Mandsaur the Gloriuas Place

Mandsaur the Gloriuas Place This page will introduce the places of historical, archaeological, religious importance in Mandsaur

18/12/2025

मंदसौर में एक घर में घुस गया तेंदुआ। छत से नीचे कूदा। 7 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया।

पशुपतिनाथ महादेव मंदसौरमंदसौर में अष्टमुखी पशुपतिनाथ की प्रतिमा का सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। नेपाल के पशुपतिनाथ में ...
16/09/2024

पशुपतिनाथ महादेव मंदसौर
मंदसौर में अष्टमुखी पशुपतिनाथ की प्रतिमा का सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। नेपाल के पशुपतिनाथ में चार मुख की प्रतिमा है, जबकि मंदसौर में प्रतिमा अष्टमुखी है। 75 बरस पहले शिवना की कोख से निकली प्रतिमा विश्व प्रसिद्ध है। 19 जून 1940 को शिवना नदी से बाहर आने के बाद 21 साल तक भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा नदी के तट पर ही रखी रही। प्रतिमा को सबसे पहले स्व. उदाजी पुत्र कालू जी धोबी ने चिमन चिश्ती की दरगाह के सामने नदी के गर्भ में दबी अवस्था में देखा था।
प्रतिमा को नदी से बाहर निकलने के बाद चैतन्य आश्रम के स्वामी प्रत्याक्षानंद महाराज ने 23 नवंबर 1961 को इसकी प्राण प्रतिष्ठा की। 27 नवंबर को मूर्ति का नामकरण पशुपतिनाथ कर दिया गया। इसके बाद मंदिर निर्माण हुआ। सावन में यहां एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। मुख्य आकर्षण पूरे माह होने वाला मनोकामना अभिषेक है। 101 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर 100 किलो वजनी कलश स्थापित है, जिस पर 51 तोला सोने की परत चढ़ाई गई है।
प्रतिमा का इतिहास
माना जाता है कि प्रतिमा का निर्माण विक्रम संवत 575 ई. में सम्राट यशोधर्मन की हूणों पर विजय के आसपास का है। संभवत: मूर्तिभंजकों से रक्षा के लिए इसे शिवना नदी में दबा दिया गया था। अनुमान के अनुसार अज्ञात कलाकार ने प्रतिमा के ऊपर के चार मुख पूरी तरह बना दिए थे, जबकि नीचे के चार मुख निर्माणाधीन थे। ऐसी है प्रतिमा
पशुपतिनाथ की तुलना काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ से की जाती है। मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ प्रतिमा अष्टमुखी है। जबकि नेपाल स्थित पशुपतिनाथ चारमुखी हैं। प्रतिमा में बाल्यावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था व वृद्धावस्था के दर्शन होते हैं। इसमें चारों दिशाओं में एक के ऊपर एक दो शीर्ष हैं। प्रतिमा में गंगावतरण जैसी दिखाई देने वाली सफेद धारियां हैं।
प्रतिमा की विशेषता : मुख- 08, ऊंचाई - 7.3 फीट, गोलाई - 11.3 फीट, वजन - 64065 किलो 525 ग्राम।
अष्टमुख की विशेषता
प्रतिमा के आठों मुखों का नामांकरण भगवान शिव के अष्ट तत्व के अनुसार है। हर मुख के भाव व जीवन काल भी अलग-अलग हैं।
1 - शर्व, 2 - भव, 3 - रुद्र, 4 - उग्र, 5 - भीम, 6 - पशुपति, 7 - ईशान और 8 महादेव।

The rock paintings of several thousand years ago are present in the Chaturbhuj Nala located in the middle of the Gandisa...
20/04/2023

The rock paintings of several thousand years ago are present in the Chaturbhuj Nala located in the middle of the Gandisagar Sanctuary and this gallery is spread over an area of ​​about 5 km. These ancient human marks present in the midst of natural beauty reflect the antiquity and grandeur of this sanctuary in itself. .

I would like to tell a little bit about the sculpture

Rock sculpture (picture) This is a prehistoric concept. This craft has been made by digging in the stones. The reason for making this picture is difficult to trace from history. Animals, birds, incomprehensible shapes are visible in these pictures. These pictures are known by the names of Rock Art and Petroglyphs.

Painting and drawing are the oldest arts of mankind. Early humans used cave walls as canvas. He may also have drawn and painted to depict his surroundings or to record scenes of important events in his life. His attempt to depict his history on the rocks of the caves was probably similar to how we write our daily diaries.
Scientists believe that Stone Age man (the time when man used stone weapons) lived in caves and used these rock shelters to protect himself from rain, lightning, cold and scorching heat . They also believe and have found evidence to prove that these cave dwellers were tall, strong and able to deal with natural hazards as well as live their lives among herds of giant wild rhinos, dinosaurs or wild boars. He had better brains than many savages to keep running. While hunting reindeer, wild horse, bull or buffalo, sometimes he used to become the prey of bears, lions and other wild animals living nearby.

