताकि वे देश और समाज के विकास में योगदान दे सके।
क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करना बहुत ही जरूरी है। लड़कियों की शिक्षा से ही समाज में असमानता कम होती हैं । आपने कहा कि अक्सर लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के बजाय उसकी जल्दी शादी कर देते है। जबकि बेटी को बेटों की तरह पढ़ा लिखाकर उन्हें अपने पैरो पर खड़ा करे जिससे वह परिवार के लिये कुछ कर सके।
प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. के.सी. सौलंकी, स्टॉफ रेणुका आचार्य, रीना माली, मुनमुन जैन आदि ने लायंस डायनेमिक मेम्बर्स का स्वागत किया। लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित भी किया ।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, ललिता मेहता, नीलम अग्रवाल, नीलम जैसवानी, सपना पमनानी, दीपा बाफना आदि उपस्थित थे। संचालन ललिता मेहता ने किया एवं आभार दीपक बाफना ने माना।
मनीषा मण्डवारिया

महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगी- श्रीमती मंडलोई लायंस डायनेमिक ने डिगांवमाली में महिला अधिकारो...
12/10/2023

महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगी- श्रीमती मंडलोई
लायंस डायनेमिक ने डिगांवमाली में महिला अधिकारों पर कार्यशाला आयोजित की
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम डिगांवमाली में कार्यशाला आयेाजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कानून व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
लायन चित्रा मंडलोई ने कहा कि सामाजिक तौर पर महिलाओं को त्याग, सहनशीलता व शर्मीलेपन का ताज पहनाया गया है, जिसके भार से दबी महिला कई बार जानकारी होते हुए भी इन कानूनों का उपयोग नहीं कर पाती। अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो वो अपने हकों के प्रति स्वतः ही जागरूक हो जाएगी। आपने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी निभाते हुए, संस्कारित समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। कानून के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों को आसानी से हासिल कर सकती है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पु पुष्पा चेलावत ने भी महिलाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर ललिता मेहता, चित्रा मण्डलोई, नीलम जैसवानी, मनीषा सोनी, रीमा सैनी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ भी आदि उपस्थित थी। संचालन मनीषा सोनी ने किया व आभार रीमा सैनी ने माना।

मनीषा मण्डवारिया

सेवा कार्यों की कोई सीमा नहीं- श्री पलोडलायंस डायनेमिक की संभागीय आधिकारिक यात्रा संपन्न मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायन...
12/10/2023

सेवा कार्यों की कोई सीमा नहीं- श्री पलोड
लायंस डायनेमिक की संभागीय आधिकारिक यात्रा संपन्न
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक 3233 ई2 की संभागीय आधिकारिक यात्रा संभागीय अध्यक्ष विजय पलोड एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन हस्तीमल जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए लायंस के संभागीय अध्यक्ष श्री पलोड़ ने कहा कि मानव मात्र की सेवा में अपना जीवन लगाएं। लायंस क्लब डायनामिक सेवा के क्षेत्र में गतिशील हैं और विभिन्न कल्याणकारी सेवा कर रही है। लायंस क्लब सतत् पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर है और आगे भी रहेगा। संभागीय अध्यक्ष पलोडजी द्वारा लायंस क्लब डायनामिक द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि सेवा कार्यों की कोई सीमा नहीं होती। लायंस डायनेमिक ने यह कर दिखाया है। आपने कहा कि लायंस क्लब समाज के जरूरतमंदों के लिए एक ऐसा मंच है जहां लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने देते हुए कहा कि लायंस डायनेमिक इस वर्ष अधिकतम सेवा कार्य करके संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। इस हेतु उन्होंने सभी लायन साथियों से सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की।
लायन ललिता मेहता द्वारा ध्वज वंदना पड़ी गई। मनीषा सोनी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बेबी भूमिका सोलंकी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। लायंस सेक्रेटरी मनीषा मंडवारिया द्वारा क्लब की अभी तक की गई सभी गतिविधियों का ब्योरा अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संभागीय अध्यक्ष का जीवन परिचय मधुरम पोरवाल द्वारा दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तीमल जैन का जीवन परिचय रीमा सेनी दवारा दिया गया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कुमकुम तिलक लगाकर हेमा लौढा व नीता सोलंकी द्वारा किया गया ।अतिथियों का स्वागत संतोष सेठी, सुषमा नाहटा, सुशीला गौधा, सुशीला नाहटा, नीलम अग्रवाल, नीलम जेसवानी, नीता छापारवाल, मनीषा मेहता, पूजा गांधी, रीमा सैनी, मनीषा सोनी, उषा चौधरी आदि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्लब द्वारा दो प्रोजेक्ट को भी अंजाम दिया गया जिसमें लॉयन राखी हिगड द्वारा ज़रूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई ही साथ ही लायन उषा चौधरी के द्वारा गौशाला में गौ सेवा कर गौमाता को चारा खिलाया। अतिथियों को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर लायंस क्लब मैन के लॉयन डॉक्टर प्रदीप चेलावत , लॉयन CA राजेश मंडवारिया , लॉयन प्रवीण राठौर , लॉयन मुकेश माहेश्वरी , लॉयन डॉक्टर मजहर हुसैन ,लॉयन रसीला सोनगरा ,प्रीति नारंग ,सुनीता मुजावदिया सीमा जैन ,सीमा धनोतिया ,रितु पोरवाल ,मंजू सोनी , हेमा लोढ़ा, अलका सिपानी, मंगला पोरवाल, मीना संगतानी,ज़्योती भाचावत आदि सदस्याएँ उपस्थित थी।
संचालन लॉयन चित्रा मंडलोई ने किया ।आभार लायंस सचिव मनीषा मंडवारिया ने माना।

यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएं टाली जा सकती है- श्रीमती पुराणिकलायंस डायनेमिक ने बच्चों को ट्रॉफीक नियमों का ...
12/10/2023

यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएं टाली जा सकती है- श्रीमती पुराणिक
लायंस डायनेमिक ने बच्चों को ट्रॉफीक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम गुर्जरबर्डिया छात्र-छात्राओं को ट्रॉफीक नियमों के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें सदैव ट्राफीक नियमों का पालन करने को कहा जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहे। इस अवसर पर लायन चन्द्रकांता पुराणिक ने ट्रॉफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
श्रीमती पुराणिक ने इस अवसर पर कहा कि यातायात के नियमों के पालन से दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं। माता-पिता के साथ बच्चों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। आपने कहा कि सड़क के हमेशा सही दिशा में यानी लेफ्ट साइड चलना चाहिए। सड़क के दोनों देखने के बाद सड़क क्रास करना चाहिए। अगर कोई वाहन आ रहा है तो हमें उस वाहन के निकलने का इंतजार करना चाहिए। कार चलाने के दौरान आप अपने पालकों से सीट बेल्ट लगाने का जरूर कहिए। सीट बेल्ट लगाने से दुर्घटना के दौरान सुरक्षित रहा जा सकता है। इन नियमों की जानकारी घर पर पालकों को अवश्य दें।
क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि हादसों से बचाव के लिये यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। आपने कहा कि बच्चों को बिना लायसेंस व बिना हेलमंेट वाहन नहीं चलाने की सीख दी।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, नीता सौलंकी, ललिता मेहता, चित्रा मंडलोई, चन्द्रकांत पुराणिक, नीलम जैसवानी, नीलम अग्रवाल, रीमा सैनी, मनीषा सोनी आदि उपस्थित थे। संचालन चित्रा मंडलोई ने किया व आभार नीलम जैसवानी ने माना।

मनीषा मण्डवारिया

Address

Mandsaur
458001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lions Club Mandsaur Dynamic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category