SDPI Mangrol Rajasthan

SDPI Mangrol Rajasthan भूख से आजादी, भय से आजादी

  #अंता_मांगरोल_विधानसभा
19/10/2025


#अंता_मांगरोल_विधानसभा

07/04/2025

वक्फ संशोधन के खिलाफ
सुप्रीम कोर्ट में
ने याचिका दायर किया

*प्रेस विज्ञप्ति*वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है:- मोहम्मद शफी(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.डी. पी....
19/02/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*

वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है:- मोहम्मद शफी
(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.डी. पी.आई.)

जयपुर, दिनांक 18/2/2025 को जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इण्डिया (राजस्थान) की और से वक्फ संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ वक्फ की सुरक्षा, समाज की सुरक्षा के नाम से एक विशाल जनसभा सम्पन्न हुई, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की सभा को सम्बोधित करते हुए एस. डी. पी.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार वक्फ जायदादो को हड़पने की साज़िश कर रही है, पहले सरकार ने जे०पी०सी का षडयंत्र किया फिर विपक्षी सांसदो के जे.पी.सी. में दिये गये डिसेंट नोट्स को खारिज कर दिया और अब सरकार बहुमत के बल पर यह कानून थोपने की कोशिश कर रही है। पार्टी इस कानून को रोकने लिए हर संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेगी और बिल वापस नहीं होने तक पूरे देश में अपना संघर्ष जारी रखेग़ी, सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी की पार्टी राष्ट्रीय महासचिव यास्मीन फारुकी ने कहा कि वक्फ जायदादें अल्लाह की जायदादें है और यह हमारे बुज़ुर्गों ने वक़्फ़ की थी इसमें सरकार की कोई दखल अंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सभा को सम्मोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने कहा कि यह बिल हमारी शरियत में दखल है और संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों पर हमला है, सरकार वक्फ जायदादों को हड़पने की जो साजिश कर रही है। उसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर शहाबुद्दीन, वीमेंस इंडिया मूवमेंट की राष्ट्रीय महासचिव अफ्शा अज़ीज़, वीमेंस इंडिया मूवमेंट की स्टेट प्रेसिडेंट फरीदा सय्यद एवम राजस्थान प्रभारी मेहरुन्निसा खान ने भी सम्बोधित किया एवं जयपुर जिला अध्यक्ष ज़फर अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और प्रोग्राम कन्वीनर सिकन्दर अली ने सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

भवदीय
ज़फर अहमद
ज़िला अध्यक्ष
SDPI जयपुर
9929087430

18/02/2025

#सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया

*एसडीपीआई ने मनायां 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह*मांगरोल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया नगर कमेटी द्वारा 76वां गणतंत्र...
26/01/2025

*एसडीपीआई ने मनायां 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह*

मांगरोल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया नगर कमेटी द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह अलाव चोक पर मनाया गया!

जिसमे झण्डा रोहण मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कोसर परवीन ने अपने सम्बोधन मे गणतंत्र दिवस पर अपनी बात रखते हुवे सभी को संविधान का महत्व बताया व अपने अधिकारी के प्रति जागरूक रहने कि बात कही।

प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर ने वर्तमान हालात पर बात रखते हुवे कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार आम नागरिको के हित से ज्यादा चन्द औद्योगिक समूह के हितो को ध्यान मे रखकर काम कर रही है आज किसान अपनी मांगो को लेकर लगातार प्रर्दशन कर रहे हे देश का शिक्षित युवा रोजगार कि तलाश मे दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर हे कई बेगुनाह नागरिक सरकार कि रंजिश मे जेलो मे कैद कर लिये गये है हर दिन संविधान के खिलाफ काम कर के संविधान को कमजोर किया जा रहा है ऐसे मे हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुवे फासीवादी संगठनों और देश को तोड़ने वाली ताकतो के खिलाफ एक जुट होने कि आवश्यकता है।

नगर अध्यक्ष जाकिर हुसेन ने सभी से एसडीपीआई को मजबूत करने कि गुजारिश की ताकी पार्टी जनता के मुद्दों को और ताकत से उठा सके।

प्रोग्राम के अंत मे नगर महासचिव अल्ताफ हुसैन के जरिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम मे "नगर उपाध्यक्ष नियाज अहमद "पूर्व वार्ड पार्षद शगुफ्ता परवीन "रईस अहमद "रफीक अहमद "लियाकत अली "मो.रिजवान सहित कई कार्यकर्ता व कस्बे वासी मौजूद रहे !
कार्यक्रम का संचालन रफीक अहमद सा. के जरिये किया गया।

मो. रिजवान
प्रवक्ता
एसडीपीआई मांगरोल
9660612587

24/01/2025

Address

Mangrol

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPI Mangrol Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share