Yes, these early humans had time to draw and paint some great pictures. The walls of many caves around the world are filled with intricately engraved and painted pictures of the animals that the cave dwellers used to hunt. These people also made pictures of human figures, other human activities, geometric designs and symbols.
Primitive man has left many traces of his art on the rock, which are present in the form of figures drawn from raw coal or made from a stone called hematite or made from colors extracted from plants, or engraved on stone. Pictures made with raw charcoal or colors are called pictographs, while abraded pictures (ancient man was clever in the sense that he used to draw the outline of the figures and erase from the pictograph with another stone, so that They can raise figures on the stone used as a background for paintings) (petroglyphs) are called petroglyphs.

गांधीसागर अभ्यारण के मध्य स्थित चतुर्भुज नाला में कई हजार वर्षों पूर्व के शैलचित्र मौजूद हे और ये गैलरी लगभग 5 किमी के ए...
20/04/2023

गांधीसागर अभ्यारण के मध्य स्थित चतुर्भुज नाला में कई हजार वर्षों पूर्व के शैलचित्र मौजूद हे और ये गैलरी लगभग 5 किमी के एरिया में फेली हुई हे प्राकृतिक सौंदर्य के बिच उपस्थित ये प्राचीन मानव के निशान अपने आप में इस अभ्यारण की प्राचीनता और भव्यता को दर्शाते हैं।

शैलचित्र के बारे में थोडा सा बताना चाहुगा

शैलशिल्प (चित्र) यह प्राक इतिहासकालींन संकल्पना है | पत्थरों में खुदाई करके यह शिल्प बनायी गई है | यह चित्र बनानेका कारण इतिहास से पता लगाना कठीन है | पशु, पक्षी, समझ में न आनेवाली आकृतियाँ इन चित्रों में नजर आती है । राॅक आर्ट (Rock Art) तथा पेट्रोग्लिफ्स (petroglyphs) इस नाम से यह चित्र जाने जाते है |

चित्रांकन और रेंखांकन मनुष्य जाति की सबसे प्राचीन कलाएं हैं। आदि मानव गुफाओं की दीवारों का प्रयोग कैनवास के रूप में किया करता था। उसने रेखांकन और चित्रांकन शायद अपने प्रतिवेश को चित्रित करने अथवा अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का दृश्य रिकार्ड करने के लिए भी किया हो। गुफाओं की चट्टानों पर अपने इतिहास को चित्रित करने का उसका प्रयास शायद वैसा ही था जैसेकि हम अपनी दैनिक डायरी लिखते हैं।

वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं कि पाषाणयुग (वह समय जब मानव पत्थर के हथियारों का प्रयोग करता था) का मनुष्य गुफाओं में रहता था और शिलाओं के इन आश्रय स्थलों का प्रयोग वर्षा, बिजली, ठंड और चमचमाती गर्मी से अपनी रक्षा करने के लिए किया करता था। वे यह भी मानते हैं और उन्होंने यह प्रमाणित करने के साक्ष्य भी ढूंढ लिए हैं कि गुफाओं में रहने वाले ये लोग लंबे, बलवान थे और प्राकृतिक खतरों से निबटने और साथ ही विशालकाय जंगली गैंडे, डायनोसोर अथवा जंगली सूअरों के समूह के बीच अपने जीवन की दौड़ दौड़ते रहने के लिए उसके पास अनेक वहशियों की तुलना में कहीं अच्छे दिमाग होते थे। रेनडियर, जंगली घोड़े, सांड अथवा भैंसे का शिकार करते-करते कभी-कभी वह आसपास रहने वाले भालुओं, शेरों तथा अन्य जंगली पशुओं का ग्रास बन जाता था।

हां, इन आदि मानवों के पास कुछ उत्तम चित्र रेखांकित और चित्रांकित करने का समय रहता था। सारे विश्व में अनेक गुफाओं की दीवारें जिन पशुओं का कन्दरावासी शिकार किया करते थे, उनके बारीकी से उत्कीर्ण और रंगे हुए चित्रों से भरी हुई हैं। ये लोग मानवीय आकृतियों, अन्य मानवीय क्रियाकलापों, ज्यामिति के डिजाइनों और प्रतीकों के चित्र भी बनाते थे ।

