जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़

  • Home
  • India
  • Manendragarh
  • जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़

जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़, Political Party, महेंद्रगढ़, Manendragarh.

भारतीय जनता पार्टी – महिला मोर्चा
जिला:मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,छत्तीसगढ़
राष्ट्र प्रथम,संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यरत।
इस पेज पर महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों, सरकारी योजनाओं की आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी

21/08/2026
🌿🌸 सावन उत्सव आमंत्रण 🌸🌿भाजपा महिला मोर्चा, जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़)भाजपा महिला मोर्चा की समस्त सम्माननीय बहनों को अत्...
21/08/2026

🌿🌸 सावन उत्सव आमंत्रण 🌸🌿
भाजपा महिला मोर्चा, जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़)

भाजपा महिला मोर्चा की समस्त सम्माननीय बहनों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती चंपादेवी पावले जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रतिमा पटवा जी के कुशल नेतृत्व में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती फुलेश्वरी सिंह पैकरा जी एवं श्रीमती शीतल नायक जी, महिला मोर्चा सरगुजा संभाग प्रभारी श्रीमती किरण मरकाम जी, संभाग सह-प्रभारी श्रीमती रजनी तिवारी जी, जिला प्रभारी श्रीमती संतोषी सिंह दीवान जी एवं जिला सह-प्रभारी श्रीमती विभा नरहेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

🌿 कार्यक्रम विवरण 🌿

📅 दिनांक: 22 अगस्त 2026, शनिवार
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: विमल श्री टॉकीज, मनेंद्रगढ़ (NH-43)

उक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सादर आमंत्रित हैं।

🌸 आइए, सावन की हरियाली, उमंग और उल्लास के साथ महिला शक्ति की एकजुटता का उत्सव मनाएँ। 🌸

🙏 आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है। 🙏
.....विनीत......

श्रीमती प्रतिमा पटवा
जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़)

श्रीमती कविता दीवान / श्रीमती रानी गुप्ता
जिला महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़)

सुनीता शाह
जिला संयोजक (मीडिया)
भाजपा महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़)

🌿💚 सादर आमंत्रण एवं हार्दिक अभिनंदन 💚🌿

#सावनउत्सव2026 #भाजपामहिलामोर्चा #जिलाएमसीबी #छत्तीसगढ़ #महिलाशक्ति #मनेंद्रगढ़

05/08/2026

🇮🇳 ऑपरेशन "सिपाही रक्षा-सूत्र" 🇮🇳
छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती प्रतिमा पटवा जी के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र" अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अ.जा.का., मनेन्द्रगढ़ की छात्राओं द्वारा देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के सम्मान एवं उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए बड़े उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ रक्षा-सूत्र तैयार किए गए।
यह अभियान बच्चों में देशभक्ति, सेवा, सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।
प्रतिमा पटवा
जिला अध्यक्ष, भाजपा
सुनीता शाह
जिला संयोजक, भाजपा महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी., छत्तीसगढ़

🌸 भारतीय जनता पार्टी – महिला मोर्चा 🌸जिला एम.सी.बी., छत्तीसगढ़📢 जिला स्तरीय परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठकमहिला मोर्चा प्रद...
05/08/2026

🌸 भारतीय जनता पार्टी – महिला मोर्चा 🌸
जिला एम.सी.बी., छत्तीसगढ़
📢 जिला स्तरीय परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
📅 दिनांक: 06 अगस्त 2026 (गुरुवार)
🕑 समय: दोपहर 2:00 बजे
📍 स्थान: भाजपा कार्यालय, जनपद पंचायत के ऊपर, मनेन्द्रगढ़
🌹 गरिमामयी उपस्थिति 🌹
🔸 महिला मोर्चा संभाग प्रभारी – श्रीमती किरण मरकाम जी
🔸 संभागीय सह-प्रभारी – श्रीमती रजनी तिवारी जी
🔸 जिला प्रभारी (महिला मोर्चा) – श्रीमती संतोषी दीवान जी
🔸 जिला सह-प्रभारी – श्रीमती विभा नरहेल जी
उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।
सादर आमंत्रण
प्रतिमा पटवा
जिला अध्यक्ष
कविता दीवान
महामंत्री
रानी गुप्ता
महामंत्री
सुनीता शाह
जिला संयोजक (मीडिया)
भारतीय जनता पार्टी – महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी., छत्तीसगढ़ 🌸

🌺 "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र" 🌺🚨 आवश्यक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना 🚨समस्त भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता ए...
05/08/2026

🌺 "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र" 🌺
🚨 आवश्यक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना 🚨
समस्त भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति से विनम्र आग्रह है कि "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र" अभियान के अंतर्गत अपने रक्षा-सूत्र (राखी), छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी एवं वीर सैनिकों के नाम स्नेहभरा पत्र शीघ्र से शीघ्र जमा करें, ताकि उन्हें समय पर हमारे देश के वीर जवानों तक पहुँचाया जा सके।
इस रक्षाबंधन पर आइए, अपनी रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की कलाई पर प्रेम, सम्मान और विश्वास का रक्षा-सूत्र बाँधें।
छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी का तिलक, एक रक्षा-सूत्र और स्नेह से भरा एक पत्र…
यही हमारे वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
हमें गर्व है कि अब तक 27 लाख 92 हजार से अधिक भारतीय सैनिकों तक छत्तीसगढ़ का प्रेम और आशीर्वाद पहुँचाया जा चुका है। अब समय है कि हम सब मिलकर इस अभियान को और भी विराट बनाएँ।
📌 आपको केवल इतना करना है— ✅ एक चुटकी छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी रखें।
✅ एक राखी (सिपाही रक्षा-सूत्र) रखें।
✅ भारत के वीर सैनिक के नाम अपना स्नेहभरा पत्र लिखें।
इसके पश्चात इसे अपने निकटतम विद्यालय, महिला कार्यकर्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा पूर्व सैनिक संगठन "सिपाही" के माध्यम से अविलंब/शीघ्र जमा करें, ताकि समय पर इसे हमारे वीर सैनिकों तक भेजा जा सके।
आइए, इस रक्षाबंधन पर संकल्प लें—
"जब तक देश का हर वीर जवान सुरक्षित है, तब तक हमारा हर त्योहार सुरक्षित है।"
एक राखी – वीर जवानों के नाम।
एक चुटकी मिट्टी – माँ भारती के सम्मान में।
एक संदेश – राष्ट्रभक्ति के नाम।
🇮🇳 जय हिंद | जय छत्तीसगढ़ | जय हिंद की सेना 🇮🇳
प्रतिमा पटवा
जिला अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा
जिला एम.सी.बी.

Address

महेंद्रगढ़
Manendragarh
07771

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share