Health Department, Mandsaur - M.P.

Health Department, Mandsaur - M.P. Team Health of Indira Gandhi District Hospital, Mandsaur, MP

25/08/2021

धन्यवाद #मंदसौर
टीकाकरण महाअभियान-2, एक ही दिन में 61 हज़ार #टीकाकरण, प्रदेश में मंदसौर #द्वितीय
लक्ष्य से 175% हुआ वेक्सिनेशन
😷💉🙏

24/08/2021

25 एवं 26 अगस्त को जिले में वैक्सीनेशन का महा अभियान का आयोजन हो रहा है इस अभियान में जो पहले और दूसरे टिके से वंचित रह गए है, वो जरूर टिका लगवाये और सहभागी बने..

23/08/2021जिला चिकित्सालय मंदसौर की हमारी एक बेहतर नर्सिंग योद्धा....कुमारी प्रीति ड़ेंगेका आकस्मिक निधन हो गया...आपकी से...
23/08/2021

23/08/2021
जिला चिकित्सालय मंदसौर की हमारी
एक बेहतर नर्सिंग योद्धा....कुमारी प्रीति ड़ेंगे
का आकस्मिक निधन हो गया...
आपकी सेवाएं और आपका सद्व्यवहार सदैव
सबकी स्मृति में बना रहेगा...
ईश्वर आपको श्री चरणों में स्थान प्रदाय करे,
सम्पूर्ण विभाग की और से भावभीनी श्रद्धांजलि..
🙏💐💐

11/07/2021

आयुष्मान कार्ड बनाने में मंदसौर जिला प्रदेश में चतुर्थ स्थान पर l जिले में कुल 5 लाख 58 हजार कार्ड बनाएं गए l

11/07/2021

11/07/2021
#विश्व_जनसंख्या_दिवस
सीमित परिवार,
खुशियां अपार

08/07/2021स्वास्थ्य विभाग के दोनों सम्मानित वरिष्ठ अधिकारियों को हार्दिक बधाई...कोविड-19 महामारी के दौरान मुख्य चिकित्सा...
08/07/2021

08/07/2021
स्वास्थ्य विभाग के दोनों सम्मानित वरिष्ठ अधिकारियों को हार्दिक बधाई...

कोविड-19 महामारी के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एल राठौर एवं सिविल सर्जन डॉ डी के शर्मा द्वारा जिले का कुशल नेतृत्व तथा जिला चिकित्सालय में प्रबंधन व्यवस्था , प्रेरक कार्य , चिकित्सकों का हौसला बढ़ाना, आदि कार्य के लिए विधायक माननीय श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषभ गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया l

08/07/2021

08/07/2021
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा
जिला चिकित्सालय मंदसौर में प्रदेश की पहली RTPCR लेब जन सेवा हेतु आरंभ..

01/07/2021

01/07/2021
सभी सम्मानित चिकित्सकों
को "विश्व चिकित्सक दिवस"
की हार्दिक शुभकामनाएं

22/06/2021

धन्यवाद मंदसौर
एक ही दिन में रिकार्ड कोविड टीकाकरण 31367
मास्क पहने, 2 गज की दूरी बनाए रखे..🙏😷

08/06/2021जिला चिकित्सालय मंदसौर मेंफार्मासिस्ट के पद पर पदेनश्रीमती वैजयंती धाकड़ के द्वारा आज अपने जन्मदिवस्के अवसर पर ...
08/06/2021

08/06/2021
जिला चिकित्सालय मंदसौर में
फार्मासिस्ट के पद पर पदेन
श्रीमती वैजयंती धाकड़ के द्वारा आज अपने जन्मदिवस्
के अवसर पर कोई आयोजन नही करते हुऐ उसकी राशि से
तीन नेबुलाइजर मशीन सिविल सर्जन
डॉ डीके शर्मा को प्रदाय की गयी....
एक अनुकरणीय प्रयास...उत्कृष्ट उदाहरण...
हार्दिक शुभकामनाएं..💐💐

07/06/2021स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मध्यप्रदेश शासन ने किया जिला चिकित्सालय मंदसौर के कोविड मरीजों से वर्चुअल स...
07/06/2021