आदिम मानव ने शिला पर अपनी कला के कई निशान छोड़े हैं जो कि कच्चे कोयले से खींची गई आकृतियों अथवा हेमेटाइट नामक पत्थऱ से तैयार किए गए अथवा पौधों से निकाले गए रंग से बनाए गए चित्रों अथवा पत्थर पर उत्कीर्ण नक्काशी के रूप में मौजूद हैं। कच्चे कोयले अथवा रंगों से बनाए गए चित्र (चित्रलेख) पिक्टोग्राफ कहलाते हैं जबकि अपघर्षित चित्र (प्राचीन मनुष्य इन अर्थों में कुशाग्र बुद्धि था कि वह आकृतियों की बहि:रेखाएं खींचता था और दूसरे पत्थर से चित्रांकन किए हुए हिस्से से मिटा देता था, जिससे कि वह चित्रांकनों के लिए पृष्ठभूमि के रूप में प्रयुक्त पत्थर पर आकृतियां उभार सकें) (शीलोत्कीर्णन) पैट्रोग्लिफ कहलाते हैं।

16/02/2023

Turmeric-Ubtan applied to Pashupatinath
Mahashivaratri: Preparations completed in Shiva temples across the district, happiness over Shiva-Parvati marriage
Mandsaur. Enthusiastic preparations have been completed in pagodas across the district including Pashupatinath temple for Mahashivaratri festival. Lord Shri Pashupatinath Mahadev Temple is shining with attractive electric decorations. There is immense enthusiasm among the devotees regarding the marriage of Lord Shiva-Parvati on Mahashivratri festival. On Thursday, after applying turmeric and saffron to Lord Shri Pashupatinathji, the devotees sang auspicious songs and danced fiercely in the Mandi premises. Baba Pashupatinathji decorated with turmeric powder will become the groom on February 18. Along with this, henna was applied to Mother Parvati. Preparations have also been completed regarding the security arrangements at the temple.
Shiva-Parvati marriage took place on Mahashivaratri. According to this tradition, on Thursday, two days before Mahashivratri festival, devotees apply turmeric-saffron paste to Lord Pashupatinathji and henna to Mother Parvati. In the morning, wearing yellow clothes, Shivdarshan Agarwal reached the temple premises with turmeric and henna from Dharamshala, dancing with drums and singing auspicious songs. Lord Shri Pashupatinathji was chanted with turmeric and Mother Parvati was applied Mehendi and after that Baba's devotee Nandi was bathed and made to wear new clothes. Prasadi of Kheer was distributed to the devotees on this occasion. Ashadevi Aggarwal and Sarveshwar Chowdhary told that events are held at Pashupatinath temple throughout the year, Shiva-Parvati marriage is being organized for three days on the auspicious festival of Shivratri. Now on February 17, all the deities will be made to wear new clothes in the sanctum sanctorum of the temple. The events will start on February 18 at 4 am. Abhishek will be done with juice in all four hours of the night and after the last hour, Baba Bholenath will be decorated as a groom and attractively decorated.

16/02/2023

पशुपतिनाथ को लगाया हल्दी-उबटन
महाशिवरात्रि : जिलेभर के शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी, शिव-पार्वती विवाह को लेकर छाई खुशियां
मंदसौर (नइदुनिया प्रतिनिधि)। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर सहित जिले भर के शिवालयों में उत्साही तैयारियां पूरी हो गई है। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से जगमगा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव-पार्वती के विवाह को लेकर भक्तों में अपार उत्साह है। गुरुवार को भगवान श्री पशुपतिनाथजी को हल्दी-केसर का उबटन लगाकर भक्तों ने मंगल गीत गाए व मंदि परिसर में जमकर थिरके। हल्दी उबटन से श्रृंगारित बाबा पशुपतिनाथजी 18 फरवरी दूल्हा बनेंगे। साथ ही माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई है।
महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह हुआ था। इसी परम्परानुसार महाशिवरात्रि पर्व के दो दिन पहले गुरुवार को भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथजी को हल्दी-केसर का उबटन लगाया व माता पार्वती को मेहंदी लगाई। सुबह भक्त पीले वस्त्र धारण कर ढोल- ढमाकों के साथ नाचते एवं मंगल गीत गाते हुए शिवदर्शन अग्रवाल धर्मशाला से हल्दी व मेहंदी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचे। भगवान श्री पशुपतिनाथजी को मंत्रोच्चार के साथ हल्दी व माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई व उसके बाद बाबा के भक्त नंदी को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए गए। इस अवसर पर खीर की प्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। आशादेवी अग्रवाल व सर्वेश्वर चौधरी ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर पर पूरे वर्ष आयोजन होते है, शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव-पार्वती विवाह का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। अब 17 फरवरी को मंदिर गर्भगृह में सभी देवताओं को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। 18 फरवरी को सुबह चार बजे से आयोजन प्रारंभ होंगे। रात में चारों प्रहर में रस से अभिषेक किया जाएगा व अंतिम प्रहर के पश्चात बाबा भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में सजाकर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