07/06/2021
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मध्यप्रदेश शासन ने किया जिला चिकित्सालय मंदसौर के कोविड मरीजों से वर्चुअल संवाद

मंदसौर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा आज जिला चिकित्सालय मंदसौर में कोविड यूनिट में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल के द्वारा संवाद किया गया।
माननीय मंत्री महोदय के द्वारा कोविड यूनिट में भर्ती 7 मरीजों श्री रामगोपाल निवासी देथली बुजुर्ग, श्री रूगनाथ निवासी पिपलिया जोधा, श्री हरिसिंह निवासी पिपलियामंडी, श्री अजीज निवासी मुलतानपुरा, श्री रामेश्वर निवासी इशाकपुर, श्री नितिन निवासी मंदसौर, श्रीमती मोहनबाई निवासी करजू से सीधी चर्चा की गयी और उनकी कुशलक्षेम जानी, इस बीच उनके द्वारा हर मरीज से अस्पताल की व्यवस्था, चिकित्सकों, नर्सो की कार्य प्रणाली, भोजन की व्यवस्था और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी।
सभी मरीजों के द्वारा सकारात्मक प्रत्युत्तर दिया गया और जिला चिकित्सालय की सेवा को सराहा गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त मरीजों को अत्यंत गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में कोविड उपचार हेतु भर्ती करवाया गया था किंतु डॉ डी के शर्मा, मेडिकल विशेषज्ञ एवं कोविड नोडल के मार्गदर्शन में समस्त चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा कोविड मरीजों हेतु किये गए सेवा कार्य की माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।
साथ ही उन्होंने समस्त मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर घर जाने की कामना करते हुए बोला कि आप घर भी योग करे और मास्क का प्रयोग करते हुए सकुशल रहे।
इस अवसर पर कोविड यूनिट प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, डॉ राजेश बोराना, डॉ कृष्णकांत सुहिल, प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी और स्टीवर्ड श्री जितेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे।

03/06/2021मातुश्री की स्मृति में जिला चिकित्सालय मंदसौर कोस्वास्थ्य उपकरण भेंट किये गये।जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल ...
03/06/2021

03/06/2021
मातुश्री की स्मृति में जिला चिकित्सालय मंदसौर को
स्वास्थ्य उपकरण भेंट किये गये।

जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल ,सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ डी के शर्मा द्वारा, अपने पिता एवं पूर्व स्वास्थ्यकर्मी श्री किशोरीलाल जी शर्मा के करकमलों से अपनी स्वर्गीय मातुश्री श्रीमती पार्वती शर्मा जी की स्मृति में 15 डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन एवं 3 नेबुलाइजर मशीन समस्त वार्ड इंचार्ज नर्सिंग स्टॉफ को मरीजों के हितार्थ प्रदाय की गयी।
इस अवसर पर डॉ डी के ने जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ के कार्यो की सराहना करी एवं वर्तमान में कोविड के मरीजों की संख्या में आ रही कमी पर संतोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों के द्वारा किये जा रहे सेवा सहयोग के नवाचार को अनुकरणीय बताया और मेट्रन श्रीमती मारजुरी घोरपड़े के द्वारा 12 टेम्परेचर गन, डॉ आर के द्विवेदी के द्वारा 500, एन 95 मास्क एवं डॉ प्रीति मानावत द्वारा 31 प्ल्स ऑक्सिमीटर प्रदाय किये जाने पर सबका आभार माना। इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ प्रीति मानावत, डॉ आर के द्विवेदी के द्वारा अपने विचार व्यक्त किये और हमेशा यथाप्रयास सहयोग दिए जाने का आश्वासन प्रदाय किया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के वार्डो की समस्त वार्ड/ यूनिट प्रभारी स्टॉफ, प्रशासकीय स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन अस्पताल प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा एवं आभार आरएमओ डॉ के सी दवे द्वारा माना गया।

Address

Indira Gandhi Chikitsaly
Mandsaur
458002

Telephone

07422404346

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Department, Mandsaur - M.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share