8 दिन में दूसरी बार हुआ पशुपतिनाथ महादेव का पूर्ण जलाभिषेक मंदसौर। सोमवार से चल रहे वर्षा के दौर के चलते एक बार फिर नदी-...
23/08/2022

8 दिन में दूसरी बार हुआ पशुपतिनाथ महादेव का पूर्ण जलाभिषेक
मंदसौर। सोमवार से चल रहे वर्षा के दौर के चलते एक बार फिर नदी-नाले उफान पर आ गए है। जिले में शिवना, तुम्बड़, सोमली, रेतम सहित सभी नदियां उफान पर है। इधर मंगलवार सुबह शिवना ने श्री पशुपतिनाथ महादेव का पूर्ण जलाभिषेक कर दिया है। आठ दिन में दूसरी बार पानी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा है। इधर कलेक्टर गौतमसिंह ने 23 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
सोमवार रात से हो रही अनवरत बारिश के चलते मंदसौर की कुछ कॉलोनियों सहित निचली बस्तियों में भी पानी घुस गया है। अभिनंदन नगर क्षेत्र में स्थित अपना परिसर कॉलोनी में घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है। शनि विहार कालोनी, अशोक नगर,राजीव नगर में भी पानी घुस गया है। रेवास-देवड़ा मार्ग स्थित ऋषियानन्द कुटिया के समीप वाली पुलिया का पानी रोड पर बह रहा है।
शिवना में पानी की तेज आवक के चलते कालाभाटा डेम के चार गेट 10-10 फ़ीट और एक गेट 5 फ़ीट तक खोला गया है। नये पम्प की गति बहुत कम होने की से शहर में भरा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

07/08/2022

सोमवार(8 अगस्त) को भोले बाबा भक्तों के हाल जानने शिवना पार कर शहर में पधारेंगे। आप और हम सभी मिलकर उनके स्वागत और सम्मान में शहर की हर सड़क पर फूलों को बिछाएंगे। भगवान आशुतोष का लालकालीन स्वागत करेंगे। सवारी को लेकर हमारे भाई Pandit Nitin Sharma द्वारा तैयार किया गया यह वीडियो जरूर देखें।

shree aashutosh ashtamukhee pashupatinaath mahaadev jee kee pratima aur mandir ke baare mein kuchh jaanakaaree by pandit...
03/08/2022

shree aashutosh ashtamukhee pashupatinaath mahaadev jee kee pratima aur mandir ke baare mein kuchh jaanakaaree by pandit nitin sharma" khaanapura mandasaur

is vishaal pratima shilaakhand kee uchaee 7.5 pheet, (haiight 7.5 faiait)
paridhi 11 phit, ( pairimaitair 11 faiait) aur vajan lagabhag 46 kvintal
(waiight 4600 kg ) he. mandsaur m.p. mandasaur madhyapradesh maalavaanchal mein pravaahit hone vaalee paavan shiva (shivana) nadee mein se anaayaas hee hua (prakat huee ) sarvapratham shree udaajee aatmaj kaaloo jee phagavaar dhobee ne is moorti ka kuchh ans dekha phir vayovrddh sanaatanadharmee hindoo neta karmath samaaj sevak shree baabu shivadarshanalaal jee agravaal evam jan samudaay ke sahayog se pashupatinaath mahaadev jee kee pratima ko bahaar nikala gaya. isakee bhavyata, vishaalata, kalaatmakata, ko dekhakar janasamudaay mugdh evam aashcharyachakit hue bina nahin raha. sarakshan ka sampoorn daayitv shree baabu shivadarshanalaal jee agravaal ne apane sahayogiyo ke saath jaagarook praharee banakar moorti pratishthaapana (27 navambar 1961 vi.sa. 2018 ee ) tak nibhaaya. poojyapaad savaamee 1008 shree pratysaanand jee mahaaraaj ne is vishaal pratima kee shaastrokt vidhi vidhaan sahit shivana ke uche ghaat par bhagavan shree pashupatinaath mahaadev jee kee jay dhavanee ke saath pratishthaapana kee

adbhut...!aakarshak...! atisundar...! jay pashupatinaath

shree aashutosh ashtamukhee pashupatinaath mahaadev jee kee jay

Address

14/2 Sudama Nagar Ramtekri
Mandsaur
458001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mandsaur the Gloriuas Place posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mandsaur the Gloriuas Place:

Share

